Media24Media.com: कैमिकल फैक्ट्री में फटा बॉयलर, 4 की मौत, 7 से ज्यादा कर्मचारी घायल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

कैमिकल फैक्ट्री में फटा बॉयलर, 4 की मौत, 7 से ज्यादा कर्मचारी घायल

Document Thumbnail

गुजरात के वडोदरा में एक बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल, यहां एक कंपनी में बॉयलर के फटने से 4 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 7 से ज्यादा लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना वडसर ब्रिज के पास स्थित एक कैमिकल कंपनी की है,  जहां बॉयलर इतनी जोर से फटा कि आस-पास के घरों से शीशे टूट गए। 


जानकारी के मुताबिक शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि कैमिकल कंपनी में बॉयलर के ओवरहीट और उचित रखरखाव की कमी के चलते विस्फोट हुआ है। हालांकि विस्फोट होने के असल कारणों पर जांच चल रही है।  कंपनी के कई लोग इसमें जल गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कई अन्य कर्मी इसमें बुरी तरह झुलस गए।

वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियों ने राहत बचाव कार्य चलाया। आनन-फानन में आग में झुलसे सभी लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक विस्फोट में छोटे बच्चे भी गंभीर रूप से झुलस गए। फिलहाल विस्फोट के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। 

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.