Media24Media.com: भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में 6500 विद्यार्थियों ने दिलाई परीक्षा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में 6500 विद्यार्थियों ने दिलाई परीक्षा

Document Thumbnail

सनातन के प्रश्नों में उलझे नजर आए बच्चे 

आरंग- शिक्षा के साथ संस्कार का संगम देखने को मिला विकासखंड आरंग में। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में इस वर्ष आरंग ब्लॉक के करीब 6500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर एक नया कीर्तिमान बनाया।3 अक्टूबर को आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में देश के लाखों बच्चों ने एक साथ भारतीय संस्कृति, नैतिक शिक्षा और राष्ट्र गौरव से जुड़े प्रश्नों को हल किया।विकासखंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चरौदा में भी 111 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। शाला के शिक्षक महेन्द्र कुमार पटेल ने कहा, "हमारे बच्चे हर साल इस परीक्षा का बेसब्री से इंतजार करते हैं। यह परीक्षा उन्हें किताबी ज्ञान से आगे ले जाकर जीवन जीने की कला और अपनी परंपराओं पर गर्व करना सिखाती है। साथ ही ओएमआर शीट पर परीक्षा का अभ्यास भविष्य की बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उन्हें तैयार करता है।"

परीक्षा के बाद बच्चों में भारतीय संस्कृति को लेकर नई ऊर्जा और जिज्ञासा देखी गई।इस महापरीक्षा को सफल बनाने में गायत्री शक्तिपीठ आरंग परिवार से पवन साहू, जगमोहन चंद्राकर, रामानुज हिरवानी, शिवदयाल वर्मा,ओमप्रकाश साहू,लता साहू,कृष्णकुमार साहू,गेंदराम साहू, विजय वर्मा,भीम यादव, महेन्द्र पटेल ,सहित गायत्री परिवार के अन्य सदस्यों ने अहम् भूमिका निभाई।




Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.