Media24Media.com: पीएम मोदी के जन्मदिन पर रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाएगा शहर, महादेव घाट पर होगी महाआरती

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

पीएम मोदी के जन्मदिन पर रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाएगा शहर, महादेव घाट पर होगी महाआरती

Document Thumbnail

रायपुर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर छत्तीसगढ़ में गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत हो रही है। अभियान के तहत राजधानी रायपुर में शाम को करीब 25 लाख दीये जलाए जाएंगे। वहीं, महादेव घाट स्थित खारून नदी के तट पर दीपदान और भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा।

महादेव घाट पर दीपदान और महाआरती

रायपुर के महादेव घाट पर शाम को दीप प्रज्ज्वलन और महाआरती का कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शामिल होने की जानकारी है। इसके अलावा मंत्री, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिकों के भी शामिल होने की संभावना है।

मरीन ड्राइव समेत प्रमुख मार्गों पर जगमगाएंगे दीये

रायपुर में मुख्य दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम मरीन ड्राइव, तेलीबांधा क्षेत्र में शाम करीब 7 बजे आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा शहर के प्रमुख मार्गों और निर्धारित रूट पर भी दीप जलाए जाएंगे। जिला प्रशासन ने आयोजन को लेकर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था की तैयारियां की हैं।

प्रदेशभर में भी होंगे आयोजन

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में भी दीप प्रज्ज्वलन और सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रायपुर में होने वाला 25 लाख दीयों का आयोजन इस अभियान का प्रमुख आकर्षण रहेगा।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.