Media24Media.com: श्रीराम के सुमिरन मात्र से इंसान भव से हो जाता है पार : अशवंत तुषार साहू

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

श्रीराम के सुमिरन मात्र से इंसान भव से हो जाता है पार : अशवंत तुषार साहू

Document Thumbnail

महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बंदोरा में आयोजित अखण्ड रामायण प्रतियोगिता के समापन अवसर पर किसान नेता अशवन्त तुषार साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सर्वप्रथम उन्होंने प्रभु श्री राम की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों के खुशहाली की कामना की। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि राम और रामायण हमारे जीवन का सार और आधार है। 

रामायण हमें सत्य के मार्ग पर चलने की सीख देता है, अंधरे से प्रकाश की तरफ ले जाता है। हमें बुराई से अच्छाई की तरफ ले जाने की प्रेरणा देता है। रामायण हमारे जीवन में धर्म और संस्कृति के आधार पर हमें विचारवान होने की प्रेरणा देता है। रामायण में भगवान राम का पूरा जीवनचरित्र, सम्पूर्ण समाज के लिए प्रेरणादायी है।

श्रीफल भेंटकर किया सम्मान

इस अवसर पर साथ में नारायन पटेल, गोकुल साहू, अरून विश्वकर्मा, विजय, पटेल, रमेश पटेल,होमन पटेल, नाथूराम पटेल, जगदीश पटेल, शंकर पटेल, सुखलाल साहू, सुरेश यादव, मनोहर पटेल, अजय साहू बड़ी संख्या में ग्रामीण जन, महिलाएं उपस्थित रहे।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.