Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

भारी बारिश के कारण दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल-1 की छत ढही, 1 की मौत

 Delhi weather News :  राजधानी दिल्ली में बीती रात और शुक्रवार सुबह भारी बारिश हुई। इससे कई इलाके जलमग्न हो गए। कई स्थानों पर कारें पानी में डूबी नजर आईं। वहीं दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 पर छत का एक हिस्सा ढहने से 8 लोग घायल हो गए। 1 की मौत की सूचना है। यहां कुछ कारों को भी नुकसान पहुंचा है। हादसे के बाद टर्मिनल-1 से आने-जाने फ्लाइट्स को रद्द करना पड़ा है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापू राम मोहन नायडू ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि वे स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।


मिली जानकारी के  अनुसार, फायर सर्विस के अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल-1 की छत गिरने की सूचना मिली। आपात स्थिति से निपटने के लिए चार दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।

इसी तरह, जलजमाव के बाद द्वारका सेक्टर 25 मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है।

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया था कि 29 या 30 जून को दिल्ली में मानसून की एंट्री हो जाएगी। कहा जा रहा है कि बीती रात मानसून ने चुपके से दिल्ली में एंट्री मारी। अब 3 जुलाई तक भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.