Media24Media.com: कर्मचारियों

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label कर्मचारियों. Show all posts
Showing posts with label कर्मचारियों. Show all posts

अनुकम्पा नियुक्ति को मिली स्वीकृति, कर्मचारियों के हित में महंगाई भत्ते में वृद्धि: नागरिक आपूर्ति निगम की संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज़ कॉरपोरेशन लिमिटेड (नागरिक आपूर्ति निगम) के नव नियुक्त अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आज निगम मुख्यालय, नवा रायपुर में संचालक मंडल की 95वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक में निगम कर्मचारियों के हित में कई निर्णय लिए गए। वर्षों से लंबित अनुकम्पा नियुक्ति के विषय पर संवेदनशीलता और तत्परता से कार्य करते हुए निगम के पांच दिवंगत सेवायुक्तों के आश्रित परिजनों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने का निर्णय लिया गया।

यह निर्णय संबंधित परिवारों के लिए न केवल राहत का माध्यम बनेगा, बल्कि उनके जीवन को स्थायित्व देने वाला भी सिद्ध होगा। बैठक में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लेखों का अंतिमीकरण कर वित्तीय पत्रकों को अनुमोदित किया गया। साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए नागरिक आपूर्ति निगम के बजट का संचालक मंडल द्वारा अनुमोदन किया गया। बैठक में मार्च 2025 से शासन द्वारा घोषित महंगाई भत्ते में वृद्धि को भी स्वीकृति प्रदान की गई। इससे निगम के समस्त कर्मचारियों में हर्ष का वातावरण बना और उन्होंने इस निर्णय हेतु अध्यक्ष एवं संचालक मंडल के प्रति आभार व्यक्त किया।

कर्मचारियों से दुर्व्यवहार करने वाले व्यवसायियों के प्रतिष्ठानों पर स्टेट जीएसटी की दबिश

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य कर निरीक्षकों को शासकीय कार्य के दौरान व्यवसायियों द्वारा धमकाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए इस पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए है। उल्लेखनीय है कि राज्य कर जीएसटी विभाग द्वारा बोगस फर्मों, संदिग्ध फर्मों की पहचान के लिए रिस्क पैरामीटर के आधार पर ऐसे फर्मों की पहचान कर भौतिक सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है।

विभाग के निर्देश पर निरीक्षकों द्वारा रायपुर स्थित मेसर्स योगेश कमर्शियल, महेश कालोनी, गुढियारी के मुनीश कुमार शाह एव मेसर्स जगन्नाथ कन्स्ट्रक्शन, दलदल सिवनी के राहुल शर्मा के विरूद्ध अनियमितता की शिकायत प्राप्त होने पर व्यवसाय के भौतिक सत्यापन हेतु राज्य कर निरीक्षक श्रीमती रितु सोनकर और होमेश वर्मा को निर्देशित किया गया था। आदेश के परिपालन में कर निरीक्षक भौतिक सत्यापन करने गये थे, लेकिन उक्त दोनों व्यवसायियों के द्वारा निरीक्षकों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए धमकी दिया गया जिससे व्यवसाय के भौतिक सत्यापन के शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न हुआ। मुख्यमंत्री साय के द्वारा व्यवसायियों के इस कृत्य को गंभीरता से लिया गया।

मुख्यमंत्री साय के निर्देशन में विभाग ने व्यवसायियों के संव्यवहारों की पड़ताल की तथा कर अपवंचन और जीएसटी अधिनियम के प्रावधानो का पालन नहीं करने पर आज विभाग ने दोनों फर्मों के प्रतिष्ठानों पर जांच जब्ती की कार्यवाही की। विभाग द्वारा शासकीय कार्यों में बाधा पहुंचाने एवं अधिकारियों को धमकाने के लिए उक्त व्यक्तियों के विरूद्ध पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की गई।

जनभागीदारी से जल संचय में छत्तीसगढ़ पूरे देश में पहले स्थान पर

No comments Document Thumbnail

रायपुर। जनभागीदारी से जल संचय में छत्तीसगढ़ पूरे देश में पहले स्थान पर है। केन्द्र सरकार द्वारा शुरू की गई इस पहल पर उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। छत्तीसगढ़ राज्य में जल संचय, जनभागीदारी पहल के तहत जल संचय के एक लाख 53 हजार 533 कार्य पूर्ण किए गए हैं तथा 10 हजार 872 कार्य प्रगतिरत हैं। इस कार्यक्रम के क्रियान्वयन में देश के पहले 10 जिलों में छत्तीसगढ़ के 8 जिलों ने अपना स्थान बनाया है।
                  

छत्तीसगढ़ में जनभागीदारी से जल संचय के कार्यों में राज्य में पहले स्थान पर रायपुर जिला है, जहां 35 हजार 758 जल संचय के कार्य पूर्ण किए गए हैं तथा 5064 कार्य प्रगतिरत हैं। दूसरे स्थान पर बिलासपुर है, जहां 16,389 कार्य पूर्ण किए गए हैं तथा 1643 कार्य प्रगति पर हैं। तीसरे स्थान पर रायगढ़ जिला है, जहां 16,629 कार्य पूर्ण किए गए हैं तथा 662 कार्य प्रगति पर हैं। चौथे स्थान पर बलौदाबाजार-भाटापारा जिला है, जहां 16,730 कार्य पूर्ण किए गए हैं तथा 300 कार्य प्रगति पर हैं। पांचवे स्थान बलरामपुर-रामानुजगंज जिला है, जहां 8618 कार्य पूर्ण किए गए हैं तथा 586 कार्य प्रगति पर हैं। छठवें स्थान पर गरियाबंद जिला है, जहां 6899 कार्य पूर्ण किए गए हैं तथा 634 कार्य प्रगति पर हैं। सातवें स्थान पर दुर्ग जिला है, जहां 4915 कार्य पूर्ण किए गए हैं तथा 609 कार्य प्रगति पर हैं। दसवें स्थान पर धमतरी जिला है, जहां 3706 कार्य पूर्ण किए गए हैं तथा 107 कार्य प्रगति पर हैं।

