Media24Media.com: वरिष्ठ फिल्म निर्देशक भारतीराजा के निधन पर उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने जताया गहरा शोक

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

वरिष्ठ फिल्म निर्देशक भारतीराजा के निधन पर उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने जताया गहरा शोक

Document Thumbnail

 भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने वरिष्ठ फिल्म निर्देशक भारतीराजा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

अपने शोक संदेश में उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारतीराजा एक दूरदर्शी कथाकार थे, जिन्होंने ग्रामीण भारत की आत्मा और मानवीय भावनाओं की गहराई को अद्भुत प्रामाणिकता के साथ बड़े पर्दे पर प्रस्तुत कर तमिल सिनेमा में क्रांतिकारी बदलाव लाया।

उन्होंने कहा कि अपनी विशिष्ट सिनेमाई शैली, अविस्मरणीय पात्रों और कालजयी फिल्मों के माध्यम से भारतीराजा ने भारतीय सिनेमा पर अमिट छाप छोड़ी तथा फिल्मकारों और कलाकारों की कई पीढ़ियों को प्रेरित किया।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारतीराजा का निधन सिनेमा जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत फिल्मकार के परिवार, मित्रों, सहयोगियों तथा दुनिया भर में फैले उनके असंख्य प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएँ व्यक्त कीं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.