Media24Media.com: महासमुंद: गांजा परिवहन करते 4 आरोपी गिरफ्तार, 22 किलो गांजा, एक कार और 3 मोबाइल जब्त

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महासमुंद: गांजा परिवहन करते 4 आरोपी गिरफ्तार, 22 किलो गांजा, एक कार और 3 मोबाइल जब्त

Document Thumbnail

महासमुंद जिले की सिंघोड़ा पुलिस द्वारा नेशनल हाईवे-53 पर रोड चेकिंग पॉइंट रेहतीखोल में नाकाबंदी कर ओडिशा की ओर से आने वाले वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था । इसी दौरान ओडिशा की ओर से एक कार आते दिखाई दिया, जिसे रोका गया। कार में चार लोग सवार थे, जिसमें से कार ड्राइवर वाहन को छोड़कर खेत की तरफ भागने लगा। जिसे पुलिस ने दौड़ कर पकड़ लिया।  


गिरफ्तार वाहन चालक ने अपना नाम बीजू बेहरा (25), निवासी-एरेडा थाना मनमुंडा जिला बौद्ध (ओडिशा),  बगल सीट में बैठा व्यक्ति ने अपना नाम मूरतु मलिक (20), साकिन श्रीगुड़ी थाना गोच्छापोड़ा जिला कंदमाल (ओडिशा),  वाहन के पीछे सीट में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम मिथुन कुम्हार (23), अंम्बाझारी थाना जिला बौद्ध ओडिशा और सुशांत कहार (36), करंडीबाली थाना गोच्छापोडा जिला कंदमाल (ओडिशा) का रहने वाला बताया।  

गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

वाहन को चेक करने पर डिक्की में 22 पैकेट में खाकी रंग सेलोटेप में लिपटा हुआ मादक पदार्थ गांजा को बिक्री के लिए मध्यप्रदेश ले जाना बताया, जिनके कब्जे से एक प्लास्टिक बोरी में 22 पैकेट सेलो टेप से लिपटा हुआ 22 किलो मादक पदार्थ गांजा कीमती 4.40 लाख रूपये,  परिवहन में प्रयुक्त कार, 3 मोबाइल जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। धरपकड़ में उप निरीक्षक चंद्रकांत साहू और पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.