Media24Media.com: रायपुर से फरार होकर सरायपाली का युवक नोएडा में छिपा था, 12 साल बाद ढूंढ निकाली पुलिस

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

रायपुर से फरार होकर सरायपाली का युवक नोएडा में छिपा था, 12 साल बाद ढूंढ निकाली पुलिस

Document Thumbnail

महासमुंद/रायपुर। पुलिस ने 12 साल से फरार चल रहे दुष्कर्म के सजायाफ्ता युवक को नोएडा (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया है। पुलिस को चकमा देकर अभियुक्त अभिरक्षा से फरार हो गया था। यूपी के जेपी सीमेंट कंपनी में पहचान छिपाकर वह नौकरी कर रहा था। जो 12 साल बाद पकड़ा गया। 

पुलिस के मुताबिक आरोपी उत्तम गांडा (28 साल) सरायपाली के जोगीडीपा का रहने वाला है। उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया था। आरोप सिद्ध होने के बाद जिला सत्र न्यायालय महासमुंद ने 10 साल का सश्रम कारावास और 10 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई थी।

पुलिस लगातार कर रही थी तलाश

25 जनवरी 2009 को अभियुक्त उत्तम, पुलिस ग्राउंड रायपुर से पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। 12 साल तक पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने यूपी के नोएडा से उसे गिरफ्तार किया है। वह जे पी सीमेंट कंपनी में पहचान छिपाकर नौकरी कर रहा था। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.