Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में परिवहन विभाग की कार्रवाई जारी, 22.58 लाख रुपए से ज्यादा की टैक्स वसूली

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में परिवहन विभाग की कार्रवाई जारी, 22.58 लाख रुपए से ज्यादा की टैक्स वसूली

Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में इन दिनों परिवहन विभाग द्वारा वाहनों के बकाया टैक्स वसूली के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देश के बाद परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा ने समस्त जिला परिवहन अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसी तहत परिवहन अमले ने 16 मार्च को प्रदेशभर में अभियान चलाया। इस दौरान 22 लाख 58 हजार 651 रुपए की बकाया टैक्स वसूली हुई। वहीं परिवहन विभाग की ओर से 27 वाहनों का चालान और 29 वाहनों की कुर्की की कार्रवाई की गई।

 

परिवहन विभाग के मुताबिक वाहनों के बकाया टैक्स वसूली के लिए 16 मार्च को चलाए गए सघन अभियान के दौरान 20 मालवाहक और 09 यात्री वाहन जब्त की गई। इनमें कोरिया में 9, अंबिकापुर में 5, जांजगीर में 4, बालोद, बेमेतरा में 3-3, महासमुंद में 2, सूरजपुर, राजनांदगांव, कवर्धा में एक-एक वाहनों को जब्त किया गया है। इन वाहनों का कुल 10 लाख 71 हजार 223 रुपए टैक्स की राशि बकाया है। वहीं कवर्धा जिले में 5, रायपुर में 10, जांजगीर और मुंगेली में 2-2, महासमुंद, बेमेतरा, कोरिया में एक-एक वाहनों समेत कुल 22 वाहनों की जब्ती पेंडिंग है। जबकि परिवहन विभाग के वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) स्कीम के तहत 20 मालवाहक वाहन और 2 यात्री वाहनों से कुल 21 लाख 59 हजार 570 रुपए बतौर टैक्स प्राप्त हुए हैं। 

इन जिलों में हुई कार्रवाई

टीम ने दुर्ग जिले में 04 वाहनों की चालानी कार्रवाई में 8 लाख 13 हजार 036 रुपए, अंबिकापुर में 2 वाहनों से 01 लाख 57 हजार, महासमुंद में एक वाहन से 2 लाख 39 हजार 475, राजनांदगांव में एक वाहन से 36 हजार, कवर्धा में 06 वाहनों से 4 लाख 39 हजार 309, बेमेतरा में 3 वाहनों से 71 हजार 699, कोरिया में एक वाहन से 01 लाख 27 हजार, जांजगीर में 2 वाहन से 2 लाख 43 हजार 727, मुंगेली में 2 वाहन से 31 हजार 397 रूपए की राशि प्राप्त की गई।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.