Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label पश्चिम बंगाल क्राइम न्यूज. Show all posts
Showing posts with label पश्चिम बंगाल क्राइम न्यूज. Show all posts

दहेज के लिए मना करने पर पति ने जिंदा जलाकर की पत्नी की हत्या, जानिए क्या है पूरा मामला

No comments Document Thumbnail

देश में हत्या के मामले लगातार (Crime in increasing in india) बढ़ते ही जा रहे हैं। रोजाना देश के अलग-अलग हिस्सों से हत्या की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला पश्चिम बंगाल के आसनसोल का है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी को घर में ही जिंदा जलाकर मौत के घाट उतार दिया। बदबू आने पर जब पड़ोसियों ने उससे पूछा कि क्या जल रहा है, तो उसने कहा कि वो मांस पका रहा हूं। पड़ोसियों को शक हुआ तो उन्होंने घर में झांककर देखा, तो महिला जलते हुए मिली। पुलिस के मुताबिक आसनसोल के जामुरिया के निघा क्षेत्र की रहने वाली कंचन नोनिया की शादी 2015 में आसनसोल दक्षिण थाना क्षेत्र के धेमोमेन कोलियरी के रहने वाले सुधीर नोनिया से हुई थी। 

गुरुवार को पड़ोसियों ने सुधीर के घर में कुछ जलता देखा। धुंए और बदबू के बारे में पूछने पर सुधीर ने बताया कि घर में खस्सी मीट बनाया जा रहा था, लेकिन जब पड़ोसी घर के अंदर गए तब पता चला कि वो कंचन के शरीर को जला रहा था। कुछ लोगों ने कंचन के जलते हुए घटना का वीडियो बना लिया। घटना में कंचन की मौके पर ही मौत हो गई। DCP डॉ कुलदीप एसएस ने बताया कि पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। 

दहेज के लिए बेटी को मार डाला: परिजन

कंचन के परिवार के मुताबिक सुधीर ने शादी के दौरान 3 लाख रुपए दहेज मे लिए थे। सुधीर और उसके परिवार वालों ने कंचन पर दहेज लाने का दबाव डाला था। उसको 20 हजार रुपए का ब्लेजर चाहिए था। ये बात बेटी ने बताई थी। उसने कहा था कि अगर पैसे नहीं दिए तो ससुराल वाले जान से मार देंगे। ये सच साबित हुआ। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने कंचन के पति सुधीर, ससुर गुलाब नोनिया, सास मैना देवी और उसके दामाद अर्जुन नोनिया को अरेस्ट कर लिया है।

दूसरे कमरे में सो रहा था बेटा 

जानकारी के मुताबिक जिस समय महिला को जलाया जा रहा था। उस वक्त उसका डेढ़ साल का बेटा बगल के कमरे में सो रहा था। पुलिस का कहना है कि महिला अपने बच्चे को दूध पिला कर सोने के लिए दूसरे कमरे में छोड़ कर आई थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर पति और पत्नी के बीच विवाद हो गया था।

पुलिस ने दी ये जानकारी

बताया जा रहा है कि महिला का पति बेरोजगार था। लड़के के पिता कोयला खदान में मजदूरी करते हैं। पुलिस की पूछताछ में सुधीर अपना मुंह नहीं खोल रहा। बार-बार वो यही जवाब दे रहा कि घटना कैसे हुई, हमें इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस पड़ोसियों से किए गए उसके दावे के बारे में भी सवाल कर रही है, लेकिन युवक कुछ नहीं बता रहा है। हालांकि पुलिस पूछताछ के बाद कुछ भी कहने की बात कह रही है।

शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर प्रेमिका ने प्रेमी को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

No comments Document Thumbnail

पश्चिम बंगाल दिन-ब-दिन अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश में रोजाना हत्या, दुष्कर्म और मारपीट के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला कटवा के सर्कस मैदान इलाके का है, जहां एकतरफा प्रेम का अजीबों-गरीब मामला सामना आया है। यहां शादी का प्रस्ताव ठुकराने के बाद प्रेमिका ने पहले उसके गाल पर किस किया। उसके बाद से गोली मार दी। हालांकि प्रेमी बाल-बाल बच गया।


पुलिस के मुताबिक मनीषा खातून नाम की युवती ने बुधवार रात को करीब साढ़े 8 बजे कटवा सर्कस मैदान की एक गली में अपने प्रेमी को बुलाया। इस दौरान उसने युवक से कुछ देर बात की और शादी का प्रस्ताव दिया, लेकिन प्रेमी ने शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। इसके बाद प्रेमिका ने अपने प्रेमी को गोली मार दी। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक बगान पाड़ा की मनीषा खातून का कटवा के केसिया माठपाड़ा के रहने वाले लाल चंद शेख से करीब 3 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 

