Media24Media.com: गणेश विसर्जन जुलूस में साइड देने को लेकर विवाद, ट्रेनी DSP से मारपीट; सरकारी वाहन में तोड़फोड़, 6 गिरफ्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

गणेश विसर्जन जुलूस में साइड देने को लेकर विवाद, ट्रेनी DSP से मारपीट; सरकारी वाहन में तोड़फोड़, 6 गिरफ्तार

Document Thumbnail

 अंबिकापुर। गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान वाहन को साइड देने और डीजे की तेज आवाज को लेकर हुए विवाद में ट्रेनी DSP के साथ मारपीट और उनकी सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। घटना मणिपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए बड़ी संख्या में लोग डीजे के साथ जुलूस लेकर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रेनी DSP निशांत कुर्रे सरकारी वाहन से वहां से गुजर रहे थे। वाहन को साइड देने को लेकर जुलूस में शामिल लोगों से विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि डीजे की तेज आवाज को लेकर DSP ने आपत्ति जताई, जिसके बाद कहासुनी बढ़ गई।

विवाद बढ़ा तो DSP से मारपीट, वाहन में तोड़फोड़

पुलिस के अनुसार, विवाद के दौरान कुछ लोगों ने ट्रेनी DSP के साथ मारपीट की। उनकी सरकारी गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए गए। स्थिति बिगड़ने पर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने थाने से अतिरिक्त बल बुलाया। पुलिस बल के पहुंचने के बाद DSP को भीड़ से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

घटना के बाद पुलिस अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 6 संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की मेडिकल जांच भी कराई जा रही है।

वीडियो फुटेज से अन्य आरोपियों की तलाश

पुलिस घटना से जुड़े वीडियो फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.