Media24Media.com: स्वच्छता

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label स्वच्छता. Show all posts
Showing posts with label स्वच्छता. Show all posts

रायपुर को नम्बर-1 बनाने स्वच्छता के कार्यों में बढ़ानी होगी जनसहभागिता - अरुण साव

No comments Document Thumbnail

रायपुर। रायपुर को देश का सबसे साफ-सुथरा शहर बनाने के लिए स्वच्छता के कार्यों में जनसहभागिता बढ़ानी होगी। शहर के एक-एक व्यक्ति, एक-एक परिवार को इस मिशन से जोड़ना होगा, तभी हम रायपुर को देश का स्वच्छतम शहर बना सकेंगे। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने आज रायपुर के शहीद स्मारक भवन में आयोजित स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों के सम्मान समारोह में ये बातें कहीं।

भारत सरकार के स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में रायपुर को मिलियन प्लस (दस लाख से अधिक) आबादी वाले शहरों में देश का चौथा सबसे स्वच्छ शहर, गारबेज-फ्री सिटी में सेवन स्टार रैंकिंग और वाटर प्लस सर्टिफिकेशन की उपलब्धियों में स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों के सक्रिय योगदान को रेखांकित करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। रायपुर नगर निगम द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सभी जोनों के स्वच्छता अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ ही 25 स्वच्छता निरीक्षकों, 144 स्वच्छता दीदियों और 52 सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय के स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में रायपुर सहित प्रदेश के सात शहरों को स्वच्छता के लिए उत्कृष्ट कार्यों हेतु राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। स्वच्छ सर्वेक्षण में शामिल राज्य के 169 शहरों में से 115 शहरों ने अपनी रैंकिंग सुधारी है। छत्तीसगढ़ की इस उपलब्धि में स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों का अमूल्य योगदान है, जिसके लिए वे अभिनंदन के पात्र हैं।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा इनके सम्मान के लिए राज्य स्तरीय कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। साव ने कहा कि शहरों को स्वच्छ, सुंदर और सुविधापूर्ण बनाने राज्य शासन नगरीय निकायों को हरसंभव सहयोग प्रदान कर रही है। शहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को जनसहभागिता बढ़ाने गंभीरता से काम करना होगा।

रायपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने समारोह में कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में रायपुर को जो उपलब्धियां हासिल हुई हैं, उसकी नींव की पत्थर हमारी स्वच्छता दीदियां और सफाई मित्र ही हैं। स्वच्छता सेवा और समर्पण का काम है जिसे ये पूर्ण मनोयोग से कर रही हैं। आने वाले समय में रायपुर को देश का सबसे साफ-सुथरा शहर बनाने के लिए हम सभी गंभीरता और सक्रियता से काम करेंगे।

सभापति सूर्यकांत राठौर ने सफाई कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग शहर को साफ और सुंदर बनाने के लिए धूप, बरसात और ठंड में भी अपने कार्यों को अंजाम देते हैं। आप लोगों की मेहनत से हमें नई दिल्ली में सम्मानित होने का मौका मिला है। कोरोना महामारी के कठिन समय में भी आप लोगों ने सराहनीय काम किया है।

रायपुर नगर निगम में स्वास्थ्य विभाग की अध्यक्ष श्रीमती गायत्री चन्द्राकर और आयुक्त विश्वदीप ने भी समारोह को संबोधित किया। निगम के अपर आयुक्त यू.एस. अग्रवाल, विनोद पाण्डेय और स्वास्थ्य अधिकारी सुश्री प्रीति सिंह सहित सभी जोनों के अध्यक्ष, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण, अधिकारी-कर्मचारी और सफाई कर्मी बड़ी संख्या में सम्मान समारोह में मौजूद थे।


ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस आयोजन के तहत स्वास्थ्य सेवाओं में एमसीबी जिला प्रथम स्थान पर

No comments Document Thumbnail

एमसीबी। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस (VHSND) का सफल संचालन किया जा रहा है। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को ग्रामीण आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से नियमित टीकाकरण सहित गर्भवती और शिशुवती महिलाओं को स्वास्थ्य, प्रजनन, मातृ, नवजात, बाल और किशोर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। इसके साथ ही संचारी और गैर-संचारी रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा परामर्श सेवाओं का लाभ ग्रामीणों को दिया जा रहा है।

माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम पूरे छत्तीसगढ़ में प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है, जिसमें जिला एमसीबी लगातार प्रथम स्थान पर बना हुआ है। जिले में इस कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे और जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. पुष्पेन्द्र कुमार सोनी के नेतृत्व में मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को समय-समय पर प्रशिक्षण और दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।

जिले में इस योजना की सतत निगरानी जिला नोडल अधिकारी अवनीश पाण्डेय द्वारा की जा रही है, जिससे VHSND कार्यक्रम को उच्चतम स्तर तक पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के समर्पित प्रयासों से एमसीबी जिला छत्तीसगढ़ में इस कार्यक्रम के क्रियान्वयन में अग्रणी बना हुआ है।


मेला स्थल के दुकानों में अनियमितता पाए जाने पर की गई कार्यवाही

No comments Document Thumbnail

कोण्डागांव। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार कोंडागांव वार्षिक मेला में होटलों एवं खाद्य पदार्थों की स्वच्छता का परीक्षण किए जाने हेतु पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी दल का गठन किया गया है। इस दल द्वारा मेला अवधि में दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज संयुक्त टीम द्वारा मेला स्थल के कई दुकानों में पहुंचकर खाद्य सामग्रियों का गहन परीक्षण किया गया।
                      

इस दौरान मेले में दुकानदारों द्वारा विभिन्न नियमों का उल्लंघन करने,  खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन न करना और प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग जैसे अनियमितताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई  की गई और जुर्माना लगाया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिनेश डे और खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार देवांगन सहित अन्य अधिकारियों की संयुक्त कार्रवाई में कुल 27 दुकानदारों पर 10,700 रुपए का जुर्माना लगाया गया। जिला प्रशासन ने यह कदम मेले की व्यवस्था को बेहतर बनाने और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया है।


स्वच्छता के प्रति स्वयं को जागरूक होने की जरूरत : खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने

No comments Document Thumbnail

रायपुर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल दास बघेल आज नवागढ़ स्थित भगवान शमि गणेश मंदिर परिसर में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत साफ-सफाई श्रम दान किया और सफाई मित्र सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर स्वच्छता गाड़ी को हरी झण्डी दिखाकर स्वच्छता हेतु रवाना किया तथा नागरिकों को स्वच्छता के प्रति शपथ दिलाया और स्वच्छता के प्रतिज्ञा हेतु लगाए गए पोस्टर में हस्ताक्षर कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कार्यक्रम में स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट  कार्य करने वाले स्वच्छता मित्रों को सम्मानित किया।

बघेल ने कहा कि राष्ट्रपति महात्मा गांधी जी ने कहा था कि स्वतंत्रता के साथ ही स्वच्छता भी जरूरी है। बापू के सपने को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाथ में झाडू पकड़कर शुरूआत की। देश के लोग स्वच्छता अभियान में सहभागी बनें। स्वच्छता को सभी अपने आदत में शामिल करना चाहिए।


मंत्री बघेल ने कहा कि स्वच्छता के प्रति हम सब लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों को स्वच्छता के महत्व को राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाकर बताया है। इसी का परिणाम है कि आज घर-घर शौचालय है। गली-मोहल्लों में भी साफ-सफाई हो रही है। इसके बावजूद भी स्वच्छता के प्रति स्वयं भी जागरूक होने की जरूरत है और दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर नगर पंचायत नवागढ़ की अध्यक्ष श्रीमती मंजू लता रात्रे, उपाध्यक्ष आशा राम धु्रव, पार्षद हेमंत सोनकर, नैना कुर्रे, जाहिद बेग, राम नारायण श्रीवास, टिकमपुरी गोस्वामी सहित बड़ी संख्या स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

 

 

घर-परिवार के साथ अपने परिवेश को भी स्वच्छ रखना हमारी जिम्मेदारी : उप मुख्यमंत्री सिंहदेव

