Media24Media.com: रामनवमी के दिन शादी के बंधन में बंधेंगे 200 जोड़े, मंत्री अनिला भेड़िया होंगी शामिल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

रामनवमी के दिन शादी के बंधन में बंधेंगे 200 जोड़े, मंत्री अनिला भेड़िया होंगी शामिल

Document Thumbnail

महासमुंद : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत रामनवमी के दिन यानी 10 अप्रैल को महासमुंद जिले के 200 जोड़े शादी के बंधन में बंधेंगे। विवाह कार्यक्रम का आयोजन महासमुंद के संजय कानन में 10 अप्रैल को 11 बजे से होगा। मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता संसदीय सचिव और विधायक विनोद चंद्राकर करेंगे। वे नव विवाहित जोड़े को आशीर्वाद देंगे। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास समीर पांडेय ने बताया कि 200 जोड़ों की शादी के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई है।

फाइल फोटो

विशिष्ट अतिथि के तौर पर अध्यक्ष जिला पंचायत उषा पटेल, सदस्य छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग अनिता रावटे, अध्यक्ष नगर पालिका प्रकाश चंद्राकर, अध्यक्ष महिला नागरिक सहकारी बैंक महासमुंद अरूणा शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य बसंता ठाकुर, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत त्रिलोकी राधेश्याम समेत संगठन पदाधिकारी रश्मि चंद्राकर और अन्नु चंद्राकर शामिल होंगी।

फाइल फोटो

क्या है मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना

इस योजना को छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू किया है। इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की कन्या के विवाह पर सरकार द्वारा 25000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इस योजना का संचालन किया जाता है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए कन्या की आयु 18  या फिर 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए। इसके अलावा इस योजना का लाभ सिर्फ एक परिवार की 2 कन्याएं ही उठा सकती हैं। 

फाइल फोटो

सामूहिक विवाह का आयोजन

इस योजना के माध्यम से सामूहिक विवाह का आयोजन भी करवाया जाता है। छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत विधवा, अनाथ या निराक्षित कन्याओं को भी शामिल किया गया है। इस योजना के माध्यम से परिवार को विवाह के समय आने वाली आर्थिक कठिनाइयों से निवारण मिलेगा। इसके अलावा ये योजना विवाह में होने वाली फिजूलखर्ची रोकने में भी कारगर साबित होगी। सरकार का कहना है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के माध्यम से लाभार्थियों के सामाजिक स्थिति में भी सुधार आएगा और सादगी पूर्ण विवाह को बढ़ावा, सामूहिक विवाह का प्रोत्साहन समेत शादी में दहेज की लेनदेन पर रोकथाम भी होगी।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.