Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

कांग्रेस का सदस्यता अभियान, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरण

महासमुंद। महासमुंद ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा नववर्ष मिलन समारोह, प्रमाण पत्र वितरण व सदस्यता अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक रखी गई । बैठक में डॉ रश्मि चंद्राकर के हाथों से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष ढेलू निषाद और अतिथि के रूप में खिलावन बघेल शहर अध्यक्ष, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष हुलास गिरी गोस्वामी, शहर उपाध्यक्ष राजू साहू उपस्थित थे।

उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने सदस्यता अभियान को सफल बनाने कहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के साथ साथ हर बूथ में, हर गांव में जाकर सदस्य बनाने की अपील की।

'विकास कार्यों को घर-घर जाकर जनता को बताएं'

डॉ रश्मि चंद्राकर ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार ने जो कहा वह करके दिखा दिया है। इसीलिए प्रदेश और जिले की जनता कांग्रेस के कार्यो से खुश है। छत्तीसगढ़ की भाजपा झूठ और फरेब की राजनीति कर रही है। धड़ल्ले से लोगों के बीच झूठ परोसा जा रहा है। इस बीच हम सभी कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बनती है कि जनता को छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के द्वारा किए गए विकास कार्यों को घर-घर जाकर जनता को बताएं और कांग्रेस के सदस्यता अभियान को सफल बनाएं।

कांग्रेस के नए सदस्य बनाने की अपील

बैठक को पूर्व ब्लाक अध्यक्ष हुलास गिरी गोस्वामी, शहर ब्लॉक अध्यक्ष खिलावन बघेल ने भी संबोधित किया। कांग्रेस की रीति-नीति एवं कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही । सभी ब्लॉक के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अपने कार्य अनुसार काम करने का निर्देशित किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ढेलू निषाद द्वारा मंच संचालन किया गया। आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष सचिन गायकवाड़ द्वारा किया गया। प्रत्येक कार्यकर्ताओं एवं नवनिर्वाचित ब्लॉक उपाध्यक्ष महामंत्री प्रभारी महामंत्री एवं सचिव को सेक्टर अनुसार सदस्यता बुक दिया गया और कांग्रेस के नए सदस्य बनाने अपील किया गया। 

ये रहे उपस्थित

15 दिन के अंदर सदस्यता बुक भरकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को जमा करने हेतु निर्देशित किया गया। आज नव नियुक्त पदाधिकारी ने अपना नियुक्ति पत्र लिया,  जिसमें प्रमुख रूप से हर्ष शर्मा प्रभारी महामंत्री,सचिन गायकवाड कोषाध्यक्ष, नीलू साहू महामंत्री, मोतीलाल साहू महामंत्री, किशन देवांगन उपाध्यक्ष, शंकर साहू महामंत्री, माणिक साहू महामंत्री, धनेश्वर साहू महामंत्री ,चेतन साहू उपाध्यक्ष, संतोष धीवर सचिव, मनीष साहू महामंत्री, आशीष साहू सचिव, थानु साहू मीडिया प्रभारी आदि ने जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर के हाथों नियुक्ति पत्र लिया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शहर उपाध्यक्ष राजू साहू, गिरजा शंकर चंद्राकर, नीलू साहू, सचिन गायकवाड, शंकर साहू, धनेश्वर साहू, संतोष दिवस, मोती साहू, आशीष साहू, चेतन लाल साहू, भारत बुंदेला, शैलेंद्र गजेंद्र साहू पार्षद तुमगांव, गुरमीत चावला सोमेश दवे, बूथ-सेक्टर प्रभारी एवं सभी कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.