Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

डिजिटल सदस्यता अभियान को लेकर कांग्रेस की जिलास्तरीय बैठक

महासमुंद: छत्तीसगढ़ में चल रहे कांग्रेस डिजिटल सदस्यता अभियान की समीक्षा शुरू हो गई है, जिसे लेकर सोमवार को टाउन हाल पिथौरा में डिजिटल कांग्रेस सदस्यता अभियान की समीक्षा के लिए बैठक हुई। इसमें प्रदेश निर्वाचन अधिकारी और पूर्व सांसद हुसैन उमर दलवाई ने जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद के सभी ब्लॉक की संयुक्त बैठक कर ऑफलाइन और ऑनलाइन सदस्यता अभियान का ब्यौरा लिया।

बैठक में हुसैन उमर दलवाई के साथ प्रदेश महामंत्री और डिजिटल मेंबरशिप के प्रदेश प्रभारी अमरजीत चावला, प्रकाश सोनवाने, डिजिटल मेंबरशिप के प्रदेश समन्वयक पियूष कोसरे जिला प्रभारी महामंत्री कन्हैया अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री रंजीत कोसरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर, जिला प्रभारी महामंत्री संजय शर्मा, विधानसभा प्रभारी महासमुंद अजय नंद, खल्लारी मोहित ध्रुव, बसना दाऊ लाल चंद्राकर, साराईपाली नरेंद्र दुबे, की विशेष उपस्थिति रहीं। 

अभियान को जरूर करेंगे पूरा: हुसैन उमर

कांग्रेस प्रदेश निर्वाचन अधिकारी हुसैन उमर दलवाई ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का राष्ट्रवाद समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के उत्थान की बात करती है, जबकि भाजपा का राष्ट्रवाद अडानी और अंबानी के विकास की बात करती हैं, भाजपा में तो मिस कॉल करो और सदस्य बन जाओ के माध्यम से लोगों को धोखे से सदस्य बनाती है, कांग्रेस हमेशा सत्य के साथ खड़ी है, और हमेशा जनता के हित में कार्य करती है, बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर मेंबर शिप करने और छत्तीसगढ़ सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की बात कही, साथ ही चीफ एनरोलर एवं एनरोलरों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि महासमुंद जिला में ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस सदस्य बनाने की जिम्मेदारी आप सभी की है और मुझे पूरा विश्वास है कि आप इस अभियान को जरूर पूरा करेंगे। 

डॉ रश्मि चंद्राकर ने किया संबोधित

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने अपने संबोधन में कहा कि महासमुंद जिला में सदस्यता अभियान बहुत ही जोर से चल रहा, जिसमें हमारे ब्लाक अध्यक्ष गण, IT सेल, युवा कांग्रेस की विशेष सहयोग मिल रहा है, जिला के चारों विधानसभा प्रभारी, सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, चीफ एनरोलर एवं एनरोलर सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए खुब मेहनत कर रहे हैं।

सदस्यता महाभियान को सफल जरूर बनाएंगे: अमरजीत चावला

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिजिटल सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी और महामंत्री अमरजीत चावला ने कहा कि ये हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि आपके जिले का बेटा को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भरोसा जताया है। हमें डट कर मेहनत करना है और ज्यादा से ज्यादा लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाना है। जिला कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि हमें गांव-गाव में जाकर सदस्यता अभियान को सफल बनाना है भले ही हमें गांव में रात गुजारनी पड़े मगर हम इस सदस्यता महाभियान को सफल जरूर बनाएंगे। 

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता ठाकुर अनंत सिंह वर्मा ने किया और पिथौरा नगर पंचायत अध्यक्ष आत्मा राम यादव ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कांग्रेस जनों का आभार प्रकट किया। डिजिटल सदस्यता अभियान के जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला के सभी ब्लॉक अध्यक्ष पिथोरा करन दीवान, महासमुंद शहर खिलावन बघेल, महासमुंद ग्रामीण ढेलू निषाद, झलप-पटेवा अध्यक्ष खिलावन साहू, बागबाहरा ग्रामीण रवि निषाद, बागबाहरा शहर भूपेंद्र ठाकुर, कोमाखान संतोष पटेल, सरायपाली पुष्पेंद्र पटेल, साराईपाली शहर आदित्य, छुईपाली, बलराम भोई, भवंरपुर जितेंद्र सिदार, बसना विजय साहू, सांकरा रवि कश्यप, महासमुंद जनपद अध्यक्ष यातेंद्र साहू, पिथोरा जनपद उपाध्यक्ष मुकेश यादव, जिला पंचायत सदस्य बसंता ठाकुर, अरविंदर सिंह खनूजा, कुलवंत खनूजा, देवेश निषाद, राजेश सोनी, मनजीत सलूजा, तौकीर दानी, इश्तियाक खैरानी, अनुसूचित महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष बृजेन बंजारे, ममता चंद्राकर, आईटी सेल एवं सोशल मीडिया प्रदेश सचिव अभय सिंह सोनवानी, आईटी सेल लोकसभा अध्यक्ष जफरुल्लाह खान, जिला अध्यक्ष नितेंद्र बैनर्जी उपस्थित रहे।

खल्लारी अध्यक्ष मोती लाल जांगड़े, बसना अध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी, सराईपाली अध्यक्ष मनप्रीत रैना, मोती साहू, लीलू साहू, नरेंद्र साव, श्याम पटेल, संध्या साव, तनुजा साहु महिला अध्यक्ष बसना, सतीश भोई जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष, असंगठित का. क. कांग्रेस प्रदेश संयोजक नरेंद्र सेन, प्रेमलाल सिन्हा, बुद्धेश्वर डडसेना, फिरोज खान, दिनेश नामदेव, बबलू सोनी, राजू सिन्हा, काशीराम शर्मा, लेख राम दीवान, कमल साहू, पूनम मानिकपुरी, ओमप्रकाश चक्रधारी, सुदर्शन, रमेश प्रधान, किशोर सोनवानी, महेंद्र साहू, कमलेश बारिक, टेकलाल साहू, नंदू राज, शैलेंद्र डडसेना, देव नारायण तिवारी, नारद भोई, राजा बग्गा, सुमित सिंघल, कौशल रोहिल्ला, जितेंद्र सिन्हा, सनी दत्ता, देव सिंह दीवान, युगल यादव, गौतम साहू, महेश्वर पटेल, अवध पटेल, खुमान साहू, कमल साहू, श्री राम मानिकपुरी, देवेंद्र चक्रधारी, रोशन ठाकुर, ओम प्रकाश साहू, रूपचंद्र चक्रधारी एवं सभी वरिष्ठ कांग्रेसी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, छात्र कांग्रेस, सेवादल कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग, आदिवासी कांग्रेस, अनुसूचित जाति कांग्रेस, मजदूर कांग्रेस के समस्त प्रकोष्ठ के कांग्रेस पदाधिकारी चीफ एनरोलर्स, एनरोलर्स, जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी, बूथ प्रभारी और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.