गौरतलब है कि जल संचय जन भागीदारी पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जल संरक्षण को राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाने के अटूट संकल्प का प्रतिबिंब है। यह पहल जल संरक्षण में जन भागीदारी के महत्व पर जोर देती है और सामूहिक पहल एवं एकजुटता से जलसंरक्षण की संकल्पना को साकार करती है। इस योजना का प्रमुख उद्देश्य अन्य गतिविधियों के अलावा कृत्रिम पुनर्भरण संरचनाओं, बोरवेल पुनर्भरण शाफ्ट के निर्माण पर विशेष बल दिया गया है, जिससे भंडारण क्षमता बढ़ेगी और भू-जल पुनर्भरण को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

सितम्बर और अक्टूबर के वेतन के भुगतान के लिए नगरीय निकायों को 25.9 करोड़ आबंटित

No comments Document Thumbnail

रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने राज्य के 101 नगरीय निकायों में अधिकारियों-कर्मचारियों के सितम्बर और अक्टूबर माह के वेतन के भुगतान के लिए 25 करोड़ 90 लाख रुपए आबंटित किए हैं। इस राशि से नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में कार्यरत प्लेसमेंट व नियमित अधिकारियों-कर्मचारियों को दो महीने के वेतन का भुगतान किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने निकायों को राशि जारी कर दी है।

साव ने सभी नगरीय निकायों में तत्काल वेतन भुगतान के निर्देश भी दिए हैं। नगरीय प्रशासन विभाग ने शहरों में विकास कार्यों को और तेज करने के लिए भी बड़ी राशि जारी की है। उप मुख्यमंत्री एवं विभागीय मंत्री अरुण साव के निर्देश पर राज्य के 129 नगरीय निकायों में अधोसरंचना मद के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों के लिए 144 करोड़ 65 लाख रुपए आबंटित किए गए हैं।

उप मुख्यमंत्री साव ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विकास कार्यों के लिए राशि की कमी नहीं है। नगरीय निकायों को विकास कार्यों और जन सुविधाएं विकसित करने के लिए पर्याप्त राशि दी जा रही है। नगरीय निकाय गुणवत्तापूर्ण कार्य संपादित कराते हुए इन राशियों का सदुपयोग करें। उप मुख्यमंत्री साव नगरीय निकायों के कार्यों की लगातार समीक्षा कर समस्याओं एवं जरूरतों की जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने शहरों के सुनियोजित और सुव्यवस्थित विकास के लिए कार्ययोजना बनाकर उनके अनुरूप कार्य करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं। वे निकायों का भ्रमण कर विकास कार्यों का औचक निरीक्षण भी कर रहे हैं।

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा की पहल पर नगरी निकाय के कर्मचारियों को दीपावली पूर्व मिलेगा वेतन

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। स्थानीय विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा की पहल पर महासमुंद जिले के नगरी निकायों में कार्यरत अधिकारी कर्मचारियों को दीपावली पर्व पर वेतन मिल सकेगा। आज संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग नवा रायपुर द्वारा इस आशय का आदेश जारी किया गया, जिसमें जिले के तीन नगर पंचायत और तीन नगर पालिकाओं के अधिकारी कर्मचारियों को दो करोड़ 21 लाख रुपये की राशि जारी किए गए हैं।


जिले के नगरीय निकायों के लिए 2 करोड़ 21 लाख रूपये की राशि जारी

ज्ञात है कि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा नगरी प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव से मिलकर नगरीय निकायों के अधिकारी कर्मचारियों के वेतन आवंटन के लिए पहल की थी। आज जारी आदेश के अनुसार महासमुंद नगर पालिका के लिए 80 लाख, बागबाहरा के लिए 51.35 लाख, सरायपाली के लिए 47.95 बसना के लिए 14.64 और तुमगांव के लिए 9.36 लाख रुपये जारी किया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य पावर कंपनी के कर्मचारियों को अधिकतम 12 हजार रूपए के बोनस की घोषणा की

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य पावर कंपनी के कर्मचारियों को अधिकतम 12 हजार रूपए के बोनस की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने आज राजधानी रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ राज्य पावर कंपनी के मुख्यालय में छत्तीसगढ़ की तीनों पावर कंपनियों में प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से चयनित 375 कनिष्ठ यंत्रियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने यह घोषणा की। उन्होंने पावर कंपनी के अधिकारियों-कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए कैश लेस हेल्थ स्कीम भी लॉन्च की।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर विधायक गण पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, मोती लाल साहू, रोहित साहू, गुरु खुशवंत साहेब, छत्तीसगढ़ पावर कंपनी के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में विद्युत विकास पर केंद्रित प्रदर्शनी में लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए रूफ टॉप सोलर एक्सप्लोरर ऐप लॉन्च किया और इस योजना की प्रचार सामग्री, जिंगल, टीवी विज्ञापन का विमोचन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के हितग्राहियों के घर पर लगने वाली नाम पट्टिकाओं का वितरण भी किया।