No comments Document Thumbnail

रायपुर। उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि स्वच्छता के प्रति सजग रहना अत्यंत आवश्यक है। स्वच्छता का व्यापक दृष्टिकोण है, अपने घर-परिवार के साथ हमारे परिवेश को भी स्वच्छ रखना हमारी जिम्मेदारी है। कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में सरगुजा (अम्बिकापुर) जिले ने राष्ट्रीय स्तर पर जो उपलब्धि हासिल की है,

उसे स्तर को बनाये रखना, हम सबकी जिम्मेदारी है। सिंहदेव ने आज अम्बिकापुर में कौशल विकास योजना अंतर्गत कंप्यूटर लैब एवं डिजिटल बोर्ड का उद्घाटन कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उप मुख्यमंत्री ने स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि कौशल विकास की गतिविधियों से युवा आर्थिक रुप से सशक्त होने के साथ-साथ समाज में बेहतर स्थान प्राप्त करेंगे। सिंहदेव ने विभिन्न गतिविधियों के विजेताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। 

उप मुख्यमंत्री सिंहदेव इस मौके पर कौशल विकास उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार के मार्गदर्शन में आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा अभियान कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस अवसर पर श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शफ़ी अहमद, जन शिक्षण संस्थान के डॉ एस ए नैयर, ब्लड बैंक प्रभारी विकास पांडे सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।

न्यू इंडिया लिटरेसी प्रोग्राम: राज्य के 5 लाख असाक्षरों को साक्षर किए जाने का लक्ष्य

No comments Document Thumbnail

रायपुर। न्यू इंडिया लिटरेसी प्रोग्राम के अंतर्गत वर्ष 2023-24 में राज्य के 5 लाख असाक्षरों को साक्षर किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 50 हजार स्वयंसेवी शिक्षक तैयार किए जाएंगे। आकांक्षी जिलों एवं कम साक्षरता दर वाले जिलों को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। इस योजना में बुनियादी साक्षरता संख्या ज्ञान के अलावा महत्वपूर्ण जीवन कौशल जैसे वित्तीय साक्षरता डिजिटल साक्षरता कानूनी व चुनावी साक्षरता स्वास्थ्य स्वच्छता व्यावसायिक कौशल बुनियादी शिक्षा एवं सतत शिक्षा इत्यादि विशेष जागरूकता के कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे।

न्यू इंडिया लिटरेसी प्रोग्राम की प्रोजेक्ट अप्रूवल कमेटी की बैठक में राज्य की ओर से स्कूल शिक्षा विभाग के विशेष सचिव एवं राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के संचालक राजेश सिंह राणा ने वर्ष 2023-24 के लिए कार्य योजना प्रस्तुत की। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के केंद्रीय सचिव संजय कुमार और संयुक्त सचिव सुश्री अर्चना शर्मा अवस्थी की उपस्थिति में आज वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में देश के विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने-अपने राज्यों की कार्य योजना प्रस्तुत की। राणा ने बताया कि राज्य में न्यू इंडिया लिटरेसी प्रोग्राम के अंतर्गत 15 वर्ष से अधिक उम्र के शिक्षकों का सर्वे कराया जाएगा।

सर्वे कराए जाने के बाद उन्हें राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) द्वारा तैयार प्रवेशिका और अन्य सामग्री की सहायता से ऑनलाइन अध्यापन कराया जाएगा। इसके लिए एससीईआरटी में राज्य साक्षरता केंद्र का विशेष सेल गठित किया गया है। राणा ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में इसका क्रियान्वयन किया जाएगा। राज्य में असाक्षरों को आगामी 5 वर्षों में शत-प्रतिशत साक्षर करने का लक्ष्य रखा गया है। इस हेतु सभी जिलों को जिलेवार लक्ष्य तय किया जा रहा है। बैठक में राणा के अलावा प्राधिकरण के सहायक संचालक प्रशांत पांडेय और दिनेश कुमार टांक उपस्थित थे।

आंगनबाड़ी में लगी मासिक धर्म स्वच्छता की पाठशाला : स्वच्छता पर किशोरियों ने पूछे प्रश्न

No comments Document Thumbnail

रायपुर। गुढ़ियारी सेक्टर में आगनाबाड़ी केंद्र पर किशोरियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता की जानकारी के लिए एक पाठशाला का आयोजन किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम में क्षेत्र की किशोरियों ने भाग लेते हुए कई प्रश्न भी पूछे जिसका उत्तर गुढ़ियारी सेक्टर की पर्यवेक्षक रीता चौधरी द्वारा दिया गया। उन्होंने किशोरियों को व्यक्तिगत स्वच्छता, यौन शिक्षा के साथ-साथ पोषण आहार के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।



