Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

एक साल के अंदर में 175 आतंकी ढेर, पत्थरबाजी की घटनाओं में भी गिरावट, CRPF के DG ने दी जानकारी

जम्मू और कश्मीर में लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं। इस बीच आतंकवादियों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं, जिसके तहत सुरक्षाबलों को लगातार सफलता मिल रही है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक कुलदीप सिंह ने बताया कि एक साल के अंदर में CRPF ने जम्मू-कश्मीर में 175 आतंकवादियों को मार गिराया है। वहीं 1 मार्च 2021 से 16 मार्च 2022 तक 183 को पकड़ा है। इस अवधि के दौरान जवानों ने वामपंथी उग्रवाद (LWE) प्रभावित राज्यों में विभिन्न अभियानों में 19 नक्सलियों को मार गिराया और 699 को गिरफ्तार किया है। 

DG कुलदीप सिंह ने बताया कि जोखिम कोष से वित्तीय सहायता के तहत कार्रवाई में शहीद हुए जवानों की राशि 20 लाख रुपए से बढ़ाकर 30 लाख रुपए और अन्य सभी मामलों के लिए 15 लाख रुपए से बढ़ाकर 20 लाख रुपए कर दी गई है। उन्होंने बतया कि VIP सुरक्षा विंग में 32 महिला कर्मियों को शामिल किया गया है। हम हमेशा महिलाओं को प्रोत्साहित करते हैं, कोबरा में भी महिलाएं भाग ले रही हैं। 

'117 लोगों को प्रदान किया सुरक्षा कवच'

महानिदेशक कुलदीप सिंह बताया कि CRPF विभिन्न श्रेणियों के 117 लोगों को सुरक्षा कवच प्रदान कर रहा है।  इससे पहले कश्मीर में आतंक के खिलाफ लड़ाई लड़ रही CRPF के DG कुलदीप सिंह ने कहा था कि आतंक के खिलाफ कार्रवाई में आतंकी जिस भी जगह पनाह लेंगे। उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के प्रमुख ने कहा कि कश्मीर में स्थिति तेजी से सामान्य हो रही है। DG इस साल पहली बार अपना स्थापना दिवस जम्मू में मना रही है।

'पत्थरबाजी की घटनाओं में गिरावट'

उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 के जम्मू-कश्मीर से हटने के बाद से घाटी में तेजी से पत्थरबाजी की घटनाओं में गिरावट देखने को मिली है। DG ने  कहा कि विदेशी आतंकियों की घुसपैठ और हमले भी कम हुए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि स्थिति हाथ से निकल गई है। अनुच्छेद 370 हटने के बाद पथराव की घटनाएं लगभग शून्य पर हैं। CRPF डीजी ने कहा कि विदेशी आतंकियों की घुसपैठ और हमले में कमी आई है।

10 जवानों ने की आत्महत्या:DG

DG ने बताया कि 2022 में अभी तक 10 जवानों ने आत्महत्या की है। हम 'चौपाल' का आयोजन करने समेत मानसिक तनाव को दूर करने के लिए विभिन्न कदम उठा रहे हैं। अगर हम समस्याओं को हल करने में असमर्थ हैं तो हम प्रोफेशनल का सहारा लेते हैं। इससे पहले उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर में स्थिति 'बहुत अच्छी' है और इसमें और सुधार हो रहा है। घाटी में इन दिनों सेना और CRPF दोनों मिलकर आतंकियों से लोहा ले रही हैं। बता दें कि CRPF जम्मू के एम ए स्टेडियम में शनिवार को अपने वार्षिक 83वें स्थापना दिवस परेड का आयोजन करेगी। ये पहली बार है कि जब बल दिल्ली-एनसीआर के बाहर अपना वार्षिक दिवस मना रहा है, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.