आज छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी के 129, पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के 229 तथा पावर जेनरेशन कंपनी के 17 कनिष्ठ यंत्रियों को मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सभी लोगों को धनतेरस और दीपावली की शुभकामनाएं दी। दीपावली का यह त्यौहार रोशनी का त्यौहार है, रोशनी बांटने का त्यौहार है, और आप लोगों से बढ़कर भला ‘‘रोशनी बांटने वाला’’ कौन हो सकता है। दीपावली के समय आप लोगों का काम बहुत बढ़ जाता है, लेकिन आपने हर ऐसे अवसर पर बखूबी अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। इस बार भी मुझे आपसे यही आशा है। उन्होंने कहा कि आज उत्पादन, पारेषण तथा वितरण कंपनियों के लिए चयनित 375 जूनियर इंजीनियरों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जा रहे हैं। इन सभी नवनियुक्त इंजीनियरों को बधाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास का ऊर्जा के साथ बड़ा गहरा नाता है, विकास की गति बढ़ने के साथ ऊर्जा की खपत भी बढ़ जाती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य निर्धारित किया है। ऐसे में बिजली कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों का दायित्व और भी अधिक बढ़ जाता है। अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रदेश के विकास के लिए पूरी क्षमता और उत्साह के साथ कार्य करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अभी प्रदेश के बिजली उत्पादन में ग्रीन एनर्जी का योगदान 15 प्रतिशत है, इसे बढ़ाकर 45 प्रतिशत तक ले जाना है। दूरस्थ अंचलों में विद्युतीकरण में सोलर एनर्जी का उपयोग किया जा रहा है। इसी तरह सिंचाई के लिए प्रदेश में डेढ़ लाख से अधिक सोलर सिंचाई पम्प स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत वर्ष 2027 तक प्रदेश में 5 लाख घरों में रूफ-टॉप बिजली प्लांट स्थापित करने का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से आप न केवल अपनी जरूरतों की बिजली पैदा करेंगे अपितु अतिरिक्त बिजली का विक्रय कर बिजली विक्रेता भी बनेंगे।

रायपुर सांसद  बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में तीन किलोवाट तक सोलर प्लांट लगाने पर 78 हजार रूपए तक का अनुदान दिया जाता है। साथ ही इसके लिए बैंक से डेढ़ लाख रूपए तक का बैंक लोन भी दिया जाता है। उन्होंने सभी से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया। छत्तीसगढ़ राज्य पावर कंपनी के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव ने कहा कि देश के आर्थिक विकास में ऊर्जा संसाधनों का बड़ा योगदान होता है। पावर कंपनियों में नई नियुक्तियों से संस्था की कार्यप्रणाली और भी अधिक सुचारू होगी। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, रूफ टॉप सोलर एक्सप्लोरर ऐप और कैश लेस हेल्थ स्कीम के बारे में विस्तार से जानकरी दी।

 

GPF Slip : सामान्य भविष्य निधि लेखा पर्ची 2023-24 वेबसाइट पर उपलब्ध

No comments Document Thumbnail

रायपुर। प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) रायपुर द्वारा राज्य के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों व अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों के सामान्य भविष्य निधि के वित्तीय वर्ष 2023-24 का वार्षिक लेखा विवरण (GPF Annual Account Slips) का विवरण विभागीय वेबसाइट https://cag.gov.in/ae/chhattisgarh/en 

एवं राज्य शासन के वेबसाइट ई-कोष www.treasury.cg.nic.in में प्रकाशित किया गया है। सभी अधिकारी-कर्मचारी उक्त जानकारी वेबसाइट से, शासन से प्राप्त आई. डी. एवं पासवर्ड के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

भुगतान रोकने क़े बाद भी प्रगति नही लाने वाले एजेंसी होंगे ब्लैकलिस्टेड

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार। कलेक्टर दीपक सोनी ने जिले में जल जीवन मिशन कार्य क़े लिए अनुबंधित एजेंसियो की बैठक लेकर कार्यों की समीक्षा की। उन्होने सभी एजेंसियो क़े प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि कम प्रगति वाले एजेंसी की भुगतान रोकी जाएगी, इसके बाद भी सुधार नही लाने पर एजेंसी को ब्लैक लिस्टेड की जाएगी। उन्होने कमजोर फिल्ड वर्क क़े कारण हेल्प एंड हेल्प एजेंसी क़े कोऑर्डिनेटर को नोटिस जारी करने क़े निर्देश दिए।

कलेक्टर ने बैठक क़े दौरान एजेंसियों क़े कार्य की जमीनी हकीकत जानने फिल्ड पर काम कर रहे कर्मचारियों से सीधे फोन पर बात कर जानकारी ली और जरुरी निर्देश दिए। उन्होने सभी एजेंसियो से प्रतिदिन किये गए कार्य की रिपोर्ट जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने क़े निर्देश दिए। उन्होने ऐसे एजेंसी जिनक़े पास आवंटित गांव की संख्या अधिक और कर्मचारियों की संख्या कम होने क़े कारण कार्य की प्रगति बहुत धीमा है उनसे गाँव की संख्या कम कर बेहतर प्रगति वाले एजेंसी को देने कहा। कलेक्टर ने कहा कि सभी एजेंसी गुणवत्तापूर्ण काम करें, अब तक जो काम अधूरे है उसे जल्द पूरा करें तथा पाईप बिछाने खोदे गए गड्ढों को ठीक करें।

उन्होंने कहा कि  सभी जल स्रोतों का टेस्टिंग किट से जल की गुणवत्ता जाँच एवं क्लोरीनिकरण करें। जल जीवन मिशन में सबसे पहले गुणवत्तापूर्ण कार्य हो उसके बाद ग्रामवासियों को यूजर चार्ज क़े लिए प्रोत्साहित करें। बरसात क़े मौसम में जलजनित बीमारियों से बचने सभी गांव में बैठक लेकर लोगों को समझाईश दें कि पानी उबालकर ठंडा होने क़े बाद पीने क़े लिए उपयोग में लाएं।