इस सम्बन्ध में गुढ़ियारी सेक्टर की पर्यवेक्षक रीता चौधरी ने बताया: ‘’पोषण माह के अंतर्गत किशोरियों के लिए मासिक धर्म एवं स्वच्छता पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। खानपान पर भी किशोरियों को को जानकारी देने के लिए पौष्टिक थाली की प्रदर्शनी रखी गई । इस मौके पर उनको बताया गया कि प्रतिदिन अपने भोजन में दाल, चावल, रोटी, सब्जी भाजी का आवश्यक रूप से प्रयोग करें ताकि स्वास्थ्य अच्छा रहे। इस दौरान किशोरियों के लिए सेल्फी जोन भी बनाया गया था । जहाँ पर किशोरियों ने बड़े उत्साह से अपने फोटो लिए।

स्वच्छता पर किशोरियों ने पूछे प्रश्न

स्वच्छता पाठशाला में किशोरियों को माहवारी से संबंधित जानकारी भी दी गई। इस दौरान किशोरियों को बताया गया कि गंदे कपड़े के इस्तेमाल के कारण खुजली, जलन और कई बार माहवारी के अनियमित होने की समस्या भी आ सकती है । मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता व्यवहार न अपनाने पर आगे चल कर सर्वाइकल कैंसर या गर्भाशय से संबंधित दिक्कतें भी आ सकती हैं। माहवारी के दौरान सेनेटरी पैड के इस्तेमाल से 90 फीसदी संक्रमण का खतरा कम रहता है। साथ ही सेनेटरी पैड हर चार घंटे में बदलना चाहिए। 


किशोरियों को उनके अधिकार जानने और इस उम्र में होने वाले शारीरिक बदलाव तथा इस दौरान किशोरियों को किन-किन परेशानियों का सामना करना पड़ता है के बारे में बताया गया। किशोरियों को सही पोषण, यौन और प्रजनन स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, चोट एवं लैंगिक हिंसा तथा मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन के महत्व के विषय में जागरूक किया गया। किशोरियों के प्रश्नों के माध्यम से आयी समस्याओं और भ्रांतियों का निराकरण भी किया गया ।

कार्यक्रम के दौरान सुनीता (बदला हुआ नाम) ने पूछा कि माहवारी के दौरान संक्रमण से कैसे बचा जा सकता है? वहीं अनीता (बदला हुआ नाम) ने पूछा माहवारी के समय जो दर्द होता है क्या वह शरीर के लिए नुकसानदायक होता है? इस पर रीता चौधरी ने माहवारी के दौरान सेनेटरी पैड का प्रयोग करने पर जोर दिया क्योंकि इसके प्रयोग से संक्रमण की संभावना नहीं रहती है। वहीं माहवारी के दौरान दर्द होना एक सामान्य प्रक्रिया है किन्तु अत्यधिक दर्द होने पर डॉक्टरी सलाह अवश्य लेनी चाहिए।

इस दौरान किशोरियों को आयरन के महत्व के बारे में समझाया गया। एनीमिया से निपटने के लिए भी जागरूक किया गया है। 11 से 19 वर्ष तक के किशोरियों को सही पोषण आहार के साथ व्यक्तिगत स्वच्छता की जानकारी, यौन शिक्षा की आवश्यकता, किशोरावस्था के बारे में पूर्ण जानकारी होना जरूरी है। किशोरियों-बालिकाओं को फोलिक एसिड की गोलियां भी डॉक्टर की सलाह से लेना चाहिए। इस दौरान किशोरियों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

पौष्टिक भोजन जरूरी

मासिक धर्म के दौरान आराम और पौष्टिक भोजन का सेवन करना चाहिए। पीरियड्स के समय कई बार शरीर में दर्द होता है। इसलिए गर्म पानी से नहाएं, खानपान का ख्याल रखें पाचक आहार का सेवन करें। साफ सफाई न अपनाने से यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन, ल्यूकोरिया जैसी बीमारी के साथ-साथ कई प्रकार के संक्रमण हो सकते हैं।

