Media24Media.com: ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से आवेदनों की संख्या में 57 फीसदी की बढ़ोत्तरी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से आवेदनों की संख्या में 57 फीसदी की बढ़ोत्तरी

Document Thumbnail

ई-डिस्ट्रिक्ट परियोजना में लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंर्तगत स्थापित लोक सेवा केंद्रों द्वारा बीते 6 महीने में प्रति माह औसतन 3 लाख से ज्यादा नागरिक विभिन्न सरकारी सेवाओं के लिए आवेदन कर रहे हैं। आवेदनों में बीते साल की तुलना में लगभग 57 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोत्तरी हुई है। चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी समीर विश्नोई ने बताया कि राज्य में विभिन्न विभागों की 126 से ज्यादा नागरिक सेवाएं निर्धारित समय सीमा में दी जा रही है। 

नागरिकों को जनोपयोगी सेवाओं की उपलब्धता के लिए राज्य में 1475 लोक सेवा केंद्र स्थापित किए गए हैं। समीर विश्नोई ने बताया कि ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के सुचारू संचालन के लिए और नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए चिप्स द्वारा हेल्पडेस्क का संचालन भी किया जाता है, जिसका नंबर 0771-4013758 है। इस परियोजना की समय-समय में मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्तर पर समीक्षा भी की जाती है। ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल नागरिक सुविधाओं के लिए बनाया गया है और यह सातों दिन 24 घंटे की तर्ज पर काम कर रहा है। 

ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल में दस्तावेजों को अपलोड करने का काम मुख्यत संबंधित लोक सेवा केंद्र, CSC केंद्र और चॉइस सेंटरों द्वारा किया जाता है। हेल्प लाइन नंबर में बीते 15 दिनों में 10 फरवरी से 25 फरवरी तक कुल 93 शिकायतों का निराकरण किया गया। साल 2015 में लोक सेवा केंद्र शुरू होने के बाद अब तक 1 करोड़ 76 लाख 28 हजार से ज्यादा नागरिक विभिन्न सेवाओं से लाभान्वित हो चुके हैं। साल 2020 में ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से कुल 20 लाख 61 हजार 805 आवेदन प्राप्त हुए और 19 लाख 46 हजार 636 निराकृत हुए हैं।

आवेदनों की संख्या में 57 फीसदी की बढ़ोत्तरी

साल 2021 में आवेदन करने वाले नागरिकों की संख्या बढ़कर 32 लाख 37 हजार 953 हो गई। इस तरह साल 2021 में आवेदन करने वाले नागरिकों की संख्या में  57 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। बीते 3 सालों में हर साल औसतन 19 लाख के अनुपात से  57 लाख 36 हजार से ज्यादा नागरिक विभिन्न शासकीय सेवाओं से लाभान्वित हुए हैं, जो कोरोना काल के बावजूद पूर्ववर्ती सालों की तुलना में 44 प्रतिशत ज्यादा है।

निर्माण के लिए कई जनउपयोगी सेवाएं शुरू 

चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि इससे स्पष्ट है कि इन सेवाओं से बड़ी संख्या में नागरिक संतुष्ट है, जो योजना की सफलता स्वत दर्शाती है। चिप्स ने कोरोना काल में अप्रैल 2020 के बाद अल्प समय में ऑनलाइन विवाह अनुमति, अस्थाई फटाका लाइसेंस, स्थाई फटाका दुकान लाइसेंस, पेट्रोल पंप के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र, होटल व्यापार अनुज्ञप्ति, सिनेमेटोग्राफी एक्ट के तहत सिनेमा लाइसेंस, विस्फोटक सामग्री विक्रय, परिवहन और निर्माण के लिए NOC कई जनउपयोगी सेवाएं शुरू की है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.