Media24Media.com: #Donald Trump

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #Donald Trump. Show all posts
Showing posts with label #Donald Trump. Show all posts

मिडिल ईस्ट में शांति की बड़ी पहल: अमेरिका-ईरान समझौते पर साइन, होर्मुज स्ट्रेट फिर खुलेगा

No comments Document Thumbnail

 अमेरिका और Iran के बीच लंबे समय से चल रहे तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक सफलता सामने आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump और ईरान के राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian ने एक अहम समझौता (MoU) पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इस डील का उद्देश्य पश्चिम एशिया में जारी तनाव और संघर्ष को खत्म करना बताया जा रहा है।


अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, समझौते पर डिजिटल रूप से हस्ताक्षर किए गए। Emmanuel Macron के साथ वर्साय में आयोजित डिनर के दौरान ट्रंप ने दस्तावेज पर साइन किए, जबकि ईरान ने भी इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी।

समझौते की बड़ी बातें

  • महीनों से बंद पड़े Strait of Hormuz को जल्द दोबारा खोला जाएगा।
  • ईरानी तेल पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों में तत्काल राहत दी जाएगी।
  • अमेरिका, ईरान पर लगी आर्थिक पाबंदियां हटाने और फंड्स अनफ्रीज़ करने को तैयार हुआ।
  • ईरान ने परमाणु हथियार न बनाने और संवर्धित परमाणु सामग्री नष्ट करने का वादा किया।
  • अगले 60 दिनों तक कमर्शियल जहाजों को बिना शुल्क सुरक्षित आवाजाही की अनुमति दी जाएगी।
  • 300 अरब डॉलर का पुनर्निर्माण फंड

समझौते के तहत ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम पर अंतिम सहमति बनने के बाद क्षेत्रीय देशों के सहयोग से 300 अरब डॉलर का पुनर्निर्माण फंड जारी किया जाएगा।

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि इस योजना में अमेरिकी सरकार का पैसा नहीं लगेगा, लेकिन यदि ईरान समझौते की शर्तों का पालन नहीं करता है तो अमेरिका दोबारा सैन्य कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा।

यह समझौता मिडिल ईस्ट में शांति और वैश्विक ऊर्जा बाजार के लिए बड़ा टर्निंग पॉइंट माना जा रहा है।

बस कुछ घंटे दूर था अमेरिकी हमला, अरब देशों की अपील पर ट्रंप ने बदला फैसला

No comments Document Thumbnail

 पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि ईरान पर होने वाला एक बड़ा अमेरिकी सैन्य हमला फिलहाल टाल दिया गया है। ट्रंप के मुताबिक, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात(UAE) के शीर्ष नेताओं की अपील के बाद यह फैसला लिया गया।


ट्रंप ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर कहा कि मंगलवार को अमेरिका ईरान पर एक सुनियोजित बड़ा हमला करने वाला था, लेकिन फिलहाल उसे रोक दिया गया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ बेहद गंभीर स्तर की बातचीत जारी है और उम्मीद है कि जल्द ऐसा समझौता हो सकता है, जो अमेरिका समेत पश्चिम एशिया के सभी देशों को स्वीकार्य होगा।

ट्रंप ने बताया कि कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और UAE के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने उनसे सैन्य कार्रवाई कुछ दिनों के लिए टालने का अनुरोध किया था। नेताओं का मानना है कि बातचीत के जरिए समाधान निकलने की संभावना काफी मजबूत है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि प्रस्तावित समझौते का सबसे अहम हिस्सा यह होगा कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगर बातचीत विफल होती है तो अमेरिका किसी भी समय ईरान पर पूर्ण पैमाने पर हमला करने के लिए तैयार रहेगा।

सेना हाई अलर्ट पर

हमला फिलहाल टाल दिए जाने के बावजूद अमेरिकी सेना को पूरी तरह अलर्ट मोड पर रखा गया है। ट्रंप ने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल डैनियल केन को निर्देश दिया है कि सेना हर स्थिति के लिए तैयार रहे।

ट्रंप ने क्या कहा?