क्यों जरूरी है आयरन

इस मौके पर आयरन के महत्व के बारे में भी समझाया गया। और एनीमिया से निपटने के लिए भी जागरूक किया गया है। 11 से 19 वर्ष तक के किशोरियों को सही पोषण आहार के साथ व्यक्तिगत स्वच्छता की जानकारी, यौन शिक्षा की आवश्यकता, किशोरावस्था के बारे में पूर्ण जानकारी होना जरूरी है। किशोरियों-बालिकाओं को फोलिक एसिड की गोलियां भी डॉक्टर की सलाह से लेना चाहिए।

स्वच्छता पखवाड़ा शुरू, नगरीय निकायों में किया जा रहा विशेष आयोजन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आज से स्वच्छता पखवाड़ा शुरू हुआ है। राज्य के विभिन्न नगरीय निकायों और संस्थानों द्वारा इस पखवाड़े के तहत अनेक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। नगर पालिक निगम जगदलपुर द्वारा आज स्वच्छता रैली निकाली गई। यह रैली नेहरू मंच से शुरू होकर कुम्हड़ाघाट पहुंची, जहां परिसर की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। रैली में स्कूली छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग शामिल हुए।



वहीं, केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के निर्देश पर इंडियन स्वच्छता लीग के तहत आज नगर पालिका परिषद महासमुंद में शहर की साफ-सफाई की गई। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इसी तरह, धमतरी में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और प्रतिबंधित पॉलीथीन का इस्तेमाल रोकने के लिए युवाओं ने मोटरसाइकिल रैली निकाली। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रमुख स्टेशनों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज स्टेशनों में निरीक्षण और श्रमदान के साथ ही सफाई कर्मचारियों को उपकरण और सुरक्षात्मक गियर की उपलब्धता सुनिश्चित की गई।

स्वच्छता ही सेवा अभियान प्रारंभ, स्वच्छता रथ रवाना

No comments Document Thumbnail

रायपुर। स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रदेश में ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ अभियान आज से शुरू हो गया है। पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री रविंद्र चौबे ने आज इस अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर चौबे ने जन-जागरूकता के लिए तैयार किए गए स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह स्वच्छता रथ आज से आगामी दो अक्टूबर तक प्रदेश के विभिन्न स्थानों का भ्रमण करेगा और इसके माध्यम से लोगों को  स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। 


यह रथ ग्रामीण क्षेत्रों के हाट- बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थानों का विशेष रूप से भ्रमण करेगा
, जहां एक ही स्थान पर अधिक से अधिक लोगों को स्वच्छता के संबंध में बुनियादी जानकारी दी जा सके। गौरतलब है कि देशभर में स्वच्छता को लेकर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से यह अभियान हर वर्ष पंद्रह सितंबर से दो अक्टूबर तक चलाया जाता है। इस अभियान के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से साफ-सफाई पर ध्यान दिया जाएगा। इसके अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों पर जमा कूड़े-कचरे को श्रमदान के माध्यम से साफ किया जाएगा। इस अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।

विजुअल क्लीननेस ऑफ विलेज थीम : 15 से 2 अक्टूबर तक चलेगा स्वच्छता ही सेवा अभियान

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत विजुअल क्लीननेस ऑफ विलेज थीम कल गुरुवार 15 सितम्बर से आगामी 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जाएगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस. आलोक ने बताया कि इस अभियान के तहत जिले के गांवों में श्रमदान से सामुदायिक स्थानों की साफ-सफाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक प्रतिदिन चरणबद्ध तरीके से स्वच्छता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।



इस अभियान में सामाजिक संस्थाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ-साथ, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग सहित जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिकों को भी सहयोग का आग्रह कर इस अभियान से जोड़ा जाएगा। स्वच्छता ही सेवा अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 15 सितम्बर को ग्राम स्तर पर स्वच्छता ही सेवा अंतर्गत प्रातः 8:00 बजे से 10:00 बजे तक श्रमदान किया जाएगा। 16 सितम्बर को जनपद पंचायत स्तर पर प्रत्येक विकासखण्ड के ग्राम पंचायत में श्रमदान किया जाएगा। इसमें सामुदायिक भवनों की साफ-सफाई और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना है। 17 सितम्बर को जिला स्तर पर ग्राम खल्लारी के मंदिर परिसर, जनपद पंचायत बागबाहरा में प्रातः 8:00 बजे से 10:00 बजे तक साफ-सफाई, स्वच्छता श्रमदान किया जाएगा।

