Media24Media.com: मुख्यमंत्री ने राजस्व प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण के लिए दिए निर्देश

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मुख्यमंत्री ने राजस्व प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण के लिए दिए निर्देश

Document Thumbnail

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के विभिन्न तहसीलों में राजस्व प्रकरणों के निराकरणों में हो रहे विलंब को गंभीरता से लिया है। उन्होंने राजस्व प्रकरणों के तेजी से निराकरण कराने के लिए सभी संभाग आयुक्तों को निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने सभी संभागीय कमिश्नरों से कहा है कि वे तहसील कार्यालयों में आने वाले राजस्व प्रकरणों के निराकरण की सतत रूप से मॉनिटरिंग करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महीने में कम से कम दो तहसीलों या उप तहसीलों का अनिवार्य रूप से निरीक्षण करें। निरीक्षण के दौरान अधिवक्ताओं और आम जनता से अवश्य रूप से भेंट भी करें। साथ ही उन्हें भेंट के लिए तय समय और तिथि के बारे में पहले अवगत कराया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा है कि तहसील कार्यालय में प्रत्येक राजस्व प्रकरण पंजीबद्ध होना चाहिए। कोई भी प्रकरण अपंजीबद्ध न हो। 

राजस्व प्रकरणों का निराकरण 

राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए तय की गई समय-सीमा का अनिवार्य रूप पालन किया जाए, समय-सीमा में प्रकरण का निराकरण नहीं होने पर संबंधित अधिकारी और कर्मचारी से स्पष्टीकरण लिया जाए। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव से कहा है कि वे संभागीय आयुक्त महीने में दो बार पालन प्रतिवेदन प्राप्त करें। मुख्यमंत्री मुख्य सचिव के माध्यम से प्राप्त इन पालन प्रतिवेदन का खुद अवलोकन करेंगे।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.