Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

EPFO का बड़ा कदम, GIS स्‍कीम कटौती बंद, बढ़ जाएगी हर महीने हाथ आने वाली सैलरी

Document Thumbnail

 EPFO: कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारियों के हाथ आने वाली हर महीने की सैलरी बढ़ सकती है। ये फायदा सिर्फ उन कर्मचारियों को होगा जिन्होंने 1 सितंबर 2013 के बाद ज्वाइन किया है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने 1 सितंबर 2013 के बाद जॉब में शामिल होने वाले सरकारी कर्मचारियों के लिए समूह बीमा योजना (GIS) के तहत कटौती को तत्काल प्रभाव से बंद करने का फैसला किया है। ईपीएफओ ने 21 जून 2024 को एक सर्कूलर में कहा कि 1 सितंबर 2013 के बाद ईपीएफओ में शामिल होने वाले सभी कर्मचारियों के वेतन से GIS के तहत कटौती को तुरंत बंद करने का निर्देश दिया गया है।


सिर्फ ऐसे कर्मचारियों पर पड़ेगा असर

इस निर्णय से सभी सरकारी कर्मचारी प्रभावित नहीं होंगे। इस सर्कुलर का प्रभाव उन सरकारी कर्मचारियों तक सीमित है जो 1 सितंबर 2013 के बाद सेवा में शामिल हुए हैं। अगर एक्सपर्ट के माने तो 1 सितंबर 2013 के बाद ईपीएफओ में शामिल होने वाले कर्मचारी अब GIS के तहत कवर नहीं होंगे और उनके वेतन से पहले से की गई कोई भी कटौती उन्हें वापस कर दी जाएगी। प्रभावित होने वाले सरकारी कर्मचारियों को फायदा होगा क्योंकि उनकी सैलरी बढ़ जाएगी। विशेषज्ञों का कहना है कि जिन सरकारी कर्मचारियों के लिए GIS बंद कर दिया गया है, उनकी नेट इन-हैंड सैलरी बढ़ सकती है।

बढ़ जाएगी हाथ आने वाली सैलरी

GIS के तहत कटौती बंद करने से वास्तव में टेक-होम वेतन में बढ़ोतरी हो जाएगी। पहले GIS को निधि देने के लिए कर्मचारियों के वेतन के अनुसार उनके मासिक वेतन से कटौती की जाती थी। यह योजना अभी सिर्फ 1 सितंबर 2013 के बाद ज्वाइन करने वाले कर्मचारियों पर ही लागू है। इससे ऐसे कर्मचारियों की नेट-इन-हैंड सैलरी बढ़ जाएगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.