Media24Media.com: स्वच्छता ही सेवा अभियान प्रारंभ, स्वच्छता रथ रवाना

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

स्वच्छता ही सेवा अभियान प्रारंभ, स्वच्छता रथ रवाना

Document Thumbnail

रायपुर। स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रदेश में ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ अभियान आज से शुरू हो गया है। पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री रविंद्र चौबे ने आज इस अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर चौबे ने जन-जागरूकता के लिए तैयार किए गए स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह स्वच्छता रथ आज से आगामी दो अक्टूबर तक प्रदेश के विभिन्न स्थानों का भ्रमण करेगा और इसके माध्यम से लोगों को  स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। 


यह रथ ग्रामीण क्षेत्रों के हाट- बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थानों का विशेष रूप से भ्रमण करेगा
, जहां एक ही स्थान पर अधिक से अधिक लोगों को स्वच्छता के संबंध में बुनियादी जानकारी दी जा सके। गौरतलब है कि देशभर में स्वच्छता को लेकर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से यह अभियान हर वर्ष पंद्रह सितंबर से दो अक्टूबर तक चलाया जाता है। इस अभियान के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से साफ-सफाई पर ध्यान दिया जाएगा। इसके अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों पर जमा कूड़े-कचरे को श्रमदान के माध्यम से साफ किया जाएगा। इस अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.