Media24Media.com: आश्वासन पर अधिकारी-कर्मचारी हड़ताल हुआ खत्म, मिला इस तरह का आश्वासन

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

आश्वासन पर अधिकारी-कर्मचारी हड़ताल हुआ खत्म, मिला इस तरह का आश्वासन

Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश में बीते बाईस अगस्त से चल रही अधिकारी-कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आज समाप्त हो गई है। आज कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे से मुलाकात के बाद अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया। फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने बताया कि कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे की मध्यस्थता में दो सूत्रीय मांगों के संबंध में हुई चर्चा सकारात्मक रही। 



उन्होंने बताया कि चर्चा के दौरान कर्मचारी-अधिकारियों को उनकी मांगों के संबंध में सरकार की ओर से आश्वासन दिए गए हैं। अगस्त दो हजार इक्कीस से अगस्त दो हजार बाईस तक डी.ए. के एरियर्स की राशि जीपीएफ खाते में जमा की जाएगी। वहीं, तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता दीपावली पर देने का आश्वासन दिया गया है। इसके अलावा गृह भाड़ा भत्ता के लिए एक समिति गठित की जाएगी। इससे पहले, अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन की कोर कमेटी की एक बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री की अपील और आश्वासन पर चर्चा के बाद हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया गया।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.