Media24Media.com: मुठभेड़

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label मुठभेड़. Show all posts
Showing posts with label मुठभेड़. Show all posts

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर जारी एंटी नक्सल ऑपेरशन का अपडेट लिया

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में गृह विभाग की समीक्षा बैठक ली। मुख्यमंत्री साय ने बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों की नक्सलियों के विरुद्ध जारी मुठभेड़ के विषय में अधिकारियों से अपडेट लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। मुख्यमंत्री साय ने ऑपेरशन के संदर्भ में भविष्य की रणनीति के बारे में अधिकारियों से चर्चा की।


बैठक में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक अरूण देव गौतम, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नक्सल ऑपेरशन विवेकानंद सिन्हा उपस्थित थे।

पीडिया मुठभेड़ में ग्रामीणों का दावा सभी मारे गये लोग नक्सली नहीं थे, हाईकोर्ट के जज की निगरानी में जांच हो : कांग्रेस

No comments Document Thumbnail

रायपुर : पत्रकारो से चर्चा करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बीजापुर के पीडिया में विगत दिनों सुरक्षा बलो एवं नक्सलियो के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई थी। 10 मई 2023 को हुये इस मुठभेड़ में 12 लोगो की मौत हुई थी तथा इस घटना में 6 लोग घायल हुये, जिसके संबंध में पुलिस का दावा था कि मारे गये सभी लोग नक्सली थे। लेकिन घटना के बाद ग्राम पीडिया और ईतवार के ग्रामीणों का कहना है कि घटना में मारे गये सभी लोग नक्सली नहीं थे। ग्रामीणों के इस दावे के बाद प्रदेश कांग्रेस ने घटना की वस्तुस्थिति जानने एक जांच दल का गठन किया था जो मौके पर गई तथा ग्रामीणों से बात-चीत कर घटना के संबंध में जानकारी एकत्र किया।


दिनांक 16.05.2024 दिन गुरुवार को जांच दल प्रातः 10ः00 बजे बीजापुर से पीडिया के लिए संयोजक संतराम नेताम, सदस्यगण मान. विधायक इन्द्रशाह मंडावी, विक्रम मंडावी, जनकलाल ध्रुव, श्रीमती सावित्री मंडावी, रजनू नेताम, शंकर कुडियम एवं छविन्द्र कर्मा रवाना हुए। अस्वस्थ होने के कारण पूर्व विधायक श्रीमती देवती कर्मा जांच दल में शामिल नहीं हो पाई।

पीड़ित परिवार के परिजन श्रीमती सुक्की कुंजाम, कु. ललिता, श्रीमती अवलम समली, बुधरू राम बारसे, श्रीमती पोदिया, श्रीमती बोदे से अलग-अलग पुछताछ कर ब्यान लिया गया जिन्हांने अपने ब्यान में बताया कि पीडिया नक्सली मुठभेड़ में मल्लेपल्ली निवासी बुधू ओयाम, पालनार निवासी कल्लू पुनेम, ईतावार निवासी-लक्खे कुजाम, उण्डा छोटू, उरसा छोटू सुक्कू ताती, चैतु कुंजाम, सुनीता कुजाम, क जागो बरसी, पीडिया निवासी सन्नु अवलम, भीमा ओयाम, दुला तामो को पुलिस ने नक्सली बताकर मार दिये। ईत्तावार निवासी कु. कुंजाम गुल्ली, कु. लेखा देवी, कुंजाम जिला, कुंजाम बदरू एवं पीडिया निवासी पोयाम नन्दू को घायल होना बताये। उन्होने यह भी बताया गया है कि मृतक मल्लेपल्ली निवासी बुधू ओयाम एवं पालनार निवासी कल्लू पूनेम नक्सली गतिविधियों में संगम सदस्य के रूप में कार्य करते थे। बाकि शेष मृतक व घायल किसी भी प्रकार के नक्सली गतिविधियों में शामिल नहीं थे। पुलिस निर्दोष आदिवासियों को नक्सली बताकर ईनाम एवं प्रमोशन लेने के लिए घटना को अंजाम दिये है घटना का न्यायिक जांच होना चाहिए।