बताया गया कि विकासखंड बलौदाबाजार में एजेंसी उपवन महिला बालविकास को 146 गाँव, पलारी में एजेंसी हेल्प एंड हेल्प को 132 गाँव, भाटापारा में एजेंसी कामगार फाउंडेशन को 108 गाँव, कसडोल में एजेंसी विकास आशा सेवा समिति को 117 एवं प्रतीक्षा को 110 गांव कार्य करने हेतु आवंटित किया गया है।

मतगणना संबंधी दस्तावेजों की सिलिंग हेतु प्रभारी अधिकारी नियुक्त

No comments Document Thumbnail

दुर्ग। विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत 3 दिसंबर 2023 को मतगणना परिणाम घोषित होने के बाद ई.वी.एम. एवं वीवीपैट तथा डाक मत पत्र एवं अन्य दस्तावेजों के सीलिंग कार्य हेतु शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज जुनवानी भिलाई में नोडल अधिकारी डी.एस. वर्मा उपसंचालक जि.यो.सां.दुर्ग मोबाइल नंबर 9755986280 एवं सहायक नोडल अधिकारी सागर साहू सहायक संचालक जि.यो.सां.दुर्ग मोबाइल नंबर 7805080027 एवं आदित्य कुंजाम अधीक्षक भू अभिलेख दुर्ग मोबाइल नंबर 9981584877 एवं नोडल के सहायक निसार खान सहायक ग्रेड-3 जि.यो.सां.दुर्ग मोबाइल नंबर 9406420786 नियुक्त किए गए है।


इनके निर्देशन में अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ समन्वय स्थापित कर सिलिंग कार्य हेतु 3 दिसंबर 2023 को कार्य पूर्ण होने तक ड्यूटी लगायी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वि.स. 62 पाटन हेतु प्रभारी अधिकारी धरमलाल डहरिया खण्ड शिक्षा अधिकारी धमधा (मो.नं. 9575753004) एवं इनके सहायक अधिकारी होरी लाल चतुर्वेदी, व्याख्यता, शा.उ.मा.वि. अंजोरा मो.न. 7828679490, बी.एन. चौधरी, व्याख्याता, शा.उ.मा.वि. मचान्दुर मो.न. 7869994261, वीरेन्द्र कुमार वर्मा, व्याख्याता, शा.उ.मा.शाला मरोदा (मो.न. 7828679476), कमल नारायण देवांगन, व्याख्याता, शास. हाई स्कूल भेड़सर मो.न. 8085292204, जे.पी. पाण्डेय, प्राचार्य शास. हायर सेकेण्डरी स्कूल पांहदा मो.न. 9406047525, सुरेश कुमार, प्राचार्य शास. उ.मा. शाला सेजेस बालाजी नगर मो.न. 9826429816, ओंकार प्रसाद साहू, व्याख्याता, शास. उ.मा. शाला सांकरा मो.न. 9165942990 को नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार वि.स. क्षेत्र क्र. 63 दुर्ग ग्रामीण के प्रभारी अधिकारी के.के. शुक्ला, सहायक संचालक कार्या. संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग मो.न. 9424114522 एवं इनके सहायक अधिकारी विष्णुप्रसाद कुम्भकार, व्याख्यता, शास. उ.मा. शाला केसरा मो.न. 9584319807, द्वारिका प्रसाद साहू, व्याख्याता, शास. उ.मा. शाला मर्रा, मो.न. 9753808016, ओमप्रकाश सिंह, प्राचार्य, शास. उ.मा. शाला तेलीगुण्डरा मो.न. 9752985956, मोरेश्वर सोनी, व्याख्याता शास. हा.कन्या शाला सुपेला मो.न. 9755860959, जे.बी.सिह, शास. उ.मा. शाला बहु. दुर्ग मो.न. 9826660617, नरेन्द्र देशकर, प्राचार्य, शास. उ.मा. वि. सेलूद सेजेस मो.न. 7000874298, अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, व्याख्याता, शास. उ.मा. शाला जामुल मो.न. 7067901546 को नियुक्त किया गया है।

वि.स. क्षेत्र क्र. 64 दुर्ग शहर हेतु नोडल अधिकारी सोमेश्वर लिखारे, प्राचार्य, शास. उ.मा. वि. दारगांव मो.न. 9424109581 एवं इनके सहायक अधिकारी अरविंद भारद्वाज, प्राचार्य, शास.उ.मा.वि. सेमरिया मो.न. 7828147814, जे. मनोहरण, ए.डी.पी.ओ. राष्ट्रीय मा.शिक्षा अभियान दुर्ग मो.न. 9131077318, मंजीत सिंह राजपूत, प्राचार्य शास. उ.मा. शाला विनायकपुर मो.न. 9893034769, चंद्रशेखर चंद्राकर, व्याख्याता शास. उ.मा. शाला औंधी मो.न. 8319143872, राजेश कुमार श्रीवास्तव, व्याख्याता, शास. उ.मा. शाला तितुरडीह मो.न. 7898365490 एवं चित्रसेन चंद्राकर, व्याख्याता शास. उ.मा. शाला पुरैना मो.न. 9981235697 को नियुक्त किया गया है। वि.स. क्षेत्र क्र. 65 भिलाई नगर हेतु नोडल अधिकारी गोविंद साव, खण्ड शिक्षा अधिकारी दुर्ग मो.न. 9303259653 एवं इनके सहायक अधिकारी शम्भू राम साहू, व्याख्याता शास. उ.मा. शाला सेक्टर 09 भिलाई मो.न. 9407732916, केवल सिंह जासवाल, व्याख्याता शास. उ.मा. शाला हथखोज मो.न. 9926211822, विवेक शर्मा, ए.पी.सी. सर्व शिक्षा अभियान दुर्ग मो.न. 9827996610, जगदीश दिल्लीवार, व्याख्याता शास. उ.मा. शाला सुरडुंग मो.न. 9131269575/8085525282, सतीश जोशी, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी/हिन्दी मा. वि. जे.आर.डी. दुर्ग मो.न. 9329122231, राजकुमार राजपूत, स्वामी आत्मानंद उत्कृट अंग्रेजी/हिन्दी मा. वि. जे.आर.डी. दुर्ग मो.न. 9425555527, अनिल गजपाल एवं शास. उ.मा. शाला मो.न. 8827292734 को नियुक्त किया गया है।

