Media24Media.com: दिल्ली के सत्य निकेतन में बड़ा हादसा, PG की इमारत भरभराकर गिरी; एक की मौत, कई के दबे होने की आशंका

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

दिल्ली के सत्य निकेतन में बड़ा हादसा, PG की इमारत भरभराकर गिरी; एक की मौत, कई के दबे होने की आशंका

Document Thumbnail

नई दिल्ली- राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक बहुमंजिला इमारत अचानक भरभराकर ढह गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, इमारत का इस्तेमाल पेइंग गेस्ट (PG) आवास के तौर पर किया जा रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग और बचाव दल की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। मलबे को हटाकर अंदर फंसे लोगों की तलाश की जा रही है।

अब तक एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोगों को बाहर निकालने की कोशिश जारी है। कुछ घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। बचाव एजेंसियां मलबे में किसी अन्य व्यक्ति के फंसे होने की संभावना को देखते हुए सावधानी से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।

हादसे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रशासन की ओर से पूरे मामले की जांच की जा रही है। मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी है और अधिकारियों की नजर स्थिति पर बनी हुई है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.