Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महाभियान : अब तक 3.23 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महाभियान : अब तक 3.23 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी

Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश में धान खरीदी का महाभियान के दूसरे सप्ताह तक किसानों से समर्थन मूल्य पर 3 लाख 23 हजार  मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। धान के एवज में किसानों को बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत 653.77 करोड़ रुपये का भुगतान जारी कर दिया गया है। अब तक 1.05 लाख किसानों  ने धान बेचा है। गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष 110 लाख मीट्रिक टन धान का उपार्जन अनुमानित है। 



समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए राज्य में 25.92 लाख किसानों का पंजीयन हुआ है, जिसमें लगभग 1.86 लाख नये किसान है। राज्य में धान खरीदी के लिए 2497 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न जिलों में 28 नए धान खरीदी केन्द्र खोलने की अनुमति प्रदान की गई है। इस साल किसानों से सामान्य धान 2040 रूपए प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान 2060 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है।

खाद्य विभाग के सचिव टोपेश्वर वर्मा ने बताया कि आज 11 नवम्बर को 22 हजार 333 किसानों से 71 हजार 712 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई। इसके लिए किसानों को आज 29 हजार 375 टोकन जारी किए गए थे। इनमें टोकन तुंहर हाथ एप्प के द्वारा 3077 टोकन जारी किए गए थे। आगामी दिवस की धान खरीदी के लिए राज्य में धान उपार्जन के लिए 27 हजार 353 टोकन तथा तुंहर हाथ एप के जरिये 3,667 टोकन जारी किए गए हैं। राज्य में धान खरीदी निर्बाध रूप से जारी है। 

अधिकारी धान की व्यवस्था पर निरंतर निगरानी बनाए हुए हैं। धान खरीदी को लेकर कहीं से किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं मिली है। खाद्य सचिव वर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव प्रारम्भ हो गया है। अब तक 84 हजार 304 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डी.ओ. जारी किए गए हैं। जिसके एवज में उपार्जन केंद्रों से 22 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है।

 

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.