Media24Media.com: माओवादियों

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label माओवादियों. Show all posts
Showing posts with label माओवादियों. Show all posts

CG Job : नक्सलवाद को ख़त्म करने बस्तर में 3 हजार जवानों की होगी पोस्टिंग

No comments Document Thumbnail

 रायपुर :  माओवादियों के गढ़ों में उनके खिलाफ अभियान तेज करने की रणनीति के तहत सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 3,000 से अधिक कर्मियों की तीन बटालियन ओडिशा से छत्तीसगढ़ जाएंगी और इतनी ही संख्या में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की इकाइयां छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के गढ़ अबूझमाड़ के भीतरी इलाकों में जाएंगी।


अबूझमाड़ के लगभग 237 गांवों में करीब 35,000 लोग रहते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में आदिवासी हैं। वर्तमान में, इस क्षेत्र में कोई स्थायी केंद्रीय या राज्य पुलिस बेस नहीं है और बताया जा रहा है कि सशस्त्र माओवादी काडर राज्य के दक्षिण बस्तर क्षेत्र में छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा के पार से यहां आकर अपनी गतिविधियां को चला रहे हैं और प्रशिक्षण ले रहे हैं। बस्तर क्षेत्र में दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर से लेकर नारायणपुर और कोंडागांव और कांकेर जिले शामिल हैं। यह क्षेत्र वह आखिरी गढ़ है जहां माओवादियों के पास कुछ ताकत है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बल माओवादी नेटवर्क को ध्वस्त करने और क्षेत्र पर कब्जा करने के लिए यहां अपनी ताकत को बढ़ा रहे हैं और बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रहे हैं ताकि राज्य सरकार विकास कार्य शुरू कर सके।


उन्होंने कहा कि बाद में बीएसएफ और आईटीबीपी की दो-दो और बटालियन को दक्षिण बस्तर के पास छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर भेजा जाएगा। एक अन्य सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि नक्सली मलकानगिरी, कोरापुट और कंधमाल जैसे ओडिशा के जिलों में आने-जाने के लिए छत्तीसगढ़ के बस्तर गलियारे का उपयोग कर रहे हैं और इसलिए केंद्रीय बलों को इन दोनों राज्यों की सीमा पर अधिक सीओबी बनाने का काम सौंपा गया है।


माओवादियों ने ली बीजेपी नेता बिरझु तारम की हत्या की जिम्मेदारी

No comments Document Thumbnail

 रायपुर । भाजपा नेता बिरझु तारम की हत्या का आखिरकार खुलासा हो गया है. माओवादियों ने हत्या पर्चा जारी कर मारने की पुष्टि कर दी है. पर्चे में “बीजेपी-आरएसएस बिरझु तारम को मौत का सजा दिए” लिखा हुआ है.


मानपुर-मदनवाड़ा मेन रोड पर मालहर, बसेली गाँव के इर्द-गिर्द बड़ी संख्या में पर्चे फेंके गए हैं. इसके साथ पेड़ों में पर्चे चस्पा किए गए हैं. आरकेबी डिवीजन के हवाले से जारी किए गए पर्चों में चुनाव बहिष्कार के फरमान के साथ वोट मांगने वालों को मार भगाने की बात कही गई है. जिले के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मौके पर टीम जाएगी., जांच कर पर्चों को उठवा लिया जाएगा.

मुख्यमंत्री बघेल ने नक्सल हिंसा की घटना में जवानों की शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त किया

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में 10 डीआरजी जवानों एवं एक वाहन चालक की शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है। बघेल ने माओवादियों की इस कायराना हरकत की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि हमारे जवानों की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में हम सब शहीदों के परिवारों के साथ हैं।

बीजापुर जिले में दो महिला सहित तीन माओवादी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

बीजापुर। बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने दो महिला सहित तीन माओवादियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से टिफिन बम, जिलेटिन राड, डेटोनेटर सहित अन्य माओवादी सामग्री बरामद की गई है।  मिली जानकारी के अनुसार बासागुड़ा, गंगालूर और किरंदुल के सीमा क्षेत्र में माओवादियां के मौजूद होने की सूचना पर दंतेवाड़ा और बीजापुर की डीआरजी, एसटीएफ, महिला कमांडो तथा कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम पीड़िया की ओर सर्चिंग पर निकली थी।

इस दौरान इडेनार के जंगल में माओवादियों ने  सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में माओवादी घने जंगलों का फायदा उठाकर भागने लगे। इस दौरान सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दो महिला सहित तीन माओवादियों को गिरफ्तार किया। इनमें से एक माओवादी पर एक लाख रूपये का इनाम घोषित था। उधर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी पुलिस ने कोहका थाना क्षेत्र से करीब तीस किलो वजनी विस्फोटक बरामद किया, जिसे निष्क्रिय कर दिया गया।

चार इनामी माओवादियों ने पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण

No comments Document Thumbnail

रायपुर। बीजापुर जिले में चार इनामी माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। इन माओवादियों पर बारह लाख रूपये का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों ने मद्देड एरिया कमेटी सदस्य, भोपालपटनम् एल.ओ.एस. कमांडर, नेशनल पार्क एरिया कमेटी के पी.एल.जी.ए. सदस्य और  मिलिशिया प्लाटून सेक्शन कमांडर शामिल हैं। इन माओवादियों पर सुरक्षा जवानों की हत्या सहित अन्य घटनाओं में शामिल रहने का आरोप है। आत्मसमर्पित माओवादियों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत दस-दस हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। 

वहीं, बीजापुर जिले की भैरमगढ़ थाना पुलिस ने तीन लोगों को विदेशी हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। इनके पास से देशी कट्टा और कई हथियार भी बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और यू ए.पी.ए. के तहत मामला दर्ज कर उन्हें दंतेवाड़ा न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों द्वारा माओवादियों को हथियार सप्लाई किए जाने की आशंका जताई है। वहीं, इसी जिले के उसूर थाना क्षेत्र में माओवादियों ने धान बेचने गए ग्रामीण की हत्या धारदार हथियार से हत्या कर दी। यह ग्रामीण उसूर धान उपार्जन केन्द्र में धान बेचने गया था।

अगवा किए गए लोगों को माओवादियों ने किया रिहा

No comments Document Thumbnail

बीजापुर। जिले से अगवा किए गए दो अन्य लोगों को भी आज माओवादियों ने रिहा कर दिया है। गौरतलब है कि बीते चौबीस दिसंबर को माओवादियों ने कोंडागांव के दो ग्रामीणों और लोहंडीगुड़ा के दो ग्रामीणों सहित चार लोगों को अगवा कर लिया था। माओवादियों ने इनमें से दो लोगों को कल रिहा कर दिया था। 


इस बीच, सुकमा जिले में आज तीन इनामी माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। मिली जानकारी के अनुसार इन माओवादियों ने पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किरण चौहान और ओम चंदेल तथा कोबरा दो सौ आठ बटालियन के अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पित दो माओवादियों पर पांच लाख रूपए और एक पर तीन लाख रूपए का इनाम घोषित था।

सड़क दुर्घटना में डीआरजी के दो जवानों की मौत

No comments Document Thumbnail

सुकमा। सुकमा जिले में आज हुई सड़क दुर्घटना में डीआरजी के दो जवानों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक मोटरसाइकिल में सवार दोनों जवान एलमागुंडा इलाके में माओवादियों के खिलाफ अभियान के बाद अपने कैम्प लौट रहे थे। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-तीस पर कोंटा डेंग के पास ट्रेलर ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक जवान पदाम मुया दोरनापाल के पास बोडीगुडा और मौसम सुब्बा बंडा बेस कैम्प के रहने वाले थे।


वहीं
, बिलाईगढ़ क्षेत्र में गेड़ापाली मुख्य मार्ग पर चारपहिया वाहन और मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गेड़ापाली के ग्रामीण चारपहिया वाहन में सवार होकर ग्राम झुमका जा रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल से भिडंत होने के बाद चारपहिया वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दस अन्य लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से चार लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। घायलों को बिलाईगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। चारपहिया वाहन में करीब चालीस लोग सवार थे।

सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक माओवादी घायल

No comments Document Thumbnail

बीजापुर। जिले में आवापल्ली क्षेत्र के अंतर्गत टेकमेटला के जंगल में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक माओवादी घायल हो गया। सुरक्षा बल के जवान तलाशी अभियान पर निकले हुए थे, तभी उन्हें वहां माओवादियों के मौजूद होने की सूचना मिली। मुठभेड़ में घायल माओवादी रायगुड़ा मिलिशिया दल का सदस्य बताया जाता है। सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से जिलेटिन, कार्डेक्स वायर और माओवादियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले अन्य सामान बरामद किए हैं।



उधर, कांकेर में आठ लाख रूपये के इनामी माओवादी ने आज पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वाला यह माओवादी पिछले पंद्रह वर्षों से माओवादी संगठन से जुड़ा हुआ था और बस्तर के विभिन्न स्थानों पर सक्रिय रहा। राज्य शासन की पुनर्वास नीति के तहत इस माओवादी को दस हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.