Media24Media.com: #Condolences

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #Condolences. Show all posts
Showing posts with label #Condolences. Show all posts

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहायता राशि

No comments Document Thumbnail

कुलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रवासी श्रमिकों पर किए गए कायराना हमले में सक्ती जिले के निवासी दीपक रात्रे तथा सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के निवासी भूपेंद्र भैना के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री साय ने इस जघन्य और अमानवीय आतंकी घटना की कठोर शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना मानवता के विरुद्ध अपराध है और ऐसे कायराना कृत्य किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार शोकाकुल परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और मजबूती से खड़ी है। उन्होंने घोषणा की कि राज्य सरकार की ओर से दोनों दिवंगत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता  राशि प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों को  जम्मू-कश्मीर सरकार के अधिकारियों से संपर्क कर आवश्यक समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्त की जाएगी, जो परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेगा। 

मुख्यमंत्री साय ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने रॉबर्ट ए. एफ. थरमन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

No comments Document Thumbnail

प्रधानमंत्री ने थरमन को बौद्ध धर्म के एक प्रख्यात विद्वान, प्रतिष्ठित शिक्षक तथा भारत के आजीवन मित्र के रूप में वर्णित किया। मोदी ने कहा कि अपने कार्यों के माध्यम से थरमन ने बौद्ध विचारों को वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय बनाया और विभिन्न संस्कृतियों के बीच समझ तथा संवाद के स्थायी सेतु निर्मित किए।

कुछ वर्ष पूर्व न्यूयॉर्क शहर में हुई अपनी मुलाकात को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी थरमन के साथ अत्यंत सार्थक और उत्कृष्ट बातचीत हुई थी।

प्रधानमंत्री ने इस दुख की घड़ी में थरमन के परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।

सोशल मीडिया मंच एक्स पर प्रधानमंत्री ने लिखा:

“ रॉबर्ट ए. एफ. थरमन के निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ है। वे बौद्ध धर्म के एक प्रख्यात विद्वान, प्रतिष्ठित शिक्षक और भारत के आजीवन मित्र थे। अपने कार्यों के माध्यम से उन्होंने बौद्ध विचारों को विश्वभर में लोकप्रिय बनाया और विभिन्न संस्कृतियों के बीच समझ के स्थायी सेतु स्थापित किए। कुछ वर्ष पूर्व न्यूयॉर्क शहर में हुई हमारी मुलाकात मुझे स्नेहपूर्वक याद है, जहाँ हमारी अत्यंत उत्कृष्ट बातचीत हुई थी। इस शोक की घड़ी में मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के साथ हैं।”

वरिष्ठ फिल्म निर्देशक भारतीराजा के निधन पर उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने जताया गहरा शोक

No comments Document Thumbnail

 भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने वरिष्ठ फिल्म निर्देशक भारतीराजा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

अपने शोक संदेश में उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारतीराजा एक दूरदर्शी कथाकार थे, जिन्होंने ग्रामीण भारत की आत्मा और मानवीय भावनाओं की गहराई को अद्भुत प्रामाणिकता के साथ बड़े पर्दे पर प्रस्तुत कर तमिल सिनेमा में क्रांतिकारी बदलाव लाया।

उन्होंने कहा कि अपनी विशिष्ट सिनेमाई शैली, अविस्मरणीय पात्रों और कालजयी फिल्मों के माध्यम से भारतीराजा ने भारतीय सिनेमा पर अमिट छाप छोड़ी तथा फिल्मकारों और कलाकारों की कई पीढ़ियों को प्रेरित किया।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारतीराजा का निधन सिनेमा जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत फिल्मकार के परिवार, मित्रों, सहयोगियों तथा दुनिया भर में फैले उनके असंख्य प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएँ व्यक्त कीं।

प्रख्यात लेखक और विचारक बलबीर पुंज के निधन पर प्रधानमंत्री ने जताया शोक

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी ने प्रख्यात लेखक, चिंतक और जन बुद्धिजीवी बलबीर पुंज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बलबीर पुंज जी एक बहुमुखी प्रतिभा के धनी लेखक और विचारक थे, जिन्होंने मीडिया जगत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी लेखनी व्यापक रूप से पढ़ी जाती थी और उसमें राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता झलकती थी।

उन्होंने कहा कि उनके संसदीय हस्तक्षेप तथ्यों और सिद्धांतों से भरपूर होते थे, जो उनकी गहन समझ को दर्शाते थे।

प्रधानमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि बलबीर पुंज जी ने भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए अथक प्रयास किए और विशेष रूप से विद्यार्थियों, पेशेवरों, विद्वानों और बुद्धिजीवियों को पार्टी से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे गुजरात सहित कई राज्यों के प्रभारी भी रहे।

प्रधानमंत्री मोदी ने उनके साथ हुई मुलाकातों को याद करते हुए कहा कि वे पल उनके लिए अविस्मरणीय रहेंगे।

उन्होंने दिवंगत नेता के परिजनों और मित्रों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है।


बलौदाबाजार स्पंज आयरन फैक्ट्री हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक

No comments Document Thumbnail

रायपुर- बलौदा बाजार जिले के बकुलाही स्थित स्पंज आयरन फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट की घटना को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक बताया है। इस दर्दनाक हादसे में 6 श्रमिकों की असमय मृत्यु हो गई, जबकि 5 श्रमिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें बेहतर एवं उच्च स्तरीय उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है।

