Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

भारत का स्वदेशी सामरिक सामर्थ्य प्रदर्शित: आईएनएस विक्रांत और आईएनएस उदयगिरी ने श्रीलंका में IFR 2025 में किया हिस्सा

Document Thumbnail

भारत का पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत INS Vikrant और स्वदेशी निर्मित फ्रिगेट INS Udaygiri श्रीलंका नौसेना द्वारा कोलंबो में 27 से 29 नवंबर 2025 तक आयोजित International Fleet Review (IFR) 2025 में भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। यह कार्यक्रम श्रीलंका नौसेना की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कई देशों के युद्धपोत, प्रतिनिधिमंडल और पर्यवेक्षक शामिल हो रहे हैं।

यह यात्रा दोनों भारतीय युद्धपोतों की पहली विदेश तैनाती है, जो क्षेत्रीय समुद्री सहयोग को मजबूत करने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। स्वदेशी और राष्ट्र गौरव INS Vikrant की पहली अंतरराष्ट्रीय भागीदारी भारत के बढ़ते सामरिक प्रभाव, साझेदार देशों के साथ सहयोग और भारतीय महासागर क्षेत्र (IOR) में स्थिरता, शांति और सुरक्षा के प्रति समर्पण को उजागर करती है।

हाल ही में कमीशन किए गए INS Udaygiri की भागीदारी भारत की उन्नत स्वदेशी जहाज़ निर्माण क्षमता और IOR में संतुलित तथा विस्तारित नौसैनिक उपस्थिति का संकेत देती है।

कोलंबो प्रवास के दौरान, दोनों जहाज कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों जैसे—औपचारिक फ्लीट रिव्यू, शहर परेड, सामुदायिक सहभागिता गतिविधियाँ, और पेशेवर नौसैनिक संवाद—में हिस्सा लेंगे। इसके अतिरिक्त, IFR 2025 के दौरान जहाजों को जनता के लिए भी खोला जाएगा।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.