Media24Media.com: सोहम अस्पताल

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label सोहम अस्पताल. Show all posts
Showing posts with label सोहम अस्पताल. Show all posts

सोहम हॉस्पिटल में गर्भवती माताओं की निःशुल्क सोनोग्राफी जांच

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द। सोहम अस्पताल द्वारा तुमगांव क्षेत्र के 15 गर्भवती महिलाओं का निशुल्क सोनोग्राफी जांच किया गया। जननी सुरक्षा योजना के तहत विशेष सुविधा दी जा रही है। डॉ युगल चंद्राकर ने बताया कि सोहम हॉस्पिटल में गर्भवती महिलाओं के लिए सोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध है। अस्पताल में हाई रिक्स डिलेवरी एवं अन्य सिजेरिन की सुविधा उपलब्ध है तुमगांव  क्षेत्र की 15 महिलाओं का  निशुल्क जांच किए जाने पर क्षेत्र के लोगों द्वारा आभार व्यक्त किया गया।



डॉ चंद्राकर ने बताया कि अब प्रत्येक माह के 10 और 25  को सोहम हॉस्पिटल मे तुमगांव क्षेत्र के लोगों का निशुल्क सोनोगाफी किया जाएगा। गौरतलब है कि डॉ युगल का गृहग्राम मालीडीह, तुमगांव क्षेत्र में है। क्षेत्र की गर्भवती माताओं को विशेष सुविधा देने के लिए उन्होंने यह कार्यक्रम बनाया है। इसकी सर्वत्र सराहना की जा रही है। किसी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में इस तरह की सुविधा उपलब्ध कराने की यह अनुकरणीय प्रयास है।

महासमुंद शहर में 100 बिस्तरों वाला पहला प्राइवेट हॉस्पिटल सोहम

No comments Document Thumbnail

महासमुंद में सोहम हॉस्पिटल  60 बिस्तरों का था। वहाँ अब मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 100 बिस्तर उपलब्ध है। जहां मरीजो को एक छत के नीचे ही हॉस्पिटल में सभी सुविधाएं मिल रही है। जिसमें सिर से लेकर पांव तक सभी ऑपरेशन की सुविधाएं भी उपलब्ध है। छोटी व बड़ी किसी भी आपरेशन के लिए अब रायपुर जाने की जरुरत नही है।  जिला मुख्यालय महासमुंद में यह एकमात्र पहला 100 बिस्तरों वाला सर्वसुविधायुक्त हॉस्पिटल है। 

हॉस्पिटल के संचालक डॉ युगल चंद्राकर ने बताया कि  यहां  CT scan , USG, ECO, X-Rey, ECG, Diaysis, और मॉड्यूलर ऑपरेशन थ्रेटर की अत्याधुनिक सुविधाओं की उपलब्धता है। शहर के सबसे बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल के क्रिटीकल केयर ICU में जहाँ वेंटिलेटर के साथ अन्य जीवन रक्षक उपकरण हैं। इसके साथ प्रशिक्षित डेडिकेटेड नर्सिंग स्टाफ और 24 घण्टे गहन चिकित्सक विशेषज्ञ की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। जिससे मरीजो को 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही है। 

नया कीर्तिमान किया स्थापित 

संकल्प, सेवा और साधना के मूलमंत्र के साथ सोहम हॉस्पिटल लगातार जनसेवा में नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। जन सरोकार प्राथमिकता में शामिल है। गांवों में निःशुल्क जांच शिविर और गंभीर रूप से बीमार लोगों को उपचार उपरांत एम्बुलेंस से घर पहुंच सेवा भी मुहैया कराई जा रही है। बहुत कम समय में हॉस्पिटल ने जन स्वास्थ्य रक्षा में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। (IF)

महासमुंद के सोहम अस्पताल में एडवांस सिटी स्केन की सुविधा शुरू

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। लभराखुर्द स्थित सोहम हॉस्पिटल में मरीजों को अब एडवांस सिटी स्केन की भी सुविधा मिलेगी। हास्पिटल ने मरीजों की बढ़ती मांग को देखते हुए यह सुविधा 1 फरवरी से शुरु कर दी है। अस्पताल संचालक डॉ युगल चंद्राकर ने बताया कि मरीजों को रियायती दर पर यह सुविधा दी जा रही है। टेस्ट के बाद मरीजों को तुरंत इसकी रिपोर्ट मिलेगी।

उन्होंने बताया कि कोविड की दूसरी लहर के दौरान सिटी स्केन को लेकर मरीजों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा था। कुछ स्थानों पर इसके लिए मरीजों को दोगुनी रकम भी देनी पड़ी थी। जिसे देखते हुए उन्होने मरीजों के लिए यह सुविधा अस्पताल में शुुरु की है। उन्होने कहा कि अस्पताल में सोनोग्राफी, लैब आदि की सुविधा पहले से ही उपलब्ध है।  

कोविड और सिर की चोट में सिटी स्केन आवश्यक

कोरोना संक्रमित मरीज के फेफड़ों में संक्रमण कितना प्रतिशत फैला है, इसका पता सिटी स्केन की रिपोर्ट से ही पता चलता है। जिसके आधार पर चिकित्सक उनका बेहतर उपचार कर पाते हैं। कोरोना की दूसरी लहर में सर्वाधिक मरीजों का उपचार सिटी स्केन की रिपोर्ट के आधार पर चिकित्सकों ने किया। जिससे कई गंभीर मरीज स्वास्थ्य हुए। जिनमें संक्रमण अधिक था और वे जांच नहीं करा पाए ऐसे मरीजों की जान चली गई। इसलिए चिकित्सकों ने इसकी जांच अनिवार्य की है। इसके अलावा सड़क हादसे में सिर पर चोट लगने से भी मरीज का सफल उपचार सिटी स्केन की रिपोर्ट के आधार पर ही निर्भर रहता है। डॉ चंद्राकर ने कहा कि सिर पर चोट लगने पर मरीज सिटी स्केन जरुर कराएं। जिससे वे सही उपचार कराकर स्वस्थ हो सकें।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.