पंचायत विभाग के साथ-साथ शिक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संयुक्त रूप से लोगों को गीला और सूखा कचरे को अलग करने के लिए जागरूक किया जाएगा। ग्राम पंचायत द्वारा कचरा निष्पादन के लिए कदम उठाए जायेंगे। डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन के दौरान सफाई कर्मी प्लास्टिक आदि ठोस कचरे के निष्पादन के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे। इसका लाभ जल घर, तालाब आदि के आस-पास स्वच्छता व पौधारोपण, ग्रामीणों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने के बारे में बताया जाएगा। वहीं जूट व कपड़े की थैले के प्रयोग के बारे में जानकारी दी जाएगी। जिले के सभी विभागीय कार्यालय अपने-अपने कार्यालय शासकीय, अर्द्धशासकीय, अशासकीय कार्यालयों की साफ-सफाई करेंगे। सफाई के पूर्व तथा सफाई के बाद ग्रुप में फोटोग्राफ भी प्रेषित करेंगे।

अब महासमुन्द में बेतरतीब पार्किंग पड़ेगा महंगा, होगी वाहनों की जब्ती, यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने अभियान

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। शहर में स्वच्छता, व्यवस्था और सुरक्षा अभियान के तहत नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग ने वाहनों की पार्किंग को दुरूस्त करने के लिए यातायात डीएसपी, पार्षद और पालिका कर्मचारियों की एक बैठक ली। बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। जिसमें टू ब्हीलर, फोर ब्हीलर वाहनों की पार्किंग स्थल निर्धारित किया गया है। इसके बाद भी बेतरतीब पार्किंग करने पर यातायात पुलिस द्वारा वाहनों की जब्ती करने का निर्णय लिया गया है।



नगर पालिका के अध्यक्ष सभाकक्ष में गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग की अध्यक्षता में पार्षद अमन चंद्राकर, महेन्द्र जैन, यातायात डीएसपी राजेश देवांगन, राजस्व प्रभारी दिलीप चंद्राकर, सीताराम तेलक के अलावा सफाई कर्मचारी बैठक में मौजूद थे। शहर में चलाए जा रहे स्वच्छता, व्यवस्था और सुरक्षा अभियान के तहत बैठक में पार्किंग के लिए चार स्थानों का चयन किया गया है। इस दौरान नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग और डीएसपी देवांगन ने यातायात पुलिस के साथ पालिका के चार कर्मचारियों को शामिल किया है।

पालिका कर्मचारी यातायात पुलिस के साथ पार्किंग के अलावा दुकान का सामान बाहर रखने पर जब्ती की कार्यवाई करेंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि शुक्रवार यानी कल से पालिका कर्मचारी मनोज कुमार यातायात पुलिस के साथ अहिंसा द्वार से सराफा बाजार तक वाहनों का पार्किंग पुराना कांजी हाउस में वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था करेंगे। इस दौरान व्यापारियों को अपने वाहन निर्धारित स्थान पर खड़ी करनी होगी। इस प्रकार यातायात पुलिस के साथ पालिका कर्मचारी गणेशु सिंद्रे द्वारा मनीष मिष्ठान से महामाया मंदिर मार्ग को बैरिकेडिंग किया जाएगा। 

यहां के दुकानदारों सहित बाजार आने वाले ग्राहकों के लिए इंदिरा मार्केट के पीछे सब्जी मार्केट से लगे शेड में वाहनों की पार्किंग स्थल बनाया गया है। नितेश पटेल गुरु घासीदास बस स्टैंड हो कर आने वाले या सब्जी मार्केट जाने वाले वाहनों को रैन बसेरा के पीछे और पानी टंकी के पास पार्किंग व्यवस्था की देख रेख की जिम्मेदारी दी गई है। ऐसे ही जितेन्द्र सोनी और यातायात पुलिस बरोड़ा चौक से नेहरू चौक सड़क की दोनों ओर खड़ी वाहनों मुख्य मार्ग से अंदर तहसीलदार निवास के पास तथा टाउन हॉल के पास पार्किंग व्यवस्था देखेंगे। लोगों को समझाइश के बावजूद भी सड़कों या दुकानों के बाहर वाहन खड़ी पाया जाता है तो यातायात पुलिस ज़ब्त करेंगे। 

बैठक में नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग पूरी टीम के साथ 6 सितंबर 2022 को बरोड़ा चौक से बीटीआई रोड, गौरव पथ का भ्रमण करेंगे। नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने सभी व्यापारियों, आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि, शहर में स्वच्छता, व्यवस्था, और सुरक्षा अभियान को अमलीजामा पहनाने के लिए जन सहयोग के बिना मुमकिन नहीं है। उन्होंने कहा पालिका कर्मचारी और यातायात पुलिस को अपना सहयोग देकर एक सुंदर शहर की कल्पना को साकार करने में सभी अपना समर्थन व सहयोग दें।

कायाकल्प स्वच्छ अस्पताल योजना अंतर्गत राज्य स्तर में जिले के 26 स्वास्थ्य केंद्र हुए पुरस्कृत

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार। अस्पतालों में स्वच्छता स्थापना हेतु शासन द्वारा चलाई जा रही कायाकल्प स्वच्छ अस्पताल योजना वर्ष 2021-  22 के परिणाम घोषित किये गए हैं। इसमें बलौदाबाज़ार-भाटापारा जिले  कुल 26 स्वास्थ्य संस्थाओं को राज्य स्तर में  पुरस्कृत किया गया है।जिसके तहत इन संस्थानों को कुल 17 लाख 85 हजार रुपए पुरस्कार के रूप में मिला है। इसमें 1 जिला अस्पताल,2 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,10 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 13 उपस्वास्थ्य केंद्र/वेलनेस केंद्र सम्मिलित हैं।



इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम पी महिस्वर ने बताया कि जिला अस्पताल बलौदाबाजार को अपनी श्रेणी में 89.9 अंकों के साथ 5 लाख का कंसिस्टेंसी पुरस्कार मिला है। ऐसे ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रेणी में पलारी को 76.6 प्रतिशत और लवन को 72.7 प्रतिशत  के साथ एक-एक लाख का कमेंडेशन पुरस्कार मिला है । इसी प्रकार जिला स्तर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटगी को 2 लाख का प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है जबकि जिले में ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर, बरपाली, मोपका, हथबंद, सोनाखान, लाहोद, अर्जुनी,

 राजादेवरी एवं मोपर ने 50- 50 हजार के कमेंडेशन पुरस्कार जीते हैं। उप स्वास्थ्य केंद्र/वेलनेस केंद्र की श्रेणी में बया को प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख, जारा को पचास हज़ार का द्वितीय पुरस्कार और ससहा को पैंतीस हज़ार का तीसरा पुरस्कार प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही उप स्वास्थ्य केंद्र कोसमंदा, आमा कोनी, टोनाटार, ठेलकी, मल्दी, छेछर, गोढ़ी टी, सौहा, सकरी एवं गिरोधपुरी को 25 -25 हजार के कमेंडेशन पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। गौरतलब है कि इसमें जिला अस्पताल,  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटगी पूर्व में भी कई बार पुरस्कृत हो चुके हैं।

 कलेक्टर ने दी बधाई

कलेक्टर रजत बंसल ने इस उपलब्धि पर स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को बधाई देते हुए आगे और उच्च स्थान अर्जित करने एवं जनता को बेहतर सेवा देने हेतु प्रयास करते रहने को कहा है। उल्लेखनीय है कि अस्पतालों में साफ सफाई एवं स्वच्छता को बढ़ाने, संक्रमण को रोकने हेतु कायाकल्प योजना चलाई जाती है। जिसमें अस्पताल का रख-रखाव साफ-सफाई, वेस्ट प्रबंधन,संक्रमण नियंत्रण, सपोर्ट सेवाएं, हाइजीन प्रमोशन, इको फ्रेंडली जैसे कई प्रकार के मापदंडों के आधार पर मूल्यांकन करते हुए विजेताओं की घोषणा की जाती है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.