Media24Media.com: बच्चों की पसंदीदा मैंगो आइस कैंडी अमानक घोषित: बस्तर में हड़कंप, तत्काल प्रभाव से बिक्री व भंडारण पर लगा बैन

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बच्चों की पसंदीदा मैंगो आइस कैंडी अमानक घोषित: बस्तर में हड़कंप, तत्काल प्रभाव से बिक्री व भंडारण पर लगा बैन

Document Thumbnail

 बस्तर। जिले में बच्चों के बीच लोकप्रिय 'भीम का मैंगो आइस कैंडी' को खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच में असुरक्षित पाते हुए इसके विक्रय, वितरण और भंडारण पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला की रिपोर्ट में उत्पाद के अमानक मिलने के बाद प्रशासन ने यह कड़ी कार्रवाई की है।


कारोबारियों को सख्त निर्देश: बाजार से पूरा स्टॉक वापस मंगाकर करें नष्ट

खाद्य सुरक्षा अधिकारी पूनम कुंजाम के अनुसार, लैब जांच में 'भीम का मैंगो आइस कैंडी' के साथ-साथ 'वीबा एगलेस मयोनीज' भी अमानक पाई गई है। विभाग ने सभी थोक व चिल्हर व्यापारियों को दोनों उत्पादों की बिक्री तुरंत रोकने और मौजूद स्टॉक को वापस मंगाकर नियमानुसार नष्ट करने के आदेश दिए हैं। उल्लंघन पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

नागरिकों से अपील: टोल-फ्री नंबर पर दर्ज कराएं शिकायत

खाद्य सुरक्षा विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इन उत्पादों का सेवन या बिक्री न करें। यदि कहीं इनके अवैध भंडारण या बिक्री की जानकारी मिलती है, तो तत्काल विभाग के टोल-फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.