Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में जूनियर डॉक्टरों का आंदोलन तेज, नियमित OPD का बहिष्कार कर शुरू की समानांतर OPD

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में जूनियर डॉक्टरों का आंदोलन तेज, नियमित OPD का बहिष्कार कर शुरू की समानांतर OPD

Document Thumbnail

रायपुर- छत्तीसगढ़ में जूनियर डॉक्टरों का आंदोलन जारी है। सरकार की ओर से लंबित मांगों पर लिखित आदेश जारी नहीं होने के बाद जूनियर डॉक्टरों ने गुरुवार को मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में नियमित OPD सेवाओं का बहिष्कार करते हुए प्रदर्शन स्थल पर समानांतर OPD शुरू की।

छत्तीसगढ़ जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (JDA) के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्री द्वारा मांगों पर कार्रवाई के लिए दी गई सात दिन की समयसीमा समाप्त होने के बावजूद कई मांगों पर स्पष्ट लिखित आदेश नहीं मिला। डॉक्टरों का कहना है कि वे आश्वासन के बजाय मांगों पर ठोस और लिखित निर्णय चाहते हैं।

रायपुर मेडिकल कॉलेज में इंटर्न, रेजिडेंट डॉक्टर, PG-बॉन्डेड और MBBS-बॉन्डेड डॉक्टरों ने नियमित OPD से दूरी बनाई, जबकि प्रदर्शन स्थल पर समानांतर OPD लगाकर मरीजों की जांच, परामर्श और आवश्यक उपचार जारी रखा।

डॉक्टरों की प्रमुख मांगों में सुपर स्पेशियलिटी कैडर का गठन, MBBS और PG बॉन्ड व्यवस्था में सुधार तथा इंटर्न, PG रेजिडेंट और बॉन्डेड डॉक्टरों के मानदेय में संशोधन शामिल हैं।

वहीं, सरकार ने MBBS इंटर्न का मासिक स्टाइपेंड बढ़ाकर ₹25,000 करने का आदेश जारी किया है, जो 1 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगा। हालांकि JDA का कहना है कि अन्य मांगों पर भी लिखित आदेश मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.