नागरिक उड्डयन मंत्रालय, लंबित मामलों के निपटान हेतु चल रहे विशेष अभियान 5.0 में सक्रिय रूप से भाग ले रहा है। यह अभियान 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक चलाया जा रहा है।
अब तक की प्रमुख उपलब्धियाँ:
-
जन शिकायत निवारण के 87% लक्ष्यों की प्राप्ति हो चुकी है।
-
कुल 4,988 भौतिक फाइलें सफलतापूर्वक निष्पादित (weed out) की गईं।
-
480 लक्ष्यों के विरुद्ध 405 स्वच्छता अभियान संचालित किए गए।
-
कबाड़, ई-वेस्ट और अनुपयोगी फाइलों के निपटान से लगभग 31,353 वर्ग फुट कार्यालय क्षेत्र मुक्त हुआ।
-
81,66,756 रुपये का राजस्व स्क्रैप निपटान से प्राप्त हुआ।
यह विशेष अभियान नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है। 9 अक्टूबर 2025 को मंत्री ने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और अधीनस्थ संगठनों के प्रमुखों के साथ समीक्षा बैठक की। इसके बाद, 13 अक्टूबर 2025 को उन्होंने मंत्रालय परिसर का निरीक्षण किया, स्टाफ से बातचीत की, कैंटीन की स्वच्छता और पुस्तकालय का जायजा लिया।
राममोहन नायडू ने अधिकारियों को प्रेरित किया कि वे अपने कार्य, व्यवहार और विचारों में स्वच्छता को अपनाएँ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरणा लेते हुए, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शारीरिक, डिजिटल और मानसिक रूप से स्वच्छ, सकारात्मक और व्यवस्थित कार्यस्थल सुनिश्चित करने का संकल्प लिया है।

.gif)