  • मंगलवार को बड़ा हमला प्रस्तावित था
  • कतर, सऊदी अरब और UAE की अपील पर फैसला टला
  • ईरान के साथ गंभीर बातचीत जारी
  • समझौता नहीं होने पर कभी भी हो सकती है कार्रवाई
  • अमेरिकी सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है
 

WHCD डिनर में फायरिंग से हड़कंप, ट्रंप को टेबल के नीचे छिपाया गया; सीक्रेट सर्विस ने सुरक्षित निकाला

No comments Document Thumbnail

 वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राजधानी में स्थित Washington Hilton में शनिवार रात आयोजित White House Correspondents’ Dinner के दौरान कथित फायरिंग की घटना से अफरातफरी मच गई। कार्यक्रम में मौजूद अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump, उपराष्ट्रपति JD Vance और फर्स्ट लेडी Melania Trump को तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है, जबकि एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार्यक्रम शुरू होने के कुछ ही देर बाद गोलियों जैसी आवाज सुनाई दी, जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने हॉल में मौजूद लोगों को तुरंत नीचे झुकने और सुरक्षित स्थान लेने के निर्देश दिए। कई मेहमान अपनी जान बचाने के लिए टेबल के नीचे छिप गए, जिससे हॉल में अफरातफरी का माहौल बन गया।

सूत्रों के अनुसार, उस समय राष्ट्रपति ट्रंप मंच पर मौजूद थे। United States Secret Service के एजेंटों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें और अन्य वीआईपी को कार्यक्रम स्थल से बाहर निकाला। घटना के कुछ समय बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि वे पूरी तरह सुरक्षित हैं और हमलावर को पकड़ लिया गया है।

घटना के बाद होटल परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है तथा जांच शुरू कर दी गई है। आसमान में हेलिकॉप्टर गश्त करते नजर आए और सड़कों पर आपातकालीन वाहनों की आवाजाही बढ़ गई।

आयोजकों के अनुसार, सुरक्षा कारणों से मेहमानों को कुछ समय तक बॉलरूम के भीतर ही रहने के निर्देश दिए गए। हालात सामान्य होने के बाद कार्यक्रम को दोबारा शुरू करने पर विचार किया जा रहा है।

फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि संदिग्ध व्यक्ति हथियार के साथ कार्यक्रम स्थल तक कैसे पहुंचा। इस घटना के बाद राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने किया युद्ध रोकने का ऐलान, होर्मुज स्ट्रेट खुलेगा

No comments Document Thumbnail

 वॉशिंगटन/तेहरान। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई से ठीक पहले बड़ा यू-टर्न लेते हुए हमले रोकने का ऐलान कर दिया है। डेडलाइन खत्म होने से महज डेढ़ घंटे पहले ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट कर कहा कि वह दो हफ्तों के लिए ईरान पर बमबारी और सैन्य अभियान स्थगित करने पर सहमत हैं।


ट्रंप के इस ऐलान के कुछ ही समय बाद ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने भी युद्धविराम को मंजूरी दे दी। ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की।

होर्मुज स्ट्रेट दो हफ्तों के लिए खुलेगा

Abbas Araghchi ने बताया कि युद्धविराम की अवधि के दौरान Strait of Hormuz को खोला जाएगा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा कि यदि ईरान पर हमले पूरी तरह बंद होते हैं, तो उसकी सशस्त्र सेनाएं भी अपने रक्षात्मक अभियान रोक देंगी।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दो सप्ताह तक तकनीकी और सुरक्षा समन्वय के साथ जलडमरूमध्य से जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जाएगी।

ईरान के प्रस्ताव को अमेरिका की मंजूरी

इससे पहले Donald Trump ने ईरान पर हमले रोकने की घोषणा करते हुए उसके 10-सूत्रीय शांति प्रस्ताव को बातचीत का आधार स्वीकार किया। ट्रंप ने इस प्रस्ताव को “व्यावहारिक” बताया।

ईरानी मीडिया ने इसे तेहरान की कूटनीतिक जीत के रूप में पेश किया है, जबकि अमेरिकी पक्ष इसे अपने दबाव की सफलता मान रहा है।

अमेरिका और ईरान के बीच हुआ यह अचानक युद्धविराम फिलहाल तनाव कम करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। हालांकि, यह दो हफ्तों का समय ही तय करेगा कि यह समझौता स्थायी शांति में बदलता है या फिर क्षेत्र में तनाव दोबारा बढ़ता है।

“You’re Fired!” ईरान ने ट्रंप का उड़ाया मजाक, पूछा- क्या खुद से ही बात कर रहे हैं?

