Media24Media.com: बस कुछ घंटे दूर था अमेरिकी हमला, अरब देशों की अपील पर ट्रंप ने बदला फैसला

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बस कुछ घंटे दूर था अमेरिकी हमला, अरब देशों की अपील पर ट्रंप ने बदला फैसला

Document Thumbnail

 पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि ईरान पर होने वाला एक बड़ा अमेरिकी सैन्य हमला फिलहाल टाल दिया गया है। ट्रंप के मुताबिक, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात(UAE) के शीर्ष नेताओं की अपील के बाद यह फैसला लिया गया।


ट्रंप ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर कहा कि मंगलवार को अमेरिका ईरान पर एक सुनियोजित बड़ा हमला करने वाला था, लेकिन फिलहाल उसे रोक दिया गया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ बेहद गंभीर स्तर की बातचीत जारी है और उम्मीद है कि जल्द ऐसा समझौता हो सकता है, जो अमेरिका समेत पश्चिम एशिया के सभी देशों को स्वीकार्य होगा।

ट्रंप ने बताया कि कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और UAE के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने उनसे सैन्य कार्रवाई कुछ दिनों के लिए टालने का अनुरोध किया था। नेताओं का मानना है कि बातचीत के जरिए समाधान निकलने की संभावना काफी मजबूत है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि प्रस्तावित समझौते का सबसे अहम हिस्सा यह होगा कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगर बातचीत विफल होती है तो अमेरिका किसी भी समय ईरान पर पूर्ण पैमाने पर हमला करने के लिए तैयार रहेगा।

सेना हाई अलर्ट पर

हमला फिलहाल टाल दिए जाने के बावजूद अमेरिकी सेना को पूरी तरह अलर्ट मोड पर रखा गया है। ट्रंप ने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल डैनियल केन को निर्देश दिया है कि सेना हर स्थिति के लिए तैयार रहे।

ट्रंप ने क्या कहा?

  • मंगलवार को बड़ा हमला प्रस्तावित था
  • कतर, सऊदी अरब और UAE की अपील पर फैसला टला
  • ईरान के साथ गंभीर बातचीत जारी
  • समझौता नहीं होने पर कभी भी हो सकती है कार्रवाई
  • अमेरिकी सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है
 
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.