दहेज की मांग करने का आरोप


लोगों के मुताबिक दहेज की मांग पूरी नहीं होने के कारण प्रेमी लालचंद शादी के लिए राजी नहीं हुआ। उसे लेकर दोनों के बीच विवाद पैदा हुआ था। वहीं प्रेमी लालचंद का कहना है कि उसकी प्रेमिका के साथ किसी और का अफेयर चल रहा था, जिसकी वजह से वो अलग हो गया था। इसके बाद प्रेमिका एक साल पहले कटवा छोड़कर चली गई थी और झारखंड में रहने लगी थी। हालांकि मनीषा बीते मंगलवार की रात झारखंड से कटवा के घर लौटी थी। प्रेमी लालचंद ने आरोप लगाया है कि मनीषा ने उसे सर्कस मैदान की एक गली में बुधवार रात साढ़े आठ बजे मिलने के लिए कहा। यहीं पर सुनियोजित फायरिंग हुई। गोली उसके प्रेमी की जैकेट में जा लगी और बाहर निकल गई। लाल चांद बाल-बाल बच गया। इसी बीच प्रेमिका तुरंत लापता हो गई।

जांच में जुटी पुलिस


गोलियों की आवाज से आसपास के लोग सहम गए। घटना की सूचना मिलते ही कटवा थाने की पुलिस पहुंची और प्रेमी लाल चंद को छुड़ाकर अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनका प्राथमिक इलाज किया गया। फिलहाल युवक की स्थिति स्थिर है। वहीं लड़की के परिवार का दावा है कि मनीषा अपने बॉयफ्रेंड के साथ संबंध नहीं बनाना चाहती थी। इसके बजाय लालचंद ने उसे मजबूर कर दिया। लालचंद के पास बंदूक थी। किसी तरह वहां से गोली निकल गई। इस बीच कटवा थाना पुलिस ने आरोपी मनीषा खातून की तलाश शुरू कर दी है। इसके अलावा मनीषा को बंदूक कैसे मिली, उसके साथ कोई और था या नहीं और उसे क्यों गोली मारी इसकी जानकारी के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

युवक ने की मां-पिता और बहन की हत्या, फिर खुद की जान देने की कोशिश

No comments Document Thumbnail

पश्चिम बंगाल में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। प्रदेश के अलग-अगल जिले से रोजाना कुछ न कुछ अपराध से संबंधित खबरें सामने आती रहती है। ताजा मामला हुगली जिले का है, जहां के धनियाखाली में एक युवक ने अपने मां-पिता और बहन की हत्या कर दी। इसके बाद खुद आत्महत्या करने की कोशिश की है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है।  

पुलिस के मुताबिक असीम घोषाल 40 साल से अपनी पत्नी, बेटे और बेटी के साथ दशघरा इलाके के राज हाउस में रहते थे। लड़की की शादी कुछ साल पहले इसी घर से हुई थी। भाई दूज के मौके पर पल्लवी अपने पिता के घर आई थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक प्रोमेथेश लंबे समय से एक जटिल बीमारी से पीड़ित हैं। नतीजन परिवार में कुछ समस्याएं थीं।

आर्थिक तंगी से जूझ रहा था परिवार

पिता आसिम छोटे-मोटे काम करते थे। परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। ऊपर से बेटे के इलाज का काफी खर्च होता था। इसलिए हमेशा ही अशांति बनी रहती थी। पड़ोसियों ने बताया कि सोमवार की रात भी घर में विवाद हुआ।   एक पड़ोसी ने बताया कि पहले तो उन्हें लगा कि सब ठीक हो जाएगा। ऐसा कभी-कभार होता है, लेकिन जैसे ही वे घर में दाखिल हुए। उन्हें एक चीख सुनाई दी।

पड़ोसियों ने पुलिस को दी जानकारी

पड़ोसी ने बताया कि अंदर 3 लोग लहूलुहान हालत में जमीन पर गिरे पड़े थे और लड़का कराह रहा था। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। हालांकि पुलिस के पहुंचते तक तीनों की  मौत हो चुकी थी। तीनों के हाथ की नसें कटी गई थी। माना जा रहा है कि नस को धारदार हथियार से काटा गया है। प्रमतेश के हाथ पर घाव समान थे।

आरोपी से की जाएगी पूछताछ

पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर्स ने बताया कि उसकी भी हालत नाजुक है। पुलिस का मानना ​​है कि प्रमतेश ने अपने माता-पिता और बहन की हत्या कर आत्महत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन जांचकर्ताओं को इस बात का कोई सुराग नहीं मिला कि उसने ऐसा क्यों किया। जांचकर्ता प्रमथेश पर नजर रख रहे हैं ताकि वह जल्दी ठीक हो जाए। जिसके बाद उससे भी पूछताछ की जाएगी। तीनों के शवों को पहले ही पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा चुका है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.