Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आंकड़ा 28.08 लाख मीट्रिक टन के पार, CM भूपेश ने किया खरीदी केंद्रों का निरीक्षण

छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए 1 दिसंबर से शुरू हुए धान खरीदी के बीते 16 दिनों में 7 लाख 82 हजार 878 किसानों से 28 लाख 08 हजार 195 मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई है। किसानों से 2482 धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। वहीं गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव और दुर्ग जिले के दौरे के दौरान वहां के धान उपार्जन केंद्र पहुंचे और धान खरीदी की व्यवस्था का अवलोकन किया। साथ ही किसानों से चर्चा कर धान विक्रय व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। 

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बघेल की पहल पर इस साल धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव भी तेजी से हो रहा है। अब तक 8 लाख 98 हजार 902 मीट्रिक टन का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केंद्रों से मिलर्स द्वारा 5,40,384 मीट्रिक धान का उठाव कर लिया गया है। प्रदेश में अब तक कुल 1988 मिलर्स ने पंजीयन कराया है। 

धान खरीदी के 16वें दिन भी राजनांदगांव जिला, प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के मामले में पहले पायदान पर है। राजनांदगांव जिले में 2 लाख 73 हजार 361 मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। बेमेतरा जिला धान खरीदी के मामले में राज्य में दूसरे क्रम पर है। बेमेतरा जिला में 2 लाख 11 हजार 634 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। अब तक की धान खरीदी में बलौदाबाजार जिला राज्य में तीसरे स्थान पर है। बलौदाबाजार जिला में 2 लाख 06 हजार 098  मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। धान खरीदी के मामले में अब तक 04 जिले क्रमश राजनांदगांव, बेमेतरा, बलौदाबाजार और जांजगीर-चांपा ने दो लाख मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदी कर ली है।  

खाद्य विभाग के मुताबिक 16 दिसंबर तक चालू विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य पर राज्य के बस्तर जिले में 37,839 मीट्रिक टन, बीजापुर जिले में 9,749 मीट्रिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 1708 मीट्रिक टन, कांकेर जिले में 90,142 मीट्रिक टन, कोण्डागांव जिले में 47,034 मीट्रिक टन, नारायणपुर जिले में 5,666 मीट्रिक टन, सुकमा जिले में 6,442 मीट्रिक टन, बिलासपुर जिले में 1,45,704 मीट्रिक टन, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 18,409 मीट्रिक टन, जांजगीर-चांपा जिले में 2,00,778 मीट्रिक टन और कोरबा जिले में 30,920 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई।

मुंगेली जिले में 1,20,663 मीट्रिक टन, रायगढ़ जिले में 1,48,871 मीट्रिक टन, बालोद जिले में 1,85,540 मीट्रिक टन, बेमेतरा जिले में 2,11,634 मीट्रिक टन, दुर्ग जिले में 1,31,184 मीट्रिक टन, कवर्धा जिले में 1,40,606 मीट्रिक टन, राजनांदगांव जिले में 2,73,361 मीट्रिक टन, बलौदाबाजार जिले में 2,06,098 मीट्रिक टन, धमतरी जिले में 1,26,239 मीट्रिक टन, गरियाबंद जिले में 1,03,261 मीट्रिक टन, महासमुंद जिले में 1,94,059 मीट्रिक टन, रायपुर जिले में 1,56,095 मीट्रिक टन, बलरामपुर जिले में 41,445 मीट्रिक टन, जशपुर जिले में 27,116 मीट्रिक टन, कोरिया जिले में 32,102 मीट्रिक टन, सरगुजा जिले में 44,873 मीट्रिक टन और सूरजपुर जिले में 70,657 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.