वि.स. क्र. 66 वैशाली नगर हेतु सुरेन्द्र पाण्डेय, सर्व शिक्षा परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा मो.न. 7999545826 एवं इनके सहायक अधिकारी गजेन्द्रनाथ पाण्डे, प्राचार्य, शास. उ.मा. शाला तरीघाट मो.न. 9301863249, सोमेन कुण्डू, प्राचार्य, शास. उ.मा. शाला कुकदा मो.न. 9425556067, रोहित कुमार देशमुख, व्याख्याता शास. हाई स्कूल विनायकपुर मो.न. 9752324728, धनंजय वर्मा, व्याख्याता शास. उ.मा. शाला पुरैना मो.न. 6266067279, चंद्रशेखर सोनी, व्याख्याता शास. उ.मा. शाला दीपक नगर दुर्ग मो.न. 9753153914, सतीश एम जैकब, व्याख्याता शास. उ.मा. शाला बहु. दुर्ग मो.न. 9424107745 एवं सुनील कुमार झा व्याख्याता, शास. उ.मा. शाला वंृदानगर मो.न. 9424118669 नियुक्त किए गए है। वि.स. क्षेत्र 67 अहिवारा हेतु नोडल अधिकारी नौशाद खान, प्राचार्य स्वामी आत्मानंद उ. अंग्रेजी मा. स्कूल फरीद नगर मो.न. 9827103081 एवं इनके सहायक अधिकारी राजू गुप्ता, प्राचार्य, शास. उ.मा. शाला केम्प 01 भिलाई मो.न. 9425555042, इंदू कुमार रामटेके, ए.पी.सी. सर्व शिक्षा अभियान दुर्ग मो.न. 9424108869, हेमंत उपाध्याय,

व्याख्याता शास. उ.मा. शाला केम्प 01 भिलाई मो.न. 9425564420, बी.आर. देवांगन, व्याख्याता शास. उ.मा. शाला केम्प 02 भिलाई मो.न. 9301327536, राजेश कुमार हरमुख, प्राचार्य शास. हाई स्कूल पथरिया मो.न. 9340498050 एवं नरेन्द्र भारद्वाज, व्याख्याता पं.ज.ला.ने.उ.मा.वि.न्यू खुर्सीपार मो.न. 9425241944 नियुक्त किए गए है। इसी क्रम में पोस्टल बैलेट हेतु प्रभारी अधिकारी जी.एस.बन्छोर, प्राचार्य शास. उ.मा. शाला कन्या बघेरा मो.न. 9926991649 एवं इनके सहायक अधिकारी जगजीत सिंह धीर, प्राचार्य, स्वामी आत्मानंद उ. अंग्रेजी मा. स्कूल रिसाली मो.न. 9300543750 होंगे तथा यादराम बंजारे, प्राचार्य हार सेकेण्डरी स्कूल फेकारी मो.न. 9179255800, रवि प्रधान, व्याख्याता शास. उ.मा. शाला कुरूद मो.न. 9713667869, महेश कुमार चंद्राकर, व्याख्याता शास. उ.मा. शाला मतवारी मो.न. 9617162236, दीपक चौधरी, व्याख्याता शास. उ.मा. शाला उतई मो.न. 9424116794, जे.पी. देशलहरा, प्राचार्य शास. उ.मा. शाला उतई मो.न. 9301081268, रोहित सोनी, सहायक सांख्यिकी अधिकारी जि.या.सा.दुर्ग मो.न. 7987327967 एवं सैय्यद सोआउल्लाह, सहायक अधिकारी जि.यो.सां.दुर्ग मो.न. 8516843605 रिजर्व अधिकारी है।


मतगणना कार्य हेतु प्रथम रेण्डमाईजेशन संपन्न

No comments Document Thumbnail

दुर्ग। विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत 22 नवंबर 2023 को वि.स. क्षेत्र क्र. 62 पाटन, 63 दुर्ग ग्रामीण, 64 दुर्ग शहर, 65 भिलाई नगर, 66 वैशाली नगर एवं 67 अहिवारा के मतगणना कार्य के लिए मतगणना दल हेतु प्रथम रेण्डमाईजेशन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, दुर्ग की उपस्थिति में जिला कार्यालय दुर्ग के एनआईसी कक्ष में किया गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मतगणना दल के प्रथम रेण्डमाईजेशन के दौरान बजरंग दुबे अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी, अश्वनी देवांगन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी मतगणना दल गठन एवं एल.बी.सिंह जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दुर्ग एवं सहायक नोडल अधिकारी मतगणना उपस्थित रहें। मतगणना कार्य हेतु कुल 630 कर्मचारियों का रेण्डमाईजेशन किया गया। जिसमें ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) पर 130 कर्मचारी गणना पर्यवेक्षक, 130 कर्मचारी गणना सहायक एवं 130 कर्मचारी माईक्रोआब्जर्वर का रेण्डमाईजेशन किया गया। इसी प्रकार पीबी (पोस्टल बैलेट) पर 48 कर्मचारी सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, 48 कर्मचारी गणना पर्यवेक्षक, 48 कर्मचारी गणना सहायक 1, 48 कर्मचारी गणना सहायक 2 एवं 48 कर्मचारी माईक्रोऑब्जर्वर का रेण्डमाईजेशन किया गया।


