Media24Media.com: गंगरेल बांध के 10 गेट खुले, लगातार बारिश से बढ़ा जलस्तर; निचले इलाकों में अलर्ट

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

गंगरेल बांध के 10 गेट खुले, लगातार बारिश से बढ़ा जलस्तर; निचले इलाकों में अलर्ट

Document Thumbnail

 धमतरी। जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते गंगरेल बांध में पानी की आवक बढ़ गई है। जलस्तर में लगातार वृद्धि के बाद जल संसाधन विभाग ने बांध के 10 गेट खोलकर अतिरिक्त पानी की निकासी शुरू कर दी है। बांध से पानी छोड़े जाने के बाद महानदी सहित आसपास के नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने की संभावना है।


लगातार बारिश के कारण गंगरेल बांध के कैचमेंट क्षेत्र से बड़ी मात्रा में पानी जलाशय में पहुंच रहा है। पानी की आवक बढ़ने के बाद जल संसाधन विभाग ने जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए गेट खोल दिए हैं। गेट खुलने के बाद बांध से पानी का बहाव भी बढ़ गया है।

बांध से पानी छोड़े जाने के मद्देनजर निचले इलाकों में सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। प्रशासन और जल संसाधन विभाग की टीम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। नदी-नालों के जलस्तर और पानी की आवक की निगरानी की जा रही है।

जगदलपुर में बाढ़ जैसे हालात

लगातार हो रही बारिश के चलते इंद्रावती नदी के सभी सहायक नाले उफान पर हैं. गोरियाबहार नाला भरने से दर्जनों गांवों का संपर्क टूट गया है. तिरिया, पोटनार, जगदलपुर समेत कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है. बारिश का असर वन विभाग के कार्यालय पर भी पड़ा है. कार्यालय की सभी शाखाओं में पानी भर गया है, जिससे कई रिकॉर्ड पूरी तरह भीग गए हैं. अमागुड़ा इलाके में हाईवे से लगी निचली बस्ती पूरी तरह जलमग्न हो गई है. लोग घरों से सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है.

इंद्रावती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से नदी किनारे स्थित तोमर फार्म हाउस पूरी तरह जलमग्न हो गया है. फार्म हाउस में 5 लोगों के फंसे होने की जानकारी मिलते ही SDRF की टीम उन्हें रेस्क्यू करने के लिए मौके पर पहुंची. बताया जा रहा है कि यह फार्म हाउस इंद्रावती नदी के नए पुल के किनारे स्थित है. बढ़ते जलस्तर के चलते फार्म हाउस परिसर में पानी भर गया है, वहीं वहां खड़ा एक ट्रक भी पूरी तरह पानी में डूबा हुआ नजर आ रहा है.

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.