No comments Document Thumbnail

 तेहरान/वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान की सेना के शीर्ष प्रवक्ता ने एक बार फिर Donald Trump पर तीखा हमला बोला है। Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) से जुड़े खातम अल-अनबिया केंद्रीय मुख्यालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल Ebrahim Zolfaghari ने ट्रंप का मजाक उड़ाते हुए कहा—“हे ट्रंप, तुम्हें फायर किया जाता है… तुम इस वाक्य से परिचित होगे।”


यह बयान ऐसे समय में आया है जब क्षेत्र में ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद युद्धविराम की चर्चाएं तेज हैं। ईरानी प्रवक्ता ने अमेरिकी दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या ट्रंप खुद से ही बातचीत कर रहे हैं।

रणनीतिक ताकत बनी ‘विफलता’

Ebrahim Zolfaghari ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि जिस “रणनीतिक शक्ति” की बात अमेरिका करता रहा, वह अब “रणनीतिक विफलता” में बदल चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका अपने खोखले वादों के सहारे वैश्विक महाशक्ति बनने का दावा करता है, जबकि हकीकत इससे अलग है।

उन्होंने कहा,

“अगर अमेरिका सच में इतना ताकतवर होता, तो अब तक इस संकट से बाहर निकल चुका होता। अपनी हार को समझौते का नाम मत दो—तुम्हारा खोखले वादों का युग खत्म हो चुका है।”

वार्ता पर भी उठाए सवाल

ईरानी प्रवक्ता ने कथित तौर पर पाकिस्तान के जरिए भेजी गई 15 सूत्रीय युद्धविराम योजना पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि ईरान का रुख पहले दिन से साफ है और आगे भी रहेगा—
“हम जैसे लोग आप जैसे लोगों के साथ कभी समझौता नहीं करेंगे।”

होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा तनाव

इससे पहले भी Ebrahim Zolfaghari ने Strait of Hormuz को लेकर ट्रंप पर कटाक्ष किया था। बढ़ते तनाव के बीच उन्होंने अंग्रेजी में “You’re Fired” कहकर ट्रंप का मजाक उड़ाया, जो उनके रियलिटी शो दौर की मशहूर लाइन रही है।

बढ़ती बयानबाजी से तनाव गहरा

ईरान और अमेरिका के बीच इस तरह की तीखी बयानबाजी से संकेत मिल रहे हैं कि दोनों देशों के बीच कूटनीतिक टकराव और गहराता जा रहा है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्धविराम की कोशिशें जारी हैं, लेकिन जमीनी हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं।

चीन को डोनाल्‍ड ट्रंप का बड़ा झटका , TikTok और वीचैट के साथ वित्तीय लेन-देन पर लगाई रोक

No comments Document Thumbnail
वाशिंगटन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरकिा में टिकटॉक पर बैन लगाने की धमकी देने के एक सप्ताह बाद टिकटॉक की मूल कंपनाी के खिलाफ एक कार्यकारी आदेश जारी किया है।

यह भी पढ़े : –Mahsamund: देर रात जारी हुआ Unlock का आदेश, सुबह 8 से शाम 7 बजे तक खुलेंगी दुकानें

अमेरिकी राष्ट्रपति ने टिक टॉक की पैरेंट कंपनी बाइटडांस और वीचैट के साथ अगले 45 दिनों तक किसी तरह के वित्तीय लेन-देन पर रोक लगा दी है। ट्रंप ने वित्तीय लेन-देन पर रोक लगाने वाले एक शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। इस आदेश में कहा गया है कि अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अमेरिका को टिकटॉक के मालिकों के खिलाफ सख्त कदम जरूर उठाना चाहिए। यूएस कांग्रेस को ट्रंप ने जानकारी दी है कि वीचैट के मालिक टेनसेंट के साथ भी 45 दिनों तक किसी तरह के लेन-देन पर रोक लगाई गई है।

यह भी पढ़े : –Chhattisgarh Corona News Update : हुआ कोरोना विस्फोट, अभी-अभी कोरोना पॉजिटिव के 88 नए मरीजों की हुई पहचान, छत्तीसगढ़ में आज गुरुवार को कुल 483 नए मरीज मिले

बता दें कि भारत में चीन के ऐप पर प्रतिबंध लगने के बाद अमेरिका में भी चीन के इस एप पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग रिपब्लिकन पार्टी के कई नेताओं ने की है। विदेश मंत्री माइक पोंपियो भी टिक टॉक को बैन करने के पक्ष में कई बार बयान दे चुके हैं। इसके बाद समझा जा रहा था कि ट्रंप आने वाले दिनों में इस चीनी एप पर बैन लगाने सहित कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं।

यह भी पढ़े : –‘सास भी कभी बहु थी’ के एक्टर समीर शर्मा ने की खुदकुशी, पंखे से लटका मिला शव

अमेरिकी नेताओं का आरोप है कि टिक टॉक के मालिक का चीन की कम्यूनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के साथ करीबी संबंध हैं और यह कंपनी दूसरे देशों में चीनी के एजेंडे को पूरा करने के लिए काम करती है। आरोप यह भी है कि टिक टॉक लोगों का निजी डेटा सीपीसी को उपलब्ध कराती है। हालांकि, चीनी कंपनी ने इस तरह के आरोपों को हमेशा खारिज किया है।
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.