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिला बीजापुर के थाना-गंगालूर के अतिसंवेदनशील गांव पीडिया व ईतावर के ग्रामीण दिनांक 10.05.2024 को सुबह करीब 6ः00 बजे पीडिया जंगल में तेन्दुपत्ता तोडने गये थे इसी बीच पुलिस गश्त करते हुए पीडिया जंगल पहुंचा मृतक व घायल लोग पुलिस को देखकर भागने लगे कुछ लोग पेड के ऊपर चढ़ गये। इसी दौरान पुलिस अंधाधुंन फायरिंग करना शुरू कर दिया जिसमें 12 लोगों का घटना स्थल पर ही मौत हुआ शेष 6 लोगों का अभी भी जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीडित परिवार व ग्रामीणों के अनुसार मल्लेपल्ली निवासी बुधू ओयाम, पालनार निवासी कल्लू पुनेम नक्सली गतिविधियों में संगम सदस्य के रूप कार्य करते थे। शेष मृतक व घायल कभी भी किसी भी प्रकार के नक्सली गतिविधियों शामिल नहीं थे और न ही कोई भी उनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज नहीं था। पूछताछ से ऐसा प्रतीत होता है कि वास्तव 2 लोगों को छोडकर सभी मृतक व घायल लोग गांव में सामान्य जीवन यापन करते थे जिनको पुलिस ने नक्सली बताकर फर्जी मुठभेड़ में आदिवासियों को मारा है।

ग्रामीणों की शिकायते बेहद ही गंभीर और संवेदनशील है। आरोप पुलिस पर लगे है। आरोपों को गंभीरता को देखते हुये यह आवश्यक है कि इस मामले की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच की जानी चाहिये। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि उच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश की निगरानी में इस मुठभेड़ की जांच कराई जाये।

कांग्रेस राज्य में शांति बहाली के सभी संवैधानिक और कानूनी प्रयासो में राज्य सरकार के साथ खड़ी है। सुरक्षा बालों की कार्यवाही में यह सुनिश्चित किया जाना चाहिये कि किसी भी निर्दोष की हत्या नहीं हो। बस्तर के आदिवासियों की जान माल की कीमत पर कोई भी समझौता कोई भी कार्यवाही कांग्रेस पार्टी को मंजूर नही है।

भाजपा झीरम का सच सामने नहीं आने देना चाहती-दीपक बैज

झीरम में अभी तक हुई किसी भी जांच में घटना के राजनैतिक षड़यंत्र की दिशा में कोई जांच नहीं हुई। न्यायिक जांच आयोग के कार्यकाल को जब कांग्रेस सरकार ने बढ़ाया तथा जांच के दायरे में घटना के षड़यंत्र को जोड़ा तब तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक हाईकोर्ट से स्टे लेकर आ गये। भाजपा झीरम की जांच रोकना क्यों चाहती है? कांग्रेस की सरकार बनने के बाद हमारी सरकार ने एसआईटी बनाकर षड़यंत्र की जांच करने का प्रयास किया, तब भी धरम लाल कौशिक एसआईटी की जांच रोकने हाई कोर्ट गये। एनआईए ने इस मामले की जांच बंद कर दिया था, एनआईए ने 24 सितंबर 2014 को अदालत में पहली चार्जशीट दाखिल किये, इसके बाद 28 सिंतबर 2015 को सप्लीमेंट्री चार्जशीट पेश किया, अर्थात एनआईए ने जांच बंद कर दिया था, लेकिन जैसे ही राज्य सरकार ने एसआईटी का गठन किया एनआईए ने फिर से जांच शुरू कर दिया और राज्य की एजेंसी के जांच को बाधित किया। कानूनन जब तक एनआईए मामले की फाइल राज्य को वापस नहीं करती एसआईटी जांच शुरू नहीं कर सकती थी। कांग्रेस के पूर्ववर्ती राज्य सरकार द्वारा बार-बार मांगे जाने के बावजूद एनआईए ने झीरम की केस फाइल नहीं दिया। एनआईए ने भी एसआईटी की जांच को रोकने हाईकोर्ट से स्टे ले लिया, बाद में हाईकोर्ट ने एनआईए के स्टे को खारिज कर दिया।

छत्तीसगढ़ में बड़ा एनकाउंटर, बीजापुर में ढेर कर दिए गए 4 नक्सली, हथियारों का जखीरा बरामद

No comments Document Thumbnail

 रायपुर :  छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक बार फिर पुलिस को बड़ी सफलता मिलने की खबर हैं। बताया जा रहा हैं कि नक्सलियों के साथ हुए मुठभेड़ में पुलिस और सुरक्षबलों के जवानों ने 4 नक्सलियों को ढेर कर दिया हैं। वही 7 अन्य नक्सली गंभीर तौर पर घायल बताये जा रहे हैं। यह पूरा एनकाउंटर गंगालूर में सामने आया हैं।


