Media24Media.com: महासमुंद में नाबालिग ने अस्पताल में दिया नवजात को जन्म, जांच में सामने आया इंस्टाग्राम कनेक्शन

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महासमुंद में नाबालिग ने अस्पताल में दिया नवजात को जन्म, जांच में सामने आया इंस्टाग्राम कनेक्शन

Document Thumbnail

 दुर्ग। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए 16 वर्षीय नाबालिग से दोस्ती कर उसे डोंगरगढ़ ले जाने और वहां शादी करने का दावा किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इसके बाद युवक नाबालिग को दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र स्थित अपने घर ले आया। गर्भवती होने के बाद तबीयत बिगड़ने पर नाबालिग को महासमुंद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 7 सितंबर को उसने एक नवजात को जन्म दिया।


इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी पहचान

पुलिस के मुताबिक, नवंबर 2025 में आरोपी की इंस्टाग्राम के जरिए नाबालिग से पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। आरोप है कि युवक नाबालिग को डोंगरगढ़ ले गया, जहां मंदिर में शादी करने का दावा किया गया। इसके बाद वह उसे अपने साथ दुर्ग ले आया।

तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती

गर्भावस्था के दौरान नाबालिग की तबीयत बिगड़ने पर उसे महासमुंद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में 7 सितंबर को प्रसव हुआ। अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

जीरो FIR के बाद दुर्ग पुलिस कर रही जांच

सूचना मिलने के बाद महासमुंद पुलिस ने प्रारंभिक जांच की। मामला दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र से संबंधित पाए जाने पर जीरो एफआईआर दर्ज की गई और प्रकरण को आगे की कार्रवाई के लिए दुर्ग पुलिस को सौंप दिया गया।

अब दुर्ग पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस आरोपी और नाबालिग के बीच संपर्क, कथित विवाह तथा घटनाक्रम से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Next Story Older Post Home
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.