निर्वाचन कर्मियों को तत्काल चिकित्सा उपलब्ध कराने रायपुर में की गई एयर एंबुलेंस की तैनाती

No comments Document Thumbnail

दुर्ग। विधानसभा निर्वाचन 2023 के दौरान निर्वाचन कार्य में संलग्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आकस्मिक आपातकालीन स्थिति में तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रायपुर में एयर एम्बुलेंस की तैनाती की गई है।

एम्बुलेंस के सुव्यवस्थित प्रबंधन के लिए राज्य स्तर पर नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर बी.सी.साहू मो.न. 9425204172 एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राईम/प्रोटोकाल) मो.न. 9340032009, 9479191005 की नियुक्ति की गई है। दुर्ग जिले के लिए अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी अरविन्द कुमार एक्का एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

राज्य सूचना आयोग में ली गई राष्ट्रीय एकता की शपथ

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में आज 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा की शपथ ली गई। राज्य सूचना आयुक्त मनोज त्रिवेदी ने आयोग कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर राज्य सूचना आयुक्त धनवेंद्र जायसवाल और राज्य सूचना आयोग के सचिव जी. आर. चुरेन्द्र सहित आयोग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है।

छत्तीसगढ़ देश का ऐसा राज्य जहां लोग खेती करना चाह रहे, फसल का उचित दाम इसकी वजह- श्रीमती प्रियंका गांधी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। उपज का सही मूल्य नहीं मिल पाने के कारण लोग आज खेती करना नहीं चाह रहे, लेकिन छत्तीसगढ़ देश का ऐसा प्रदेश है जहां लोग खेती की ओर बढ़ रहे हैं। किसानों को फसल का उचित दाम मिलना इसकी बड़ी वजह है। यह बात श्रीमती प्रियंका गांधी ने कांकेर में आयोजित नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन में अपने संबोधन में कही। कार्यक्रम में गौर मुकुट से श्रीमती गांधी का स्वागत किए जाने पर वह अभिभूत हुई और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, स्वर्गीय इंदिरा गांधी और स्वर्गीय राजीव गांधी की बस्तर से जुड़ी स्मृतियों को भी साझा किया। 

उन्होंने कहा कि मेरी दादी हमेशा कहती थी कि आदिवासी संस्कृति सबसे अच्छी है क्योंकि इसमें प्रकृति के प्रति गहरा आदर है। इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य पावर कम्पनी के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना की सुविधा प्रदान करने, पुलिस उप निरीक्षकों के पदों पर पदोन्नति का अनुपात अब 33 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत करने और हल्बी, गोंडी, सरगुजिहा, भतरी जैसे स्थानीय बोलियों में पढ़ाई के लिए शिक्षकों की नियुक्ति करने और कृषि महाविद्यालय पखांजूर का नाम पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के नाम पर किए जाने की घोषणा की। साथ ही जिलेवासियों को 866 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्याें का लोकार्पण-भूमिपूजन कर बड़ी सौगात दी।

इस दौरान 321 करोड़ 71 लाख रूपए की लागत से बनने वाले कांकेर मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन भी किया गया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर पुरखती कागजात और तानाबाना पुस्तिका का विमोचन भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ससंदीय सचिव एवं विधायक शिशुपाल शोरी, भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्रीमती सावित्री मण्डावी, अंतागढ़ विधायक अनुप नाग, मुख्यमंत्री के ससंदीय सलाहकार राजेश तिवारी, बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य बिरेश ठाकुर, अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य नितिन पोटाई, जिला पंचायत सदस्य हेमन्त ध्रुव, उपाध्यक्ष  हेमनारायण गजबल्ला, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुभद्रा सलाम, गौ सेवा आयोग के सदस्या नरेन्द्र यादव, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. जगदलपुर के अध्यक्ष शंकर ध्रुवा, पर्यटन बोर्ड के सदस्य नरेश ठाकुर, कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला, एसपी  दिव्यांग पटेल सहित जिला प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित थे।

नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन को सम्बोधित करते हुए श्रीमती प्रियंका गांधी ने कहा कि एक समय था जब जनप्रतिनिधियों की संख्या कम थी। इससे निर्णय एक जगह केंद्रित हो जाते थे। कई ऐसे कार्य होते थे, जिन्हें पूर्ण करने में बहुत समय लगता था। जब पंचायती राज की बात हुई तो मंशा ये थी कि लोकतंत्र को जनजन तक पहुंचना चाहिए, गांव का कार्य गांव में ही होना चाहिए।

श्रीमती गांधी ने कहा कि इस देश की जितनी व्यवस्था है उसकी नींव पंचायतों में हैं, नगरीय निकायों में हैं। आप सभी इन जिम्मेदारियों को बहुत निष्ठा से निभाते हैं। छत्तीसगढ़ सरकार भरोसे की सरकार है। आज अगर सरकार पर आपका भरोसा है तो वो इसलिए है कि हम छत्तीसगढ़ की परंपरा को बढ़ा रहे हैं। पंडित जवाहरलाल नेहरू स्वतंत्रता संग्राम के दौरान आपके पास आये, आपकी समस्याओं को समझा। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी 1972 में बस्तर में आई थीं। आपने फोटो देखी होगी जब वे आदिवासी महिलाओं के साथ नृत्य कर रही थीं। मेरे पिता स्वर्गीय राजीव गांधी भी आपके पास आये। हमारे सभी जनप्रतिनिधियों ने यह प्रयास किया कि आपकी समस्याओं को समझे, इसीलिए यह भरोसा बना है।

