Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

चीतल का शिकार कर होली मना रहे 9 गिरफ्तार, 7 फरार

Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के  ग्राम रामपुर जंगल में वन्यप्राणी चीतल का  शिकार करने वाले  16 ग्रामीणों पर मामला दर्ज कर अब तक कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बाकी सात आरोपियों को  गिरफ्तार करने  वन विभाग जुटा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात होलिका दहन के समय झलप ग्राम के समीप रामपुर में कुछ ग्रामीण चीतल मांस बेच रहे थे। इसकी सूचना मुखबिर से मिलते ही महासमुन्द के प्रभारी परिक्षेत्र अधिकारी तोषराम सिन्हा ने घटना की जानकारी अपने उच्च अधिकारियों  को दी।

इसके बाद मुख्य वन संरक्षक जे.आर. नायक के निर्देश एवं डी एफ ओ पंकज राजपुत के मार्गगदर्शन मे तोषराम सिन्हा प्रभारी परिक्षेत्र अधिकारी महासमुन्द के द्वारा  थाना प्रभारी पटेवा कुमारी चन्द्राकर  एवम पुलिस बल के सहयोग से ग्रामीण सुखरू पिता मंगलू कमार को रोकर पुछताछ की गई। थैले में रखे सामग्री की जांच की गई जिसमें चीतल का कटा हुआ  मांस एवं तराजू बाट तथा हरिया रखा पाया गया। सामग्री को जब्त करते हुए भारतीय वन अधिनियम 1972 की धारा 09, 69 49 50 51 52 के तहत वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया।बता दें यह इलाका बारनवापारा अभ्यारण्य इलाके से लगा हुआ है। अभी हाल ही में यहाँ काले हिरनों को छोड़ा गया है। इसके साथ ही यहाँ के जंगलों से लगे इलाकों में शिकार की आशंका बढ़ गई है।

पूछताछ में 16 लोगों की संलिप्तता आई सामने

पूछताछ में आरोपी ने  कुल 16 व्यक्तियों की संलिप्तता बताई। इसके बाद  उप वनमंडलाधिकारी महासमुन्द  यू.आर. बसंत के मार्गदर्शन में सर्च वारंट जारी करते हुए छापामार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान घर से अधपका एवं पका हुआ मांस, कढ़ाई एवं गंजी में रखा मांस जब्त किया गया।  जब्ती की कार्रवाई पूर्ण कर आरोपियों को वन परिक्षेत्र कार्यालय महासमुन्द में लाकर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

पकड़े गए आरोपियों के नाम 

राजाति  कमार ,अजय कमार ,, सुधराम कमार, भुखन यादव,सोनउ कमार,बुधारू कमार,भुवन बरिहा,विजय कमार (सभी रामपुर निवासी ),देवकुमार यादव  कुररुभाठा,समारू सिंग सोनासिल्ली बताए जा रहे है। 16 आरोपियों में कुल 9 आरोपी पकड़े गए है जबकि 7 फरार आरोपियों की तलाश जारी है |

ये रही टीम 

उक्त मामले में  प्रभारी परिक्षेत्र अधिकारी तोषराम सिन्हा परिक्षेत्र सहायक बोडरा श्जे.आर ठाकुर परिक्षेत्र सहायक महासमुन्द  नवीन शर्मा, परिक्षेत्र सहायक तुमगांव  चुमेश कुमार साहू तथा  मुन्नालाल त्रिपाठी वनपाल, दीपक शर्मा वनरक्षक  बाजन सिंह डडसेना वनरक्षक , राजाराम डडसेना वनरक्षक, श्देवकुमार ध्रुव वनरक्षक  चम्पेश्वर साहू गेमगार्ड, सुरेश कुमार ध्रुव, मितेश्वर ध्रुव,  कृपाल नागवंशी,  छबीलाल ध्रुव, अगनु निषाद,  मनोज देवांगन, धनेश दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.