Media24Media.com: धान खरीदी शुरू होने से पहले ही कोचिया सक्रिय, धान का अवैध परिवहन करते पकड़े गए

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

धान खरीदी शुरू होने से पहले ही कोचिया सक्रिय, धान का अवैध परिवहन करते पकड़े गए

Document Thumbnail

महासमुंद। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले ही कोचिए सक्रिय हो गए हैं। ओडिशा से धान लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने की तैयारी कर रहे हैं। महासमुंद जिले के बसना मंडी क्षेत्रांतर्गत जांच चौकी पलसापाली में उड़ीसा राज्य के ग्राम धौंराभांठा से धान लाया जा रहा था।  बिना नंबर के नया ट्रेक्टर (सोल्ड) में लदा 80 पैकेट नया सिल्की धान को अवैध रूप से परिवहन करते हुए खाद्य और कृषि उपज मंडी के अमले द्वारा रोका गया। 

वाहन चालक शंभूनाथ बेहरा निवासी ग्राम पलसापाली थाना बसना से पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब दिया। धान के परिवहन के संबंध में आवश्यक दस्तावेज नहीं रखा था। ट्रेक्टर में लोड 80 पैकेट धान को जब्त किया गया है। कलेक्टर डोमन सिंह ने जिले की सभी 17 चेक पोस्ट पर निगरानी के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की नामजद ड्यूटी लगायी है। अवैध धान परिवहन करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करने को कहा है।  

धान की खरीदी में 01 दिसंबर से शुरू

खरीफ फसल की धान खरीदी शुरू होने के पहले ही कोचिया और धान दलाल सक्रिय हो गए हैं। औने-पौने में धान की खरीदी कर उसे समर्थन मूल्य में बेच कर मुनाफा कमाने की तैयारी कर रहे हैं। इधर जिला प्रशासन ने भी उनके मंसुबों को जानते हुए अवैध धान परिवहन पर कड़ी रणनीति बनाई है। खरीफ वर्ष 2021-22 प्रदेश में किसानों के समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी में 01 दिसंबर से शुरू होने वाली है।

तहसीलदारों के नेतृत्व में जांच दल गठित

कलेक्टर डोमन सिंह ने पिछले साल की सभी 17 जांच चौकियों पर चौकसी बढ़ा दी है। इस कारण धान खरीदी शुरू होने के पहले ही प्रशासन ने धरपकड़ कार्रवाई शुरू कर दी है । खाद्य अधिकारी नितेश त्रिवेदी ने बताया कि पकड़े गए धान और वाहन को जब्त कर लिया गया है। उन्होंने धान के अवैध परिवहन और संग्रहण पर नियंत्रण रखने के लिए तहसीलदारों के नेतृत्व में जांच दल गठित किया है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.