श्रीमती गांधी ने कहा कि जब पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी यहां आई थीं, तब स्वामी आत्मानंद से उन्होंने कहा था कि यहां के बच्चों को शिक्षा देने का काम करना है। मुख्यमंत्री बघेल ने यहां जगह-जगह पर स्वामी आत्मानंद स्कूल खोले हैं। जिससे अंग्रेजी में पढ़ाई आसान हुई है और गरीब बच्चों का भविष्य संवर रहा है। उन्होंने कहा कि आज बस्तर ब्रांड बन गया है।

श्रीमती गांधी ने कहा कि जब पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी यहां आई थीं, तब स्वामी आत्मानंद से उन्होंने कहा था कि यहां के बच्चों को शिक्षा देने का काम करना है। मुख्यमंत्री बघेल ने यहां जगह-जगह पर स्वामी आत्मानंद स्कूल खोले हैं। जिससे अंग्रेजी में पढ़ाई आसान हुई है और गरीब बच्चों का भविष्य संवर रहा है। उन्होंने कहा कि आज बस्तर ब्रांड बन गया है।

मिलेट मिशन के बारे में बात करते हुए कहा कि मिलेट सेहत के लिए बड़े उपयोगी होते हैं। कोदो-कुटकी, रागी से लोगों की आय बढ़ाने का काम किया गया है, जिससे आदिवासियों की आय बढ़ी है। लोगों को रोजगार मिल रहा है। श्रीमती गांधी ने कहा कि आज देश छत्तीसगढ़ की ओर देख रहा है। आपका मान सम्मान देश दुनिया में बढ़ रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि यहां का किसान खुश हैं। ग्रामीण खुश हैं।

श्रीमती गांधी ने कहा कि देश भर में धान खरीदी का सबसे ज्यादा दाम यहां मिलता है। हमने आपकी संपत्ति आपके हाथों में डाली है। आपका अधिकार आपको सौंपा है। पांच साल में यहां के 40 लाख लोग गरीबी रेखा से बाहर आये हैं। देश के अन्य राज्यों में आवारा पशुओं की समस्या है। यहां छत्तीसगढ़ में गौठान योजना से आपकी समस्याएं हल हुई हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं प्रदेश में संचालित की जा रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों का मानदेय बढ़ाया गया है। लड़कियों को बेहतर शिक्षा मिल रही है। आज बस्तर अंचल की इन बेटियों ने अंग्रेजी में मुझसे बात की, यह सुखद है।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने 73 वें और 74 वें संशोधन के माध्यम से पंचायती राज की व्यवस्था लाई और इसके साथ ही एक तिहाई महिलाओं को आरक्षण देने का भी काम हुआ। श्री बघेल ने कहा कि जब से पंचायती राज लागू हुआ है महिला प्रतिनिधि मंच पर बैठी है, पंचायत भी संचालित कर रही हैं और महापौर भी बनी हैं। छत्तीसगढ़ में महिलाओं के जीवन में समृद्धि लाने, सम्मान दिलाने और उन्हें आगे बढ़ाने का काम हमने किया है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची अभी प्रकाशित हुई है, इसमें 57 विधानसभाओं में ज्यादा महिला मतदाताएं हैं। छत्तीसगढ़ में बेटे-बेटियों में कोई भेदभाव नहीं होता। हम लोग लगातार पंचायती राज्य को मजबूत बनाने का काम कर रहे हैं। पेसा कानून को हमने लागू किया है। हमारी सरकार ने लोहांडीगुड़ा में आदिवासियों की जमीन वापस की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में तेजी से आदिवासियों के विकास के लिए कार्य हो रहे हैं। तेंदूपत्ता संग्रहण की राशि बढ़ाई गई है। 67 लघु वनोपज हम खरीद रहे हैं। दो लाख महिलाओं को रोजगार मिल रहा है। 300 इंडस्ट्रियल पार्क शुरू किए गए हैं। हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ते पर चल रहे हैं। हमने मिलेट मिशन आरंभ किया है। नथियानवांगांव में 22 प्रकार की खाद्य सामग्री बन रही है। हम लोगों को उत्पाद का सही मूल्य दिला रहे हैं। उन्होंने कहा कि जमशेद जी टाटा जब छत्तीसगढ़ में खदान के लिए आए, तब आदिवासियों ने कहा कि हम सरकार को इसे दे देंगे, निजी हाथों में नहीं देंगे। फिर पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू ने यहां के लोहे से भिलाई स्टील प्लांट की शुरूआत की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि सार्वजनिक उपक्रम देश की संपदा है। इनका निर्माण पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू जी ने आरंभ किया। हम निरंतर आम जनता की तरक्की के लिए काम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन कांकेर में की बड़ी घोषणाएं -

राज्य पावर कम्पनियों में एक अप्रैल 2004 और इसके उपरांत नियुक्त लगभग 10 हजार कर्मियों के लिए नवीन अंशदायी पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन की सुविधा।

पुलिस उप निरीक्षकों के पदों पर पदोन्नति अब 33 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत करने की घोषणा।

कृषि महाविद्यालय पखांजूर का नाम पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के नाम पर किए जाने की घोषणा।

हल्बी, गोंडी, सरगुजिहा, भतरी जैसे स्थानीय बोलियों में पढ़ाई के साथ-साथ अब इन भाषाओं में शिक्षकों की नियुक्ति करने की घोषणा।

चारामा विकासखण्ड टंहकापार में महानदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण।

कांकेर नरहरपुर मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाएगा।

आदिवासी पुस्तकालय की स्थापना।

अंतागढ़ से घोड़ागांव, अंजारी मार्ग पर पुल निर्माण।


बिरकोनी 9 M इंडिया लिमिटेड के मेंन गेट विधायक प्रत्याशी अशवन्त तुषार साहू के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। विधानसभा क्षेत्र ग्राम बिरकोनी में ग्रामीणों को काम नहीं मिलने पर 9 M इंडिया लिमिटेड कम्पनी के मेंन गेट सामने विधायक प्रत्याशी अशवन्त तुषार साहू के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर ग्रामीणों को काम में रखने का मांग किया, धरना स्थल पर जिला लेवर आफिसर जी.के पांडेय ने कम्पनी के मैनेजर संजय व्यास को धरना स्थल पर बुलाकर लिखित में कर्मचारियों को आश्वासन कापी लिखित में दिया, 9 M कम्पनी बिरकोनी संस्थान में कार्यरत पुराने कर्मचारियों श्रमिको को प्राथमिकता में कार्य करने में प्राथमिकता दी जाएगी।

नये कर्मचारियों आवश्यकता पड़ने पर लिया जायेगा किसी कर्मचारियों से दुर्व्यवहार की कभी शिकायत मौका नहीं मिलेगा बिरकोनी के योग्य ग्रामीणों कर्मचारी को कार्य करने हेतु प्राथमिकता दी जाएगी कार्य अनुसार कर्मचारियों वेतन की वृद्धि की जाएगी। 

धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में लोकेश साहू, ओमकार पटेल, सुरेंद्र मालेकर, मंजु साहू, सवती सेन, मधु कशयप,  चन्द्र कला साहू, संजना साहू, ओमिन साहू, सरस्वती निषाद, दामनी साहू, भारती साहू, ईशवरी निषाद, रानु निलर्मकर, कौशल्या साहू, रामेशवरी साहू, तनू चन्द्रकार, गीतांशू सेन, देवेंद्र साहू, देवेंद्र चक्रधारी अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

वन मंत्री अकबर ने वन शहीद स्मारक में पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

No comments Document Thumbnail

रायपुर। वन, वन्यप्राणी एवं पर्यावरण की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीद वन अधिकारियों तथा कर्मचारियों की स्मृति में 11 सितम्बर को वन शहीद दिवस मनाया जाता है। इस तारतम्य में आज राजीव स्मृति वन (ऊर्जा पार्क) रायपुर में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा श्रद्धांजलि सभा का अयोजन किया गया। 

इस अवसर पर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर, प्रमुख सचिव वन विभाग मनोज पिंगुवा तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख व्ही. श्रीनिवास राव सहित वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने शहीद वन कर्मियों का सम्मान करते हुए वन शहीद स्मारक में पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही वन शहीदों को सैल्यूट करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

उल्लेखनीय है राजीव स्मृति वन रायपुर स्थित वन शहीद स्मारक में अंकित नाम में उप वनक्षेत्रपाल स्व. के. डी. साहिल, वनपाल स्व. मोतीलाल कुशवाह, वनपाल स्व. मधुसुदन पाटिल, उपवनक्षेत्रपाल स्व. वीरेन्द्र कुमार तिवारी, वनरक्षक स्व. जगदीश चंद्र मरकाम, परियोजना अधिकारी स्व. अशोक कुमार आचार्य, वनपाल स्व. मार्क ताण्डी, वनरक्षक स्व. शिव कुमार कौशिक, वनपाल स्व. मेहत्तर सिंह डनसेना, स्व. बुधराम भगत, वनपाल स्व. व्ही. पी. शास्त्री, वनपाल स्व. अंगनपल्ली पांडू, स्व. वीरेन्द्र कुमार सिन्हा, वनरक्षक स्व. रामजी राम जयसवाल, वनरक्षक स्व. के.पी. गौतम, 

वनरक्षक स्व. शम्भूनाथ सिंह, वनरक्षक स्व. रामजी वर्मा, वनपाल स्व. मनेश्वर यादव, वनरक्षक स्व. चुन्नी लाल साहू, वनरक्षक स्व. सुरेश कुमार राव, वनरक्षक स्व. सुखदेव राम नेताम, वनरक्षक स्व. जगदीश राम कुमेटी, वनरक्षक स्व. देशभक्त दास मांगरे, वनरक्षक स्व. विजय कुमार साहू, वनरक्षक स्व. रामेश्वर पांडे, वनपाल स्व. गणपति, वनरक्षक स्व. बलीराम टंडन, वनरक्षक स्व. मदन सिंह परिहार, उपवनक्षेत्रपाल स्व. अशरफी लाल श्रीवास्तव, वनक्षेत्रपाल स्व. दौलत राम दलेर, वनक्षेत्रपाल स्व. रथराम पटेल शामिल है।

इस अवसर पर प्रधान मुख्य वनसंरक्षक संजय ओझा, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एम.टी. नंदी, शेट्टी पनावर, अरूण पाण्डेय, सुनील मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी ओ.पी. यादव तथा श्रीमती संगीता गुप्ता, श्रीमती शालिनी रैना, अमरनाथ प्रसाद, एस.पी. पैकरा और राजू आगासिमणि, राम अवतार दुबे, अलोक तिवारी सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.