Media24Media.com: पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, एक जवान भी घायल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, एक जवान भी घायल

Document Thumbnail

दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस ने 3 लाख रुपए के इनामी नक्सली को ढेर कर दिया है। मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की पहचान लखमा कवासी के रूप में हुई है, जो नक्सलियों के सबसे मजबूत दरभा डिवीजन कमेटी के प्लाटून नंबर 31 का सदस्य था। मौके से जवानों ने हथियार समेत भारी मात्रा में विस्फोटक भी बरामद किया है। 

 

जानकारी के मुताबिक पुलिस को देर शाम सूचना मिली थी कि कटेकल्याण के जंगल में 10 से 15 की संख्या में हथियारबंद नक्सली मौजूद हैं, जिसके आधार पर पुलिस ने दंतेवाड़ा से DRG जवानों की एक टीम को इलाके की सर्चिंग के लिए भेजा था। इस दौरान जैसे ही जवान मौके पर पहुंचे वहां पहले से ही घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। हालांकि जवानों ने भी नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया।

आधे घंटे तक चली मुठभेड़

वहीं करीब आधे घंटे तक चली इस मुठभेड़ में जवानों ने एक हार्डकोर नक्सली को ढेर कर दिया। मुठभेड़ के बाद इलाके की सर्चिंग की गई। सर्चिंग में जवानों ने नक्सली का शव समेत एक देसी पिस्टल, 5 किलो का एक टिफिन IED, विस्फोटक सामान, वायर, नक्सल साहित्य, नक्सल वर्दी, पिट्ठू समेत भारी मात्रा में दैनिक उपयोग का समाना बरामद किया है। लखमा कवासी कई बड़ी घटनाओं में शामिल था। दंतेवाड़ा SP सिद्धार्थ तिवारी ने इसे पुलिस की बड़ी सफलता बताई है।

नक्सलियों की फायरिंग में एक जवान घायल

वहीं सुकमा जिले के मामला किस्टाराम थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने पुलिस कैंप पर फायरिंग की है। कैंप में मौजूद जवानों ने भी नक्सलियों पर जवाबी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में STF का एक जवान घायल है। बताया जा रहा है कि जवान को हल्की चोटें आई हैं और उनकी स्थित अभी ठीक है। इधर, मुठभेड़ में कई नक्सलियों को गोली लगने की खबर है। अब तक इस मुठभेड़ की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

SP सुनील शर्मा ने कैंप पहुंचकर ली जानकारी

बता दें कि हाल ही में पोटकपल्ली में नवीन पुलिस कैंप की स्थापना की गई है। इलाके में भारी सुरक्षा के बीच सड़क निर्माण का भी काम चल रहा है, जिसे लेकर नक्सलियों में बौखलाहट देखने को मिल रही है। सोमवार की शाम नक्सलियों ने अचानक कैंप पर फायरिंग कर दी। इसके बाद जवानों ने भी उनको मुंहतोड़ जवाब दिया, जिसमें कई नक्सलियों के घायल होने की बात भी कही जा रही है। इस मुठभेड़ के बाद सुकमा SP सुनील शर्मा खुद कैंप पहुंचे और घटना की जानकारी ली।  

10 दिन पहले 5 लाख के इनामी को किया था ढेर 

इससे 10 दिन पहले दंतेवाड़ा जिले में ही DRG जवानों ने मुठभेड़ में 5 लाख रुपए के इनामी नक्सली को मार गिराया था। उस समय भी जवानों को सूचना मिली थी कि ग्राम बुरगुम के जंगल में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी है। इस पर DRG जवानों को एरिया डॉमिनेशन के लिए भेजा गया था। सर्चिंग के दौरान जंगल में पहाड़ी की ओर बढ़ते हुए पहले से घात लगाए नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस पर जवानों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई थी। थोड़ी देर चली मुठभेड़ के बाद नक्सली जंगल और पहाड़ी का सहारा लेकर भाग निकले। फायरिंग बंद होने के बाद जवानों ने सर्चिंग शुरू की तो मौके से एक नक्सली का शव बरामद हुआ। उसकी पहचान अरनपुर के बुरगम निवासी अर्जुन उर्फ लखमा सोड़ी के रूप में हुई थी। 

छत्तीसगढ़ पुलिस चला रही कई तरह के अभियान

बता दें कि नक्सलियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस कई तरह के अभियान चला रही है, जिससे प्रभावित होकर कई नक्सली आत्मसमर्पण भी कर रहे है। जबकि सूरक्षाबल के जवान कई नक्सलियों को गिरफ्तार भी कर रहे है, जिससे बौखलाएं नक्सली इस तरह के कायरना हरकत कर रहे हैं। बता दें कि प्रदेश में बीते साल के मुताबले इस साल नक्सली हमले और गतिविधियां कम हुई है। वहीं छत्तीसगढ़ पुलिस और सरकार नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। 

नक्सली लगातार दे रहे वारदात को अंजाम

पुलिस की लगातार कार्रवाई से बौखलाए नक्सली लोगों में दहशत फैलाने के लिए लगातार किसी न किसी कायराना करतूत को अंजाम देने में लगे हुए हैं। नक्सली लगातार पुलिस की नाक के नीचे मुखबिरी के शक में ग्रामीणों की हत्या कर रहे हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.