Media24Media.com: suicide in bihar

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label suicide in bihar. Show all posts
Showing posts with label suicide in bihar. Show all posts

प्रेमी जोड़े ने की खुदकुशी, एक ही पेड़ पर लटका मिला दोनों का शव

No comments Document Thumbnail

देश के अलग-अलग हिस्सों से प्रेमी जोड़े की खुदकुशी करने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। ताजा मामला बिहार के बेतिया का है, जहां प्रेमी जोड़े की लाश पेड़ से लटकती मिली। घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र के दुखीछापर गांव  की है। प्रेमी जोड़े एक ही फंदे से लटके हुए थे। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पुलिस मौके से दोनों के पॉकेट से दो मोबाइल को बरामद किया है। 

शव को देख आत्महत्या की आशंका जाहिर की जा रही है। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सुबह लोग मॉर्निंक वॉक के लिए बगीचे में पहुंचे तो उन्हें पेड़ से लटकी लाश मिली। प्रेमी जोड़े की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के दुखी छापर गांव के शिवाजी महतो के बेटे कुंदन कुमार (उम्र 20) और ढोलन महतो की नाबालिग बेटी के रूप में की गई।  

आगर में भी प्रेमी जोड़े ने दी थी जान

बता दें कि 18 अप्रैल को आगरा के लहचोरा मजरा के नगला गडुआ में एक प्रेमी जोड़े ने अपने हाथ बांधकर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी थी। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। दोनों रिश्ते में एक-दूसरे के भाई-बहन लगते थे। चश्मदीदों ने बताया कि दोनों के हाथ बंधे थे। आसपास उनकी डेडबॉडी पड़ी थी। 

ट्रेन के आगे कूदकर की खुदकुशी

इससे पहले राजस्थान के सीकर में नाबालिग और युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस के मुताबिक दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे, जो बुधवार को अपने घरों से निकले थे। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। मामला सीकर के सदर इलाके का है, जहां रशीदपुरा इलाके में ट्रेन से कटे दो शव मिले। इसके बाद पुलिस ने शव के पास से मिले मोबाइल के आधार पर दोनों की शिनाख्त की। सीकर के सदर थाना इलाके में युवक युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली थी।

प्यार में मिली बेवफाई तो युवक ने खत्म कर दी अपनी जिंदगी, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

No comments Document Thumbnail

देश में आत्महत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। इसमें किसानों के बाद आत्महत्या करने वालों में युवाओं का नाम सबसे ज्यादा सामने आ रहा है। ताजा मामला बिहार के मधेपुरा का है, जहां कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रहे एक युवक ने प्यार में धोखा मिलने पर अपनी जिंदगी ही खत्म कर दी। युवक प्यार में बेवफाई बर्दाश्त नहीं कर पाया और फांसी के फंदे पर झूल गया। युवक ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने लिखा है कि 'हमारा प्यार ही हमारा दुश्मन हो गया। गलती तो मैंने ही की है, क्योंकि प्यार गलत लड़की से कर लिया, जो मुझे समझ नहीं पाई। परिवार के लोगों से मैं माफी मांगना चाहता हूं। माफ कर दीजिएगा पापा इतने दिन की ही कहानी थी।'

जानकारी के मुताबिक मधेपुरा शहर के वार्ड नंबर-13 जगजीवन आश्रम मोहल्ले में नीतीश कुमार नामक युवक किराए पर कमरा लेकर पढ़ाई करता था। युवक बिहारीगंज थाना क्षेत्र के बभनगामा का रहने वाला था। उसकी उम्र अभी सिर्फ 18 साल थी। इस उम्र में ही वह एक लड़की के प्यार में पड़ गया और धोखा मिलने पर अपनी जान दे दी। युवक जिस मकान में रहता था वह पेशे से वकील नागेश्वर शर्मा का है। घटना के बारे में मकान मालिक नागेश्वर शर्मा ने कहा कि युवक पिछले कुछ दिनों से उनके मकान में किराए का कमरा लेकर रह रहा था। वह यहां कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रहा था।  

मंगलवार को उसके कमरे पर एक महिला आई थी, जो बाद में चली गई। उन्होंने बताया कि बुधवार को जब काफी देर तक नीतीश का कमरा नहीं खुला तो उन्होंने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से किसी की आवाज नहीं आई। जबकि कमरा अंदर से बंद था। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस अब उस महिला से पूछताछ कर रही है। इधर, महिला ने युवक के सुसाइड करने पर अनभिज्ञता जाहिर की है और किसी तरह की जानकारी से इनकार किया है। ये वही महिला है, जो मंगलवार की रात युवक से मिलने आई थी। वहीं युवक के सुसाइड कर लेने के बाद जब लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही थी। इस दौरान भी वो वहां खाना लेकर पहुंची थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.