मुख्यमंत्री साय ने इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले श्रमिकों के परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और मजबूती से खड़ी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शोकाकुल परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री साय ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न हो तथा उन्हें सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही, हादसे के कारणों की तथ्यपरक जांच सुनिश्चित करने के भी स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि श्रमिकों की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

https://x.com/i/status/2014261590028390890

कर्नाटक के चित्रदुर्ग में दुर्घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा

No comments Document Thumbnail

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में हुई दुर्घटना में लोगों की जान जाने पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मोदी ने दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।

प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को 2 लाख रुपये तथा घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री ने एक्स (X) पर पोस्ट किया:

“कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में हुई दुर्घटना में लोगों की जान जाने से अत्यंत दुखी हूँ। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। घायल लोग शीघ्र स्वस्थ हों, यही कामना है।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे

पी.जी. बरुआ जी के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

No comments Document Thumbnail

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज द असम ट्रिब्यून समूह के संपादक एवं प्रबंध निदेशक पी.जी. बरुआ जी के निधन पर शोक व्यक्त किया।


प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा:

“द असम ट्रिब्यून समूह के संपादक एवं प्रबंध निदेशक पी.जी. बरुआ जी के निधन से अत्यंत दुखी हूँ। मीडिया जगत में उनके योगदान के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा। वे असम की प्रगति को आगे बढ़ाने और राज्य की संस्कृति को लोकप्रिय बनाने के लिए भी सदैव प्रतिबद्ध रहे। मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार और उनके प्रशंसकों के साथ हैं। ॐ शांति।”

अल्लूरी सीताराम राजू ज़िले की बस दुर्घटना: प्रधानमंत्री की संवेदनाएँ, अनुग्रह राशि की घोषणा

No comments Document Thumbnail

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू ज़िले में हुई बस दुर्घटना में मृतकों के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

पीएमओ इंडिया ने एक्स पर पोस्ट में कहा:

“आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू ज़िले में हुई बस दुर्घटना में हुई जनहानि से व्यथित हूँ। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएँ प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।

पीएमएनआरएफ से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: प्रधानमंत्री @narendramodi”


प्रधानमंत्री ने अर्पोरा (गोवा) आग दुर्घटना पर दुःख व्यक्त किया, प्रभावितों की सहायता और अनुग्रह राशि की घोषणा

No comments Document Thumbnail

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा के अर्पोरा में हुई आग की दुर्घटना में हुए जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने इस हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

प्रधानमंत्री ने बताया कि उन्होंने गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत से इस घटना के संबंध में बात की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस दुखद दुर्घटना से प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।

प्रधानमंत्री ने X पर लिखा:

“गोवा के अर्पोरा में आग की दुर्घटना अत्यंत दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनकी क्षति की व्यथा मेरे शब्दों से परे है। प्रार्थना है कि घायल लोग जल्द स्वस्थ हों। मैंने गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत जी से इस संबंध में बात की है। राज्य सरकार प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।

प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा भी की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने X पर पोस्ट किया:

“अर्पोरा, गोवा की दुर्घटना में मृत प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे: PM @narendramodi”

मदीना हादसे पर पीएम मोदी का शोक, प्रभावित भारतीयों को हर संभव सहायता के निर्देश

No comments Document Thumbnail

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब के मदीना में हुए उस दर्दनाक हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया है, जिसमें कई भारतीय नागरिकों की जान चली गई। उन्होंने दिवंगत लोगों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं और घायल व्यक्तियों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत का दूतावास रियाद में और जेद्दाह स्थित वाणिज्य दूतावास स्थानीय प्रशासन के संपर्क में रहते हुए प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय अधिकारी सऊदी अरब के अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय बनाए हुए हैं ताकि सभी आवश्यक मदद तुरंत उपलब्ध कराई जा सके।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स (X) पर लिखा:

“मदीना में भारतीय नागरिकों से जुड़े हादसे से बेहद दुखी हूँ। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएँ। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। रियाद में हमारी एम्बेसी और जेद्दाह स्थित कॉन्सुलेट हर संभव सहायता कर रहे हैं। हमारे अधिकारी भी सऊदी प्रशासन के निरंतर संपर्क में हैं।”


सिंधी समाज के प्रमुख धर्मगुरु संत शिरोमणि श्री सांईं चाँडूराम साहिब जी के निधन पर मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया गहरा शोक

No comments Document Thumbnail

रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिंधी समाज के प्रमुख धर्मगुरु, संत शिरोमणि श्री सांईं चाँडूराम साहिब जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि श्री सांईं चाँडूराम साहिब जी का जीवन सेवा, करुणा और मानवता के आदर्शों से ओतप्रोत था। गरीब, असहाय, दिव्यांग एवं पशुधन की सेवा के प्रति उनका समर्पण अनुकरणीय रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि उन्होंने अपने उपदेशों और जीवन-मूल्यों के माध्यम से समाज को प्रेम, करुणा, और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनका स्नेहिल व्यक्तित्व और सेवा का भाव हमेशा समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस दुःखद घड़ी में उनकी संवेदनाएँ संत श्री चाँडूराम साहिब जी के परिवारजनों, अनुयायियों और श्रद्धालुओं के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और उनके अनुयायियों को यह दुख सहने की शक्ति दें।

https://x.com/vishnudsai/status/1978472262304199149?t=HJj_y9KrDlOYYSwzTfr71w&s=19

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.