Media24Media.com: सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक माओवादी घायल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक माओवादी घायल

Document Thumbnail

बीजापुर। जिले में आवापल्ली क्षेत्र के अंतर्गत टेकमेटला के जंगल में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक माओवादी घायल हो गया। सुरक्षा बल के जवान तलाशी अभियान पर निकले हुए थे, तभी उन्हें वहां माओवादियों के मौजूद होने की सूचना मिली। मुठभेड़ में घायल माओवादी रायगुड़ा मिलिशिया दल का सदस्य बताया जाता है। सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से जिलेटिन, कार्डेक्स वायर और माओवादियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले अन्य सामान बरामद किए हैं।



उधर, कांकेर में आठ लाख रूपये के इनामी माओवादी ने आज पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वाला यह माओवादी पिछले पंद्रह वर्षों से माओवादी संगठन से जुड़ा हुआ था और बस्तर के विभिन्न स्थानों पर सक्रिय रहा। राज्य शासन की पुनर्वास नीति के तहत इस माओवादी को दस हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.