Media24Media.com: #DiyaCelebration

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #DiyaCelebration. Show all posts
Showing posts with label #DiyaCelebration. Show all posts

ग्राम खमतराई में उत्साह से जला आशीर्वाद का दीप, विकसित भारत का लिया संकल्प

No comments Document Thumbnail

आरंग- ग्राम खमतराई में मुख्यकार्यपालन अधिकारी आरंग  राजेंद्र पांडे  के मार्गदर्शन में खमतराई के ग्रामपंचायत  सरपंच सती बिशन लहरी सरपंच एवं कल्याण डहरिया सचिव के संयोजन में प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर उत्साहपूर्वक आशीर्वाद का दीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों नागरिकों, युवाओ महिलाओं बच्चे ने सहभागिता निभाते हुए दीप प्रज्वलित कर देश के विकास और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।  जनप्रतिनिधियों नागरिकों शिक्षकों ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने तथा समाज में सेवा, सहयोग और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। साथ ही आगामी सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने के लिए सभी से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया गया।

इसी कड़ी में सेवा ही संकल्प अभियान अन्तर्गत ग्राम पंचायत ख़मतराई में पंचायत परिसर में 301, प्राथमिक स्कूल में 101, मिडिल स्कूल 101, हाई स्कूल में 151, जय स्तंभ चौक में 121, श्री राम मंदिर में 151, गायत्री मंदिर 51, सहाड़ा देव में 21, बंजरंग में 101, महामाया मंदिर में 51, गाँधी चौक में 101, वासुदेव चौक 151, धानमंडी में 201, प्रत्येक घर से 1-5 दिया के 551 घरों सहित ग्राम पंचायत ख़मतराई में कुल 2100 आर्शीवाद का दिया जलाया गया

सरपंच सती बिशन लहरी एवं कल्याण डहरिया के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में  दीपोत्सव  उत्सव के रूप में सभी नागरिकों उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने कहा कि दीप प्रज्वलन केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि राष्ट्रहित में सकारात्मक कार्यों के प्रति सामूहिक संकल्प का संदेश है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत ख़मतराई के सरपंच सती बिसन लहरी, उपसरपंच,ज्ञानचंद लोधी, प्राचार्य  टिकेश्वरी चंद्राकर, संकुल समन्वयक हरीश दीवान, प्रधानपाठक, नरसिंग मानिकपुरी, शिक्षक भूषण जलक्षत्रि,सचिव कल्याण डहरिया, रोजगार सहायक अशवनी साहू, पंच गण कुमारी लोधी, मोहित साहू, गोदावरी साहू, प्रमिला साहू, रामकुमार लोधी, सुमति साहू, बूथ अध्यक्ष सीताराम साहू, पूनम चंद साहू मंडी अध्यक्ष, कोमन्नारायण साहू वरिष्ठ कार्यकर्त्ता, सनद साहू, सोमन साहू, धर्मेंद्र साहू, बलराम साहू, भागवत साहू, पुनौटिन यादव, गांधारी साहू, रेखा साहू मितानिन, झम्मन लोधी पायल साहू, डिम्पल साहू, चिंताराम लोधी, आजु राम साहू, नकुल साहू, भृत्य विनोद यादव, हितेश साहू, अशोक साहूआदि सभी की सहभागिता रही।


छत्तीसगढ़ में 1.50 करोड़ से अधिक ‘आशीर्वाद के दीये’ प्रज्ज्वलित

No comments Document Thumbnail

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने लिए अनेक ऐतिहासिक निर्णय, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण को मिली नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सेवा संकल्प अभियान के तहत जनभागीदारी से गूंजा सेवा, सुशासन और संकल्प का संदेश

रायपुर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्ष की सेवा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आज छत्तीसगढ़ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए 1.50 करोड़ से अधिक दीये प्रज्वलित किए। गांव से लेकर शहर तक विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्वलन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घ सार्वजनिक जीवन, सेवा भावना और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के प्रति जनभावनाएं व्यक्त की गईं।

मुख्यमंत्री साय ने  कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना जीवन राष्ट्र और जनसेवा को समर्पित किया है। उनके नेतृत्व में भारत ने विकास, जनकल्याण और राष्ट्रीय स्वाभिमान के क्षेत्र में अनेक अभूतपूर्व और ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रधानमंत्री मोदी दिन-रात 140 करोड़ देशवासियों की सेवा में जुटे हैं और उनके नेतृत्व में आज भारत विकास की नई ऊंचाइयों की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं, युवाओं, किसानों, श्रमिकों, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने सामूहिक रूप से दीये जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं दीं। अनेक स्थानों पर दीपों से आकर्षक आकृतियां एवं संदेश भी बनाए गए।

प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में सेवा और जनभागीदारी का विशेष वातावरण देखने को मिला। मंदिरों, चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और प्रमुख मैदानों में बड़ी संख्या में नागरिक एकत्रित हुए और दीप प्रज्वलित किए। कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सेवा, सहयोग और सकारात्मक बदलाव के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत छत्तीसगढ़ में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न जनसेवा एवं जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य सेवा और सुशासन की भावना को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज के विभिन्न वर्गों को रचनात्मक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों से जोड़ना है।

पीएम मोदी के जन्मदिन पर रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाएगा शहर, महादेव घाट पर होगी महाआरती

No comments Document Thumbnail

रायपुर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर छत्तीसगढ़ में गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत हो रही है। अभियान के तहत राजधानी रायपुर में शाम को करीब 25 लाख दीये जलाए जाएंगे। वहीं, महादेव घाट स्थित खारून नदी के तट पर दीपदान और भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा।

महादेव घाट पर दीपदान और महाआरती

रायपुर के महादेव घाट पर शाम को दीप प्रज्ज्वलन और महाआरती का कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शामिल होने की जानकारी है। इसके अलावा मंत्री, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिकों के भी शामिल होने की संभावना है।

मरीन ड्राइव समेत प्रमुख मार्गों पर जगमगाएंगे दीये

रायपुर में मुख्य दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम मरीन ड्राइव, तेलीबांधा क्षेत्र में शाम करीब 7 बजे आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा शहर के प्रमुख मार्गों और निर्धारित रूट पर भी दीप जलाए जाएंगे। जिला प्रशासन ने आयोजन को लेकर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था की तैयारियां की हैं।

प्रदेशभर में भी होंगे आयोजन

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में भी दीप प्रज्ज्वलन और सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रायपुर में होने वाला 25 लाख दीयों का आयोजन इस अभियान का प्रमुख आकर्षण रहेगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.