Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

दर्दनाक: अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, 4 लोगों की मौत, 7 घायल

Document Thumbnail

महासमुंद के सरायपाली ब्लॉक के भालूकोना में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में दो महिला और दो पुरूष शामिल है। वहीं हादसे में 7 लोग घायल हुए हैं। सरायपाली SDM नम्रता जैन सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और घायलों को बसना अस्पताल में पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

घायलों की हालत फिलहाल पहले से ठीक बताई गई है। तीन गंभीर रूप से घायलों को अच्छे इलाज के लिए महासमुंद भेजा गया है। SDM ने अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल जाना और उनसे बातचीत की। उन्होंने डॉक्टरों को सभी जरूरी इलाज करने को कहा। 

जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर में काफी लोग सवार होकर भालूकोना कार्यक्रम में जा रहे थे। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें ट्रैक्टर ट्रॉली में दबने की वजह से चार लोगों की मौत हो गई और कुछ लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज जारी है। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने सभी घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए है। वहीं उन्होंने SDM से दुर्घटना की पूरी जानकारी ली और जांच के निर्देश दिए। 

CM भूपेश बघेल ने जताया दुख 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महासमुंद जिले के सरायपाली हुए सड़क हादसे को लेकर गहरा दुख जताया है। साथ ही घायलों के इलाज के लिए जिला प्रशासन को त्वरित कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं। सभी ट्रैक्टर में काफी लोग सवार होकर भालूकोना छठ्ठी कार्यक्रम में जा रहे थे।  

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.