मुठभेड़ की पुष्टि बीजापुर एसपी जितेंद्र कुमार यादव ने की। सूत्रों से जो खबरें मिल रही हैं उसके मुताबबिक मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर हो चुके हैं और संख्या बढ़ सकती है। कई ऑटोमैटिक हथियारों भी बरामद किए जाने की खबर है। लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद से बीजापुर जिले में नक्सलियों के खिलाफ कई ऑपरेशन हुए हैं जिनमें अब तक 9 नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। हालही में बीजापुर जिले में 6 नक्सली भी मारे गए थे। 

अभियान के दौरान मंगलवार को सुबह करीब 06:00 बजे ग्राम लेंड्रा के जंगल में पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में 9 माओवादी के शव और एक LMG आटोमैटिक हथियार,  बीजीएल लॉन्चर और भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद बरामद की गई। मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की प्रबल संभावना है। क्षेत्र में सर्चिंग अभियान जारी है। 


मुठभेड़ में घायल महिला नक्सली की मौत, जान बचाने पुलिस जवान ने दिया अपना खून

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। गरियाबंद मुठभेड़ में घायल हुई महिला नक्सली की शनिवार रात उपचार के दौरान मौत हो गई। उसके गले में गोली आर-पार हो गई थी। खून काफी बह गया था। उसकी हालत काफी नाजूक थी। वह वेंटिलेटर पर थी। रविवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया।


बता दें कि सीकासार इलाके में सर्चिंग के दौरान जिला पुलिस बल के ई-सुपर 30 टीम को साथ सीआरपीएफ सर्चिंग पर निकली थी। तभी मुठभेड़ में महिला नक्सली घायल हुई थी। घायल नक्सली पार्वती को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भर्ती किया गया।

कोतवाली में पदस्थ प्रधान आरक्षक प्रदीप सिन्हा ने महिला नक्सली की जान बचाने अपना खून डोनेट किया था। महिला की हालत स्थिर होने के बाद उसे रायपुर के मेकाहार शिफ्ट किया गया था। मेकाहारा से उसे डीकेएस अस्पताल के न्यूरोसर्जन डिपार्टमेंट शिफ्ट किया गया। जहां महिला की मौत हो गई।


जवानों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़, 2 महिला और 1 पुरुष नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी.....

No comments Document Thumbnail

 Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। बासागुड़ा थाना क्षेत्र के बलमनेड्रा के पास बेलम गुट्टा की पहाड़ियों में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में जवानों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया है। जिनमें दो महिला और एक पुरुष नक्सली है। इलाके में तलाशी अभियान जारी है।


थाना बासागुड़ा के जंगलों में मद्देड एरिया कमेटी DVCM विनोद कर्मा, आवापल्ली LOS राजू पुनेम, AM विश्वनाथ, गुड्डू तेलाम और 20 से 25 सशस्त्र नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पुलिस को मिली थी। इस इनपुट के आधार पर डीआरजी बीजापुर और कोबरा 210 की संयुक्त टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली। सर्च अभियान के दौरान सुबह 07.30 बजे बेलमगुट्टा की पहाड़ी पर पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ शुरू हो गई। जवानों ने तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया। जिनमें दो महिला और एक पुरुष है। पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।

जवानों ने घटनास्थल से हथियार, विस्फोटक, प्रतिबंधित माओवादी संगठन के प्रचार प्रसार की सामग्री बरामद की है। माओवादी वर्दी, पिट्ठू, दवाई और दैनिक उपयोग का सामान भी बरामद किया है। 

छत्तीसगढ़ में पुलिस और माओवादियों में मुठभेड़, एक महिला नक्सली ढेर

No comments Document Thumbnail

रायपुर : कांकेर  जिले के छोटे बेठिया थानाक्षेत्र के जंगलों में जवानों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ की खबर है। मुठभेड़ में डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने एक महिला नक्सली को मार गिराया है। मुठभेड़ की पुष्टि बस्तर आईजी पी सुंददराज ने की है।


जानकारी के अनुसार, छोटे बेठिया थाना क्षेत्र में आरकेबी डिवीजन सचिव, मेंढकी एलओएस कमाण्डर के साथ करीब 20-25 सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की सूचना जवानों को मिली थी। जिसपर कांकेर डीआरजी और बीएसएफ 132 बटालियन की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान के लिए कोटरी नदी के पूर्वी क्षेत्र के ग्राम आमातोला, बिनागुण्डा और कालपर की ओर गश्त सर्चिंग के लिए रवाना हुई।

आज सुबह लगभग 7 बजे बीनागुण्डा के पास पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक महिला माओवादी के शव सहित 1 नग 303 बोर रायफल बरामद किया गया। इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है।

Naxal Encounter : बीजापुर में पुलिस और नक्‍सलियों में मुठभेड़, एक नक्‍सली ढेर

No comments Document Thumbnail

रायपुर : नैमेड़ थाना क्षेत्र में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में जवानों को सफलता मिली है. मुठभेड़ में पुलिस ने एक पुरुष माओवादी को ढेर कर उसका शव बरामद कर लिया है. सूत्रों के मुताबिक, रेड्डी कैंप से डीआरजी की टीम आज सुबह नक्सल गश्त सर्चिंग पर रवाना हुई थी. इस दौरान सुबह 8 बजे ग्राम कचलावारी में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई.


मुठभेड़ में पुलिस के किसी भी जवान को चोटें नहीं आई है. मौके से 2 माओवादियों को पकड़े जाने की सूचना है. एक माओवादी का शव बरामद किया गया है. हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस ने अभी नहीं की है.

जवानों ने नष्ट किया 5 किलो का आईईडी

वहीं नारायणपुर ओरछा मार्ग पर रायनार के पास नक्सलियों ने सड़क पर पेड़ व पत्थर रखकर 3 दिनों से मार्ग अवरुद्ध किया है. ओरछा मार्ग में सुरक्षा बल के जवानों द्वारा लगातार सर्चिंग की जा रही है. वहीं आज सुबह छोटेडोंगर से सर्चिंग के लिए रवाना हुई डीआरजी व बीडीएस की टीम ने सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए 5 किलो का आईईडी बरामद कर मौके पर नष्ट किया.

बस्तर आईजी सुंदरराज ने कहा, नक्सल समस्या के कारण जो सड़क 30-35 वर्ष से बंद था उसे पुनः प्रारंभ कर दिया गया है. इस बौखलाहट में माओवादियों द्वारा आम जनता को तकलीफ देने के लिए जनता की सुविधा के लिए लगाया गया मोबाइल टावर को क्षति पहुंचाना एवं मार्ग अवरुद्ध करना जैसे नकारात्मक गतिविधि पूर्व में भी देखने को मिला है. विगत कुछ महीनों से इस प्रकार की नकारात्मक गतिविधि और ज्यादा देखने को मिल रहा है. इसके लिए हम बेहतर रणनीति के साथ काम करेंगे, ताकि क्षेत्र की जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो. इसके लिए हमने जिले के पुलिस अधिकारियों से चर्चा की है.

सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक माओवादी घायल

No comments Document Thumbnail

बीजापुर। जिले में आवापल्ली क्षेत्र के अंतर्गत टेकमेटला के जंगल में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक माओवादी घायल हो गया। सुरक्षा बल के जवान तलाशी अभियान पर निकले हुए थे, तभी उन्हें वहां माओवादियों के मौजूद होने की सूचना मिली। मुठभेड़ में घायल माओवादी रायगुड़ा मिलिशिया दल का सदस्य बताया जाता है। सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से जिलेटिन, कार्डेक्स वायर और माओवादियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले अन्य सामान बरामद किए हैं।



उधर, कांकेर में आठ लाख रूपये के इनामी माओवादी ने आज पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वाला यह माओवादी पिछले पंद्रह वर्षों से माओवादी संगठन से जुड़ा हुआ था और बस्तर के विभिन्न स्थानों पर सक्रिय रहा। राज्य शासन की पुनर्वास नीति के तहत इस माओवादी को दस हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

पांच लाख रूपये का इनामी माओवादी मुठभेड़ में मारा गया

No comments Document Thumbnail

दंतेवाड़ा। जिले में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया है। उस पर पांच लाख रूपये का इनाम घोषित था और थाने में इसके खिलाफ उन्नीस मामले दर्ज थे। मिली जानकारी के अनुसार कटेकल्याण थाना क्षेत्र के जबरामेटा के जंगलों में बीती देर रात गश्त पर निकले पुलिस जवानों और माओवादियों के बीच यह मुठभेड़ हुई। इलाके की तलाशी के दौरान पुलिस ने माओवादी का शव बरामद कर लिया है, जिसकी पहचान बुधराम मरकाम के रूप में की गई है।



इधर, आगामी अट्ठाईस जुलाई से दो अगस्त के बीच माओवादियों के शहीद सप्ताह को देखते हुए राजनांदगांव जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने जिले के माओवाद प्रभावित मानपुर, खड़गांव, सीतागांव और मदनवाड़ा के अलावा गातापार, बोरतलाव जैसे सरहदी क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में उन्होंने थाना, चौकी और कैम्प प्रभारियों की एक बैठक भी ली।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.