Media24Media.com: हरी झंडी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label हरी झंडी. Show all posts
Showing posts with label हरी झंडी. Show all posts

देश की छठवीं सेमी-हाईस्पीड ट्रेन ‘‘वंदे भारत एक्सप्रेस’’ बिलासपुर से नागपुर के बीच चलाई जाएगी

No comments Document Thumbnail

बिलासपुर। देश की छठवीं सेमी-हाईस्पीड ट्रेन ‘‘वंदे भारत एक्सप्रेस’’ बिलासपुर से नागपुर के बीच चलाई जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ग्यारह दिसंबर को नागपुर में इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस बीच, बिलासपुर कोचिंग डिपो से तैयार होकर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन आज नागपुर के लिए रवाना हो गई। डीआरएम प्रवीण पांडे सहित बिलासपुर रेल मंडल के अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में यह ट्रेन प्लेटफार्म नंबर-सात से रवाना की गई।



इससे पहले, बुधवार को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन बिलासपुर पहुंची, जिसके साथ आई चेन्नई की तेरह सदस्यीय टीम ने स्थानीय कर्मचारियों को ट्रेन की देखभाल का प्रशिक्षण दिया। रेलवे के अनुसार करीब एक सौ तीस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली यह ट्रेन शनिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी और यात्रा का एक चरण करीब साढ़े पांच घंटे में पूरा करेगी। यह ट्रेन बिलासपुर से सुबह करीब पौने सात बजे रवाना होगी और दोपहर करीब सवा बारह बजे नागपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन दोपहर दो बजे नागपुर से रवाना होकर शाम सात बजकर पैंतीस मिनट पर बिलासपुर पहुंचेगी।

इस सेमी-हाईस्पीड ट्रेन में स्वचालित दरवाजों और जीपीएस-आधारित ऑडियो-विजुअल सूचना प्रणाली के साथ ही सभी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।इस बीच, छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरूण साव के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ से भाजपा के सभी सांसदों ने आज नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। भाजपा सांसदों ने ट्रेन का स्टॉपेज दुर्ग और राजनांदगांव में देने के लिए रेलमंत्री से आग्रह किया है।

उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने बाईक एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

No comments Document Thumbnail

सुकमा। उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने जिले के पहुंचविहीन क्षेत्रों के अस्पतालों के लिए 10 नग बाईक एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवानगी की। यह बाइक एम्बलेंस पहुंचविहीन क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र किस्टाराम, जगरगुण्डा, चिन्तागुफा, कुकानार और उप स्वास्थ्य केन्द्र गोण्डेरास, गोरली, बुड़दी, सौतनार, बगड़ेगुड़ा, भेज्जी के आसपास के ग्रामीणों को सेवाएं देगी



जिससे मरीजों, गर्भवती माताओं को अस्पताल केन्द्र तक पहुंचने में सहूलियत होगी। साथ ही आमजनों को अस्पातल से दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का भी लाभ मिलेगा। इन अंदरूनी क्षेत्र में बाइक एम्बुलेंस की सुविधाओं से संबंधित ग्रामों के आमजनों को लाभ मिलेगी।

स्वच्छता ही सेवा अभियान प्रारंभ, स्वच्छता रथ रवाना

No comments Document Thumbnail

रायपुर। स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रदेश में ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ अभियान आज से शुरू हो गया है। पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री रविंद्र चौबे ने आज इस अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर चौबे ने जन-जागरूकता के लिए तैयार किए गए स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह स्वच्छता रथ आज से आगामी दो अक्टूबर तक प्रदेश के विभिन्न स्थानों का भ्रमण करेगा और इसके माध्यम से लोगों को  स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। 


यह रथ ग्रामीण क्षेत्रों के हाट- बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थानों का विशेष रूप से भ्रमण करेगा
, जहां एक ही स्थान पर अधिक से अधिक लोगों को स्वच्छता के संबंध में बुनियादी जानकारी दी जा सके। गौरतलब है कि देशभर में स्वच्छता को लेकर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से यह अभियान हर वर्ष पंद्रह सितंबर से दो अक्टूबर तक चलाया जाता है। इस अभियान के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से साफ-सफाई पर ध्यान दिया जाएगा। इसके अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों पर जमा कूड़े-कचरे को श्रमदान के माध्यम से साफ किया जाएगा। इस अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.