बहुप्रतीक्षित भारतीय नौसेना क्विज़ THINQ – 25 के क्षेत्रीय चरण (Zonal Rounds) का आयोजन 13 और 14 अक्टूबर 2025 को किया गया। इन क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं में देश के चारों ज़ोन — उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम — के शीर्ष विद्यालयों की टीमों ने सेमीफ़ाइनल में स्थान पाने के लिए जोरदार प्रतिस्पर्धा की। कड़े मुकाबलों के बाद, प्रत्येक ज़ोन से चार-चार टीमें सेमीफ़ाइनल के लिए चयनित हुई हैं। सेमीफ़ाइनल का आयोजन भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमला में 04 नवम्बर 2025 को किया जाएगा।
ज़ोनवार चयनित विद्यालयों की सूची निम्नलिखित है –
उत्तर ज़ोन
-
डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर, कानपुर (उत्तर प्रदेश)
-
दीवान पब्लिक स्कूल, मेरठ (उत्तर प्रदेश)
-
स्प्रिंग डेल सीनियर स्कूल, अमृतसर (पंजाब)
-
के.एल. इंटरनेशनल स्कूल, मेरठ (उत्तर प्रदेश)
पूर्व ज़ोन
-
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, समस्तीपुर (बिहार)
-
शिक्षानिकेतन स्कूल, पूर्व सिंहभूम (झारखंड)
-
डीएवी पब्लिक स्कूल, भुवनेश्वर (ओडिशा)
-
सान्ट्रागाछी केदारनाथ इंस्टीट्यूशन, हावड़ा (पश्चिम बंगाल)
दक्षिण ज़ोन
-
पद्म शेषाद्रि बाल भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चेन्नई (तमिलनाडु)
-
विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चेन्नई (तमिलनाडु)
-
सैनिक स्कूल, कोडागु (कर्नाटक)
-
भारतिया विद्या भवन, कन्नूर (केरल)
पश्चिम ज़ोन
-
कैम्ब्रिज कोर्ट हाई स्कूल, जयपुर (राजस्थान)
-
जयश्री पेरीवाल हाई स्कूल, जयपुर (राजस्थान)
-
सेंट एंथनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उदयपुर (राजस्थान)
-
सुबोध पब्लिक स्कूल, जयपुर (राजस्थान)
“महासागर” की थीम पर आधारित THINQ – 25 अब भारतीय नौसेना की एक प्रतिष्ठित बौद्धिक प्रतियोगिता के रूप में उभर चुकी है, जो विद्यार्थियों को ज्ञानवर्धन और विचारों के आदान-प्रदान का मंच प्रदान करती है।

.gif)