Media24Media.com: CGPSC ने 265 पदों के लिए इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन किया स्थगित

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CGPSC ने 265 पदों के लिए इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन किया स्थगित

Document Thumbnail

रायपुर- छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा-2025 को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। आयोग ने 20 विभागों में 265 पदों पर भर्ती के लिए होने वाले दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार की प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है। यह प्रक्रिया पहले 20 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जानी थी।

अपरिहार्य कारणों से टला कार्यक्रम

CGPSC की ओर से 16 सितंबर को जारी सूचना में बताया गया कि निर्धारित दस्तावेज सत्यापन और इंटरव्यू कार्यक्रम को अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है। आयोग ने फिलहाल स्थगन की कोई विस्तृत वजह नहीं बताई है।

नई तारीखों का इंतजार

आयोग के अनुसार दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार के लिए नई तारीखें अलग से जारी की जाएंगी। अभ्यर्थियों को संशोधित कार्यक्रम की जानकारी के लिए CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

राज्य सेवा परीक्षा-2025 की प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी। इसके बाद मुख्य परीक्षा प्रक्रिया पूरी हुई और अब चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण में दस्तावेज सत्यापन एवं साक्षात्कार होना था। कार्यक्रम स्थगित होने के बाद अभ्यर्थियों को नई तारीखों की घोषणा का इंतजार करना होगा।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.