Media24Media.com: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संत गुरु रविदास महाराज को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संत गुरु रविदास महाराज को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Document Thumbnail

नई दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान संत, समाज सुधारक और मानवता के अनन्य उपासक गुरु रविदास महाराज जी को उनकी जयंती के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने संत रविदास के विचारों को सामाजिक न्याय, करुणा और समरसता का आधार बताया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज के विचारों में न्याय और करुणा की भावना सर्वोपरि थी, जो आज जनकल्याण से जुड़ी सरकारी योजनाओं की मूल आत्मा है। उन्होंने समाज में समानता, भाईचारे और सद्भावना का संदेश दिया, जो आज भी उतना ही प्रासंगिक है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच X पर अपने संदेश में कहा,

“मानवता के अनन्य उपासक महान संत गुरु रविदास महाराज जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। उनके विचारों में न्याय और करुणा का भाव सर्वोपरि था, जो जनकल्याण की हमारी योजनाओं के मूल में है। उन्होंने सामाजिक समरसता और सद्भावना के जिस दीप को प्रज्वलित किया, वह देशवासियों के पथ को सदैव आलोकित करता रहेगा।”

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि संत गुरु रविदास महाराज की शिक्षाएँ देश को सामाजिक समरसता, समानता और मानवीय मूल्यों के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती रहेंगी।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.