Media24Media.com: छत्तीसगढ़ के उनतीसवां जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का शुभारंभ, कल और दो जिले आएंगे अस्तित्व में

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ के उनतीसवां जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का शुभारंभ, कल और दो जिले आएंगे अस्तित्व में

Document Thumbnail

रायपुर। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी आज से छत्तीसगढ़ के नये जिले के रूप में अस्तित्व में आ गया है। यह प्रदेश का उनतीसवां जिला है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मोहला के मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में इस नये जिले का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लगभग एक सौ छह करोड़ अट्ठाईस लाख रूपए के पचास से अधिक कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने एक सौ तीन हितग्राहियों को बारह लाख रूपए से अधिक की सामग्री का वितरण किया।



साथ ही जिले के मानचित्र का अनावरण भी किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जिले के तीनों ब्लॉक के विकास के लिए तीन-तीन करोड़ रूपए देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि नया जिला बनने से अब लोगों को जिला मुख्यालय से होने वाले कामों को करवाने में सुविधा होगी। इससे पहले, मुख्यमंत्री रोड शो करते हुए कलेक्टोरेट कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। 

इसके बाद मुख्यमंत्री ने कलेक्टोरेट और पुलिस अधीक्षक कार्यालय का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में जिला कलेक्टर एस. जयवर्धन ने पदभार ग्रहण किया। मुख्यमंत्री कल तीन सितंबर को सारंगढ़ के खेलभाठा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में तीसवें जिले सारंगढ़-बिलाईगढ़का शुभारंभ करेंगे। कल ही बघेल खैरागढ़ स्थित राजा फतेह सिंह खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में इकतीसवें जिले के रूप में खैरागढ़-छुईखदान-गंडईजिले का भी शुभारंभ करेंगे।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.