Media24Media.com: महासमुंद शहर में 100 बिस्तरों वाला पहला प्राइवेट हॉस्पिटल सोहम

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महासमुंद शहर में 100 बिस्तरों वाला पहला प्राइवेट हॉस्पिटल सोहम

Document Thumbnail

महासमुंद में सोहम हॉस्पिटल  60 बिस्तरों का था। वहाँ अब मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 100 बिस्तर उपलब्ध है। जहां मरीजो को एक छत के नीचे ही हॉस्पिटल में सभी सुविधाएं मिल रही है। जिसमें सिर से लेकर पांव तक सभी ऑपरेशन की सुविधाएं भी उपलब्ध है। छोटी व बड़ी किसी भी आपरेशन के लिए अब रायपुर जाने की जरुरत नही है।  जिला मुख्यालय महासमुंद में यह एकमात्र पहला 100 बिस्तरों वाला सर्वसुविधायुक्त हॉस्पिटल है। 

हॉस्पिटल के संचालक डॉ युगल चंद्राकर ने बताया कि  यहां  CT scan , USG, ECO, X-Rey, ECG, Diaysis, और मॉड्यूलर ऑपरेशन थ्रेटर की अत्याधुनिक सुविधाओं की उपलब्धता है। शहर के सबसे बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल के क्रिटीकल केयर ICU में जहाँ वेंटिलेटर के साथ अन्य जीवन रक्षक उपकरण हैं। इसके साथ प्रशिक्षित डेडिकेटेड नर्सिंग स्टाफ और 24 घण्टे गहन चिकित्सक विशेषज्ञ की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। जिससे मरीजो को 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही है। 

नया कीर्तिमान किया स्थापित 

संकल्प, सेवा और साधना के मूलमंत्र के साथ सोहम हॉस्पिटल लगातार जनसेवा में नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। जन सरोकार प्राथमिकता में शामिल है। गांवों में निःशुल्क जांच शिविर और गंभीर रूप से बीमार लोगों को उपचार उपरांत एम्बुलेंस से घर पहुंच सेवा भी मुहैया कराई जा रही है। बहुत कम समय में हॉस्पिटल ने जन स्वास्थ्य रक्